Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. अंडरवर्ल्ड में नाना के नाम से कुख्यात माफिया डॉन छोटा राजन को हत्या के एक मामले में बड़ी राहत मिली है. मुंबई की एक विशेष अदालत ने अंडरवर्ल्ड डॉन और भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम कासकर की ‘डी’ कंपनी से जुड़े एक शख्स के मर्डर मामले में नाना की सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है.बता दें कि 17 मई 2011को दक्षिण मुंबई में हुए एक गैंगवॉर में दो लोगों ने दाऊद इब्राहिम कासकर के भाई इकबाल कासकर को निशाना बनाने का प्रयास किया था. उस शूटआउट में इकबाल के ड्राइवर व अंगरक्षक के रूप में…
मुंबई. मीरा-भायंदर क्षेत्र अंतर्गत उत्तन इलाके में मिली 75 वर्षीय व्यक्ति बुजुर्ग के हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है बुजुर्ग द्वारा की छेड़छाड़ के कारण किशोरी ने अपने कथित प्रेमी की मदद से हत्या की वारदात को अंजाम दिया था.मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग की नायगांव इलाके में एक कंपनी है. 15 फरवरी की रात बुजुर्ग अपनी कंपनी में काम करने वाली किशोरी के साथ ऑटो रिक्शा में उत्तन नाका से डोंगरी होते हुए धारावी देवी मंदिर की तरफ जा रहा…
मुंबई. बेरोजगार युवकों नौसेना में नौकरी झांसा देकर ठगने वाले गिरोह का दादर पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस गिरोह के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में एक महिला भी शामिल है. अब तक की कार्रवाई में 15 लोगों से 76 लाख रुपए की ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है.मिली जानकारी के अनुसार, वर्ली कोलीवाड़ा इलाके के निवासी मयूर दलवी ने नौकरी के नाम पर ठगी जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी. मयूर करीब 4 महीने पहले आरोपियों के संपर्क में आया था. दिसंबर 2024 में पहली मुलाकात के दौरान आरोपियों ने…
चंद्रा फाउंडेशन और मृदा एवं जल संरक्षण विभाग के बीच हुआ करारमुंबई. राज्य में ‘जलयुक्त शिवार (खेत) योजना-2’ के अंतर्गत ‘कीचड़ मुक्त बांध, गाद युक्त शिवार’ योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है. इस योजना से न केवल बांधों में जल भंडारण बढ़ रहा है, बल्कि कृषि उर्वरता को भी काफी हद तक बढ़ाने में मदद मिल रही है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की इस महत्वाकांक्षी योजना को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए अब राज्य सरकार सामाजिक संगठनों की मदद लेने की तैयारी कर रही है. क्योंकि सामाजिक संगठन इसमें काम करने के लिए उत्सुक हैं. इसलिए…
मुंबई से सटे पालघर जिले के विरार इलाके में लावारिस बैग में 13 मार्च को मिले महिला के कटे हुए सिर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. मांडवी पुलिस थाने की हद में विरार फाटा के पास स्थित पीरकुंडा दरगाह परिसर में मिला उक्त कटा हुआ सिर मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला का था. मृतका की पहचान 51 वर्षीया उत्पला हरीश हिप्परगी के रूप में सामने आई है.उत्पला मर्डर केस की जांच मांडवी पुलिस और पालघर पुलिस क्राइम ब्रांच यूनिट 3 संयुक्त रूप से कर रही थी. पुलिस ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए मृतका के 49…
मुंबई. शुक्रवार को ज्यादातर मुंबईकर रंगों का महापर्व होली मनाने में मशगूल थे. लेकिन उस दौरान दो चोरों ने छुट्टी के मौके का लाभ उठाते हुए मुंबई के एक बड़े वकील के कार्यालय को निशाना बना डाला. दक्षिण मुंबई के पॉश इलाके में दिन दहाड़े हुई चोरी की वारदात पुलिस की सुस्ती और चोरों के हौसले बुलंद होने की बात प्रमाणित होती है.बॉम्बे हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के जाने माने वकील नितीन सातपुते ने बताया कि रविवार को होली की वजह से अवकाश था. लेकिन कुछ काम की वजह से उन्हें दक्षिण मुंबई में शेयर मार्केट के पास अंबालाल…
दो दिन में पुलिस ने वसूले 1,79,79,250मुंबई. रंगों का त्योहार होली शुक्रवार को पूरे देश में धूम धाम से मनाया गया. लेकिन मिनी हिंदुस्तान कही जानेवाली मुंबई में रंगोत्सव की अलग ही धूम देखने को मिली. आम हो या खास हर मुंबईकर हर्ष और उल्लास के महापर्व होली के रंग में रंगा नजर आया. मुंबई की गलियों से लेकर तमाम सड़कों और चौराहों पर लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते और होली की बधाई देते नजर आए. महाराष्ट्र सरकार की गाइड लाइन के अनुरूप की गई मुंबई पुलिस की चाक चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था एवं सभी मुंबईकरों की समझदारी की इसमें…
मुंबई. संतोष देशमुख हत्या मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश ने उसी मामले में निलंबित और छुट्टी पर भेजे गए पुलिस अधिकारियों के साथ रंगों के त्योहार होली का आनंद लूटा. होली के दिन सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया द्वारा किए गए उपरोक्त दावे से पूरी न्याय व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई. सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें साझा कीं. दमानिया ने लिखा है कि संतोष देशमुख हत्या मामले में निलंबित उप-निरीक्षक राजेश पाटिल और उसी हत्या मामले में जबरन छुट्टी पर भेजे गए निरीक्षक प्रशांत महाजन जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. लेकिन किसके…
मुंबई. रंगों का त्यौहार होली शुक्रवार को मुंबई सहित पूरे देश धूमधाम से मनाया गया. लेकिन इस दौरान महाराष्ट्र के ठाणे और पुणे जिले में घटी दो अलग अलग घटनाओं में 7 लोगों की मौत होने से होली की खुशियां मातम में बदल गई. दरअसल, ये सभी लोग होली का रंग छुड़ाने के लिए नदी में नहाने गए थे. इनमें से 4 लोग ठाणे जिले के बदलापुर क्षेत्र से गुजरने वाली उल्हास नदी में डूब गए तो वहीं 3 लोग पुणे के इंद्रायणी नदी में डूब गए.मिली जानकारी के अनुसार, बदलापुर के चमतोली क्षेत्र अंतर्गत पोद्दार होम कॉम्प्लेक्स में रहने…
मुंबई. महाराष्ट्र में त्योहारों की समृद्ध परंपरा है और राज्य सरकार के माध्यम से जनता के जीवन में समृद्धि और खुशहाली आए. इस कामना के साथ महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को अपने परिवार व कार्यकर्ताओं के साथ होली का त्योहार धूमधाम से मनाया. कार्यकर्ताओं व महाराष्ट्र की जनता को होली की शुभकामनाएं देने के दौरान उन्होंने विपक्ष को भी होली की शुभकामनाएं देते सरकार की विकास यात्रा में शामिल होने का आव्हान किया.परंपरा के अनुसार, उपमुख्यमंत्री शिंदे टेंभी नाका स्थित आनंद आश्रम पहुंचे और धर्मवीर आनंद दिघे के चित्र पर रंग अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution