Author: Team Tah ki Baat
विमान हादसे में अजीत पवार का निधन : प्रशासनिक अनुशासन के पर्याय थे ‘दादा’ मुंबई/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति के एक युग का दुखद अंत हो गया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और कद्दावर नेता अजीत अनंतराव पवार का बुधवार, 28 जनवरी 2026 की सुबह बारामती में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया। 66 वर्षीय पवार जिला पंचायत चुनाव के प्रचार के लिए जा रहे थे, तभी लैंडिंग के दौरान उनका विमान हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में उनके साथ सवार चार अन्य लोगों की भी मृत्य हो गई। अजीत पवार को उनकी ‘कड़क’ कार्यशैली और सुबह 6 बजे…
मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें सरकारी जमीन के पट्टे की अवधि बढ़ाना, शत्रु संपत्ति की खरीद-फरोख्त पर स्टांप शुल्क माफ करना, आईटीआई संस्थानों के आधुनिकीकरण की योजना, सार्वजनिक निर्माण विभाग में भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और एक सहकारी सूत मिल के पुनरुद्धार को मंजूरी देना शामिल है।महाराष्ट्र भूमि राजस्व संहिता, 1966 और महाराष्ट्र भूमि राजस्व (सरकारी जमीनों का निपटान) नियम, 1971 के प्रावधानों के तहत सरकारी जमीन विभिन्न उद्देश्यों के लिए 30 वर्षों की लीज पर दी जाती थी। अब इस अवधि को बढ़ाकर 49…
पालघर: मुंबई से सटे पालघर जिले के वसई-विरार शहर क्षेत्र में घरेलू विवादों के चलते लगातार हो रही हत्याओं की घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पत्नी की कथित अवैध संबंधों के शक में पति द्वारा हत्या की घटना के महज 24 घंटे के भीतर एक और दिल दहला देने वाला मामला नालासोपारा इलाके से सामने आया है। नालासोपारा में एक मां ने गुस्से में आकर अपनी ही नाबालिग बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी।यह घटना नालासोपारा पूर्व के संतोष भुवन इलाके में स्थित तांडा पाड़ा स्थित विद्या विकासिनी चॉल की है। यहां रहने वाले प्रजापति…
मुंबई. खुद को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल अमेरिकी उद्योगपति एलॉन मस्क बतानेवाले ठग ने शादी करने का झांसा देकर मुंबई की एक महिला को 16.34 लाख रुपए का चूना लगा दिया। सोशल मीडिया पर एलॉन मस्क बनकर संपर्कमिली जानकारी के अनुसार, चेंबूर इलाके में रहने वाली 40 वर्षीय महिला से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एलॉन मस्क के नाम से बनाए गए फर्जी अकाउंट से संपर्क किया गया। आरोपी ने खुद को एलॉन मस्क बताकर महिला से दोस्ती की और शादी का प्रस्ताव रखा।अमेरिका में शानदार जिंदगी का लालचआरोपी ने महिला को अमेरिका में आरामदायक और लग्जरी…
मुंबई: मुंबईकरों की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में बढ़ती भीड़ अब जानलेवा साबित हो रही है। पश्चिमी रेलवे के मालाड रेलवे स्टेशन पर लोकल से उतरने को लेकर हुए मामूली विवाद ने एक यात्री की जान ले ली। इस सनसनीखेज घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार 24 जनवरी की शाम करीब 6 से 8 बजे के बीच की है। चर्चगेट-बोरिवली स्लो लोकल से यात्रा कर रहे 33 वर्षीय आलोक कुमार सिंह का ट्रेन में एक सहयात्री से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मालाड स्टेशन…
मुंबई : विवादित अभिनेता और स्वयंभू फिल्म समीक्षक कमाल आर. खान (केआरके) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अंधेरी के ओशिवरा इलाके में हुई फायरिंग की घटना के मामले में मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। बांद्रा स्थित हॉलिडे कोर्ट में पेशी के बाद अदालत ने केआरके को 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।ओशिवरा में फायरिंग से मचा हड़कंप18 जनवरी को अंधेरी के ओशिवरा स्थित रिहायशी इलाके में अचानक चार राउंड फायरिंग हुई। इस घटना में पास की इमारतों को गोलियां लगने की बात सामने आई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, इस फायरिंग में…
ठाणे: जिले के भिवंडी शहर पुलिस थाना क्षेत्र में दो पांच वर्षीय नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाया है। मामले में 30 वर्षीय आरोपी पवनकुमार दिनेशचंद केसरवाणी को अदालत ने 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।2020 का है मामलायह मामला वर्ष 2020 में दर्ज किया गया था। भिवंडी के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में न्यायाधीश एन. के. कारंडे की अदालत में सरकारी पक्ष की ओर से एडवोकेट सी. बी. नवले और एडवोकेट वी. एम. मुंडे ने मजबूत पैरवी की।जुर्माना भी लगाया गयाअदालत ने आरोपी पर 5,000 रुपए का जुर्माना…
ठाणे: जिले के मुंब्रा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सड़क पार करते समय एक बुर्का पहने अज्ञात महिला ने तीन महीने की मासूम बच्ची को अगवा कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सड़क पार कराने के बहाने रची साजिशपीड़ित महिला मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है, जो पिछले चार महीनों से मुंब्रा-कौसा में अपने पिता के घर अपनी दो बेटियों के साथ रह रही थी। शिकायत के अनुसार, गुरुवार (22 तारीख) को वह अपनी दोनों बेटियों के साथ तनवरनगर स्थित बहन…
मुंबई: किसी पुरुष के साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध, बार-बार साथ रहना (सहवास) और उससे संतान का जन्म होना—इन परिस्थितियों को घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत “विवाह की प्रकृति वाले संबंध” के रूप में माना जा सकता है। यह अहम टिप्पणी बॉम्बे हाईकोर्ट ने की है।न्यायमूर्ति एम. एम. नेरलिकर की पीठ ने इन टिप्पणियों के साथ संबंधित महिला द्वारा दायर मामले को रद्द करने से इनकार कर दिया।भरण-पोषण आदेश रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंचा आरोपीइस मामले में निचली अदालत ने आरोपी को महिला और उसकी नाबालिग बेटी को भरण-पोषण देने का आदेश दिया था। आरोपी और उसके परिवार ने प्रथम…
मुंबई: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मीट ग्राइंडर के अंदर छिपाकर की जा रही सोने की सनसनीखेज तस्करी का खुलासा किया है। डीआरआई ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय कूरियर टर्मिनल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की सोने की तस्करी का पर्दाफाश किया है।डीआरआई के अधिकारियों को कूरियर शिपमेंट की तलाशी के दौरान एक मीट ग्राइंडर संदिग्ध लगा। मशीन को खोलने पर उसके अंदर से सोने के 32 टुकड़े बरामद किए गए। ये सोना सऊदी अरब से भारत लाया गया था, जिसकी कीमत 2.89 करोड़ रुपए आंकी गई है।गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाईजानकारी के अनुसार, डीआरआई मुंबई की क्षेत्रीय टीम को…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution