Author: Team Tah ki Baat

मुंबई. एयरपोर्ट पर बेल्ट, विग, लैपटॉप, मिक्सर, घड़ी, टोपी, गुदामार्ग या पेट में सोना, ड्रग्स आदि की तस्करी का खुलासा अब लगभग रोज की ही बात हो गई है. लेकिन मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर केंद्रीय जांच एजेंसी डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) की कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई ब्राजीलियन महिला की युक्ति देख कर जांच अधिकारी सन्न रह गए. क्योंकि महिला अपने साथ करोड़ों रुपए की कोकीन लेकर मुंबई पहुंची थी. उससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि महिला तरल रूप में उक्त कोकीन कंडोमों में भरकर लाई थी.डीआरआई मुंबई के अधिकारियों को सूत्रों से पता चला था कि…

Read More

नगर विकास राज्य मंत्री माधुरी मिसालमुंबई. राज्य मंत्री माधुरी मिसाल ने शुक्रवार को विधान परिषद में कहा कि ठाणे शहर की तेजी से बढ़ती जनसंख्या के लिए आवश्यक जल भंडार उपलब्ध कराने के लिए महापालिका और संबंधित विभागों ने योजना बनाई है. निकट भविष्य में ठाणे शहर को 1230 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रति दिन) पानी की आवश्यकता होगी, इस अनुमान के आधार पर जल आपूर्ति बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है.ठाणे शहर को बढ़ती जनसंख्या के अनुसार पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के संबंध में सदस्य एड. निरंजन डावखरे द्वारा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव उठाए गए मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखते…

Read More

मुंबई. बलात्कार के प्रयास के एक मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राम मनोहर नारायण मिश्रा का एक विवादित फैसला शुक्रवार को चर्चा का विषय बन गया. न्यायाधीश ने पीड़िता को जबरन पकड़ने, उसके पजामे का कमरबंद (नाडा) खींचने तथा उसे पुल के नीचे खींचने की कोशिश को बलात्कार का प्रयास मानने से इनकार कर दिया. महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे ने इस पर नाराजगी जताते हुए सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल से अनुरोध किया है कि वे उक्त विवादास्पद फैसले को व्यक्तिगत रूप से संज्ञान में लें. अदालत द्वारा मामले भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की…

Read More

मुंबई. तेज रफ्तार स्कूटी चलाने पर टोकने की वजह से सांताक्रुज-पूर्व, में रहने वाले 42 वर्षीय शख्स को अपनी जान गंवानी पड़ी. घटना सांताक्रुज पूर्व स्थित गोलीबार इलाके की बताई जा रही है. बताया जा मुहल्ले में रहने वाले दबंग दंपति ने पीड़ित शख्स को हाथ, लात के अलावा कांक्रीट के पेवर ब्लॉक से बुरी तरह से पीटा था, जिसकी वजह अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.मिली जानकारी के अनुसार, गोलीबार निवासी ओमप्रकाश शर्मा 16 मार्च की शाम 4.30 बजे के दौरान अपने मित्र राजमंगल गुप्ता के साथ घर की ओर लौट रहा था. रास्ते में सांताक्रुज-पूर्व…

Read More

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की घोषणामुंबई. परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने गुरुवार को विधान मंडल के बजट सत्र के दौरान आयोजित बैठक में कहा कि मुंबई महानगर विकास प्राधिकरण (एमएमआर) क्षेत्र में रिक्शा-टैक्सी और ओला-उबर चालकों की मनमानी रोकने के लिए सरकार अब एक व्हाट्स नंबर लाने जा रही है. इस पर ज्यादा किराया वसूलने, सवारी को इनकार करने तथा बदसलूकी करने वालों के खिलाफ शिकायत की जा सकेगी. मंत्री सरनाईक ने यात्रियों से अपील की है कि वे ऑटो रिक्शा- टैक्सी चालकों से संबंधित अपनी शिकायत सरकार द्वारा लाए जा रहे व्हाट्स ऐप नंबर पर दर्ज कराएं.बांद्रा-पूर्व विधानसभा क्षेत्र…

Read More

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की विधानसभा में घोषणामुंबई. खनन माफियाओं पर लगाम लगाने तथा अवैध खनन रोकने के लिए अब राज्य सरकार ने बड़ी योजना बनाई है. राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने गुरुवार को इस बारे में बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार ड्रोन से खदानों पर नजर रखने की तैयारी कर रही है. विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान मंत्री बावनकुले ने विधानसभा में कहा कि राज्य के कई जिलों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन चल रहा है. कई स्थानों पर जमीन के मूल्य से अधिक खुदाई की जा रही है और यह देखा गया है कि…

Read More

सरकार भरेगी तिजोरी-25,000 करोड़ रुपए की होगी वसूलीमुंबई. उपमुख्यमंत्री एवं वित्त तथा योजना मंत्री अजीत पवार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा देय बकाया राशि के निपटारे के लिए गुरुवार को विधानसभा में “महाराष्ट्र कर, ब्याज, दंड या विलंब शुल्क विधेयक, 2025” पेश किया. इस विधेयक के माध्यम से सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के लिए सरकार ने एक विशेष अभय योजना लागू की है. यह योजना बकाया राशि के निपटारे की प्रक्रिया को तेज करेगी, जिससे राज्य के खजाने में लंबित राजस्व जमा होगा और विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध हो सकेगा.अजीत पवार ने विधानसभा को बताया कि यह…

Read More

कानून तोड़ने, पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनीमुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में नागपुर की घटना पर आधारित एक बयान के माध्यम से नागरिकों से इन त्योहारों को धैर्य और शांति के साथ मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र एक ‘प्रगतिशील राज्य’ है और यहां जातिगत भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं है. राज्य के सामाजिक ताने-बाने को तार-तार करने वाली एक घटना 17 मार्च को नागपुर शहर में घटी. इस घटना ने राज्य की शांति को हिलाकर रख दिया. वर्तमान में सभी धर्मों के त्यौहार चल रहे हैं. सीएम फडणवीस ने…

Read More

मुंबई. विधान परिषद में उप सभापति डॉ. नीलम गोर्हे ने सुझाव दिया कि यदि प्रदेश के चैरिटी अस्पतालों में तकनीक का उपयोग करते हुए जिलेवार डैशबोर्ड और एप बनाए जाएं तो मरीजों को तुरंत जानकारी मिल जाएगी कि किस अस्पताल में कितने बेड खाली हैं.विधायक इदरीस नाईकवाडी द्वारा धर्मार्थ अस्पतालों में रिक्त सीटों तथा अस्पताल के अत्यधिक बिलों के संबंध में उठाए गए मुद्दे पर खड़े किए गए विधायक भाई जगताप तथा विधायक सुनील शिंदे के सवालों का जवाब देते हुए लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश आबिटकर ने आश्वासन दिया कि सरकारी सीटों तथा सरकारी योजना का लाभ…

Read More

मुंबई. विधान परिषद की 5 सीटों के लिए 27 मार्च को प्रस्तावित चुनाव के लिए उम्मीदवारी अर्ज दाखिल करने की मियाद सोमवार को समाप्त हो गई. नामांकन भरने की आखिरी तारीख यानी 17 मार्च को 5 सीटों के लिए कुल 6 उम्मीदवारों ने आवेदन दाखिल किया. इनमें महायुति के 5 (बीजेपी – 3, शिवसेना शिंदे गुट – 1 और एनसीपी अजीत पवार – 1) तो वहीं पुणे जिले के दौंड इलाके के एक निवासी ने निर्दलीय आवेदन दाखिल किया है. इस चुनाव में मुंबई से एक भी उम्मीदवार मौका नहीं दिए जाने पर हैरानी जताई जा रही है. विधान परिषद…

Read More