Author: Team Tah ki Baat
मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के 2025–26 के आम चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं और इन नतीजों ने मुंबई की राजनीति की स्पष्ट तस्वीर पेश की है। कुल 227 सीटों के लिए हुए इस चुनाव में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा ने 89 सीटों पर जीत हासिल करते हुए कुल 11,79,273 वोट प्राप्त किए। यह कुल मतदान का 21.58 प्रतिशत है, जबकि सभी विजयी उम्मीदवारों को मिले कुल मतों में भाजपा की हिस्सेदारी 45.22 प्रतिशत रही। दूसरे स्थान पर शिवसेना…
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने शनिवार को मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि टीएमसी घुसखोर वोटरों को बचाने के लिए संगठित तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया में अवरोध पैदा कर रही है।’तुष्टीकरण और माफिया संस्कृति टीएमसी का असली चेहरा’प्रेम शुक्ला ने कहा, “तुष्टीकरण, माफिया और अपराध संस्कृति ही टीएमसी का असली चेहरा है। जिस बंगाल का इतिहास ‘सोनार बांग्ला’ के रूप में देश के लिए आदर्श माना जाता था, उसका चेहरा टीएमसी ने खून से रंग दिया है।”…
मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव में भाजपा-शिवसेना महायुति को 119 सीटों पर जीत मिली है, जिससे 25 साल बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के सत्ता से बाहर होने का रास्ता साफ हो गया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी के नवनिर्वाचित नगरसेवकों को संबोधित किया और मुंबई को ‘वर्ल्ड क्लास सिटी’ बनाने का विजन रखा।फडणवीस ने कहा कि वे मुंबईवासियों को विश्वास दिलाते हैं कि शहर के कायाकल्प का काम जल्द शुरू होगा और बीएमसी का काम पूरी तरह पारदर्शी होगा। उन्होंने कहा, “हम मुंबई को रहने लायक और प्यारा शहर…
मुंबई: दक्षिण मुंबई के इमामवाड़ा इलाके से एक सदमा देने वाली और अमानवीय घटना सामने आई है, जहां पतंग चोरी के संदेह में एक 10 वर्षीय नाबालिग बच्चे को निर्वस्त्र करके लोहे की जाली से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि आरोपियों ने बच्चे के शरीर को लाइटर से जलाया भी, जिससे पूरे मोहल्ले में आक्रोश है।पीड़ित बच्चे की मां की शिकायत पर जेजे मार्ग पुलिस ने दो आरोपियों – मुकीम आमिर हसन खान (58) और सलमान अब्दुल मजीद हवा (30) – के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार,…
मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर आव्रजन अधिकारियों ने अवैध व्यावसायिक सरोगेसी और अंडादान में शामिल एक अंतरराष्ट्रीय संगठित रैकेट का भंडाफोड़ किया है।16 जनवरी, 2026 को बैंकॉक से इंडिगो फ्लाइट 6E-1052 से बैंकॉक से आए यात्रियों की नियमित जांच के दौरान अधिकारियों को दो महिलाओं पर शक हुआ। पूछताछ में उन्होंने विदेश यात्रा के उद्देश्य के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिए। उन्हें हिरासत में लेकर सहार पुलिस को सौंप दिया गया, जिसने पूछताछ के उपरांत पुलिस ने उक्त दो महिओं सहित तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उक्त दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी करके…
मुंबई: मुंबई महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन में रही वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) ने शनिवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने साझा प्रचार नहीं किया, जिसका खामियाजा आघाडी को भुगतना पड़ा और उसे एक भी सीट नहीं मिली। हालांकि, कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।वंचित बहुजन आघाडी के प्रवक्ता सिद्धार्थ मोकाटे ने कहा कि नांदेड़ और लातूर में दोनों दलों ने एकजुट होकर चुनाव प्रचार किया, लेकिन मुंबई में ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपनी सभाओं में ‘कांग्रेस-वंचित-रासप आघाडी’ को वोट देने का संयुक्त प्रचार नहीं किया, जिससे वीबीए को…
मुंबई: महाराष्ट्र की 29 महापालिकाओं के चुनाव परिणामों ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर साफ कर दी है। सबसे अधिक सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शीर्ष स्थान पर रही। यहां तक कि मुंबई महानगर पालिका में भी भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें हासिल की हैं। जबकि एक ओर भाजपा ने शानदार सफलता पाई, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी की हालत चिंताजनक नजर आ रही है।महापालिका चुनावों में मिले शर्मनाक शिकस्त के बाद अब कांग्रेस के भीतर आपसी मतभेद सामने आ रहे हैं। मुंबई में पार्टी की बुरी हार के बाद, वरिष्ठ नेता भाई जगताप ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताते…
मुंबई: माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मौनी अमावस्या के रूप मनाया जाता है। सनातन धर्म में मौनी अमावस्या का खास महत्व है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान कर हरि यानी विष्णु और हर अर्थात भगवान शिव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। इसे पितरों को प्रसन्न करने के शुभ अवसर के रूप में देखा जाता है।मौनी अमावस्या पर मौन साधना का विधान है। इस दिन श्राद्ध और तर्पण करने पितृ देव शीघ्र प्रसन्न होते और कृपा आशीर्वाद बरसाते हैं।मौनी अमावस्या का महत्वपुराणों के अनुसार, इसी…
मुंबई. देश की सबसे अमीर महानगरपालिका, मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनावी नतीजों ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। 25 सालों से मुंबई पर राज करने वाले ठाकरे परिवार के वर्चस्व को भाजपा ने कड़ी चुनौती दी है। हालांकि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन आखिरी दौर की मतगणना में ठाकरे बंधुओं (उद्धव और राज ठाकरे) की जुगलबंदी ने बीजेपी नीत महायुति को ‘मैजिक फिगर’ के लिए संघर्ष करने को मजबूर कर दिया।नतीजों का मुख्य समीकरण (कुल सीटें: 227)पार्टी जीती गई सीटेंभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 89शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) 65शिवसेना (एकनाथ शिंदे) 29कांग्रेस 24एमआईएम 08मनसे (राज…
मुंबई. शांति का नोबेल पुरस्कार पाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की छटपटाहट किसी से छिपी नहीं है। पुरस्कार नहीं मिलने से खीझे ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया तो वहीं वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को घर से पकड़ कर कैद कर लिया है। वेनेजुएला वही देश है जहां की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो को नोबेल पुरस्कार मिला है। इन घटनाक्रमों को अभी लोग समझने का प्रयास कर ही रहे हैं। इसी बीच घटित हुए एक अन्य नाटकीय घटनाक्रम में मचाडो ने अपना नोबेल पुरस्कार ट्रंप को सौंप दिया है। इससे एक नहीं…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution