Author: Team Tah ki Baat
मुंबई: मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव का बिगुल फूँकते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव और आदित्य ठाकरे पर तीखा हमला बोला है। वर्ली डोम में आयोजित महायुति (भाजपा, शिवसेना-शिंदे, रिपाई) की पहली संयुक्त सभा में शिंदे ने ‘ठाकरे’ पिता-पुत्र का नाम लिए बिना उन पर जमकर तंज कसे। शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, “इनका ‘म’ मलाई और मतलब के लिए है, जबकि हमारा ‘म’ मराठी माणुस और महायुति के लिए है।” उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को केवल चुनाव के समय मराठी माणुस की याद आती है, जबकि उनकी नीतियों के कारण ही मराठी व्यक्ति…
अखिलेश यादव से एक्शन की मांगमुंबई: महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं के चुनावों से पहले, समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर अंतर्कलह तेज हो गई है। भिवंडी से सपा के विधायक रईस शेख ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आज़मी पर राज्य में पार्टी को कमजोर करने के आरोप लगाए हैं। आजमी की गतिविधियों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते शेख ने पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं।शेख ने आज़मी पर जानबूझकर उन्हें परेशान करने और पार्टी में भारी व्यवधान पैदा करने का आरोप लगाया है, जिससे विशेष रूप से भिवंडी और मुंबई में…
मुंबई: नए साल के जश्न के बीच मुंबई के सांताक्रूज इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 25 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने 44 वर्षीय प्रेमी को घर बुलाकर चाकू से उसके गुप्तांग पर घातक हमला कर दिया। घायल व्यक्ति वर्तमान में मुंबई के सायन अस्पताल में भर्ती है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।सांताक्रुज-पूर्व स्थित वाकोला पुलिस स्टेशन की हद में घटी घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पीड़ित और आरोपी महिला आपस में रिश्तेदार हैं। उनके बीच पिछले 6-7 वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था।शादी की जिद…
मुंबई : महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लाडली बहन’ योजना से अब 67 लाख से अधिक महिलाएं वंचित हो गई हैं। यह कार्रवाई ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा न करने और योजना की पात्रता मानदंडों का उल्लंघन करने वाली महिलाओं की पहचान के बाद की गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 की अंतिम तिथि तक राज्य की केवल 1 करोड़ 80 लाख महिलाओं ने ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की है।2.5 लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं के लिए शुरू की गई लाडली बहन योजना, पात्रता नियमों के उल्लंघन के मामलों में उलझी गई है।…
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने मुंबई महानगरपालिका चुनावों में निर्वाचन निर्णय अधिकारियों (रिटर्निंग ऑफिसर) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे सत्ताधारी दलों के दबाव में काम करते हुए विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र बेबुनियाद कारणों से खारिज कर रहे हैं, जबकि अयोग्य उम्मीदवारों के पत्रों को वैध ठहरा रहे हैं। उन्होंने इन अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट जाने और राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत करने की चेतावनी दी है।एनसीपी के मुंबई प्रभारी और पूर्व मंत्री नवाब मलिक ने कुछ विशिष्ट वार्डों का उदाहरण देते हुए चुनाव आयोग पर अनियमितताओं के गंभीर आरोप…
मुंबई : नए साल के पहले दिन पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर मुंबई के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जब शिवसेना, भाजपा और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) एक साथ आ गए हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें मुंबई महानगरपालिका में नया इतिहास रचने से रोक नहीं सकती। छुट्टी के दिन भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति पर आभार व्यक्त करते हुए संसद गोयल ने कहा कि यह उपस्थिति कार्यकर्ताओं की जनता के प्रति गहरी निष्ठा, समर्पण और सेवा-भाव को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि उपस्थित कार्यकर्ताओं में लगभग 70…
नव वर्ष के पहले ही दिन भाजपा का करारा प्रहार; मुंबई : मुंबई महानगरपालिका की आगामी सार्वत्रिक चुनाव 2025–26 की पृष्ठभूमि में मालाड क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 47 में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सतनाम सिंग तिवाना को वार्ड क्रमांक 47 से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। स्थानीय, उच्च शिक्षित और सदैव जनसंपर्क में रहने वाले उम्मीदवार के चयन से नागरिकों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा…
मुंबई. 15 जनवरी को होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए सीट बंटवारे में एकनाथ शिंदे ने एक शानदार राजनीतिक दांव खेला है। महायुति गठबंधन में भाजपा के साथ हुई बातचीत में शिंदे ने 227 सदस्यीय सदन में से 90 सीटें हासिल कर ली हैं, जबकि भाजपा को 137 सीटें मिली हैं।महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ भाजपा नेता के अनुसार, “एकनाथ शिंदे एक राजनीतिक केस स्टडी हैं।” सीट वार्ता के दौरान भाजपा ने शुरुआत में शिवसेना को केवल 52 सीटें देने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन अंतिम समझौता शिंदे के पक्ष में रहा।आंकड़ों के साथ खेली बाजीशिंदे की टीम ने…
मुंबई: पड़ोस रहने वाले शख्स की आर्थिक मदद करना घाटकोपर-पूर्व स्थित राइजिंग सिटी इलाके में रहने वाली महिला के लिए मौत का सबब बन गया। इस मदद की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।मदद के रूप में दिया गया कर्ज वापस मांगने पर गुस्साए पड़ोसी ने महिला को गला चीर कर नृशंसता पूर्वक मौत के घाट उतार दिया।मिली जानकारी के अनुसार, 41 वर्षीया अमीनाबी सिद्दीकी, राइजिंग सिटी के केटी-9 बिल्डिंग में अपने परिवार के साथ रहती थीं। 24 दिसंबर की रात अमीना रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थी। 25 दिसंबर को सुबह में केटी 9 इमारत के पास…
नाबालिग का अपहरण कर मांगी 20 लाख रुपये की फिरौतीनवी मुंबई पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तारमुंबई: नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक साहसिक कार्रवाई में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़के को उसके अपहरणकर्ताओं की कैद से मुक्त कराया है। लड़के का अपहरण सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम एक लड़की के फेक प्रोफाइल के जरिए प्यार का झांसा देकर किया गया था और अपहरणकर्ताओं ने उसकी रिहाई के लिए 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने इस फेक गर्लफ्रेंड वाले ठग गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।दिलचस्प बात यह है कि…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution