Author: Team Tah ki Baat
मुंबई : पालघर जिले के विरार इलाके में एक 38 वर्षीय व्यक्ति और उसकी बहन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर पत्नी की हत्या कर दी और इसे बाथरूम में गिरने से हुई दुर्घटना बताने की कोशिश की।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह पति जयंतीलाल सोनी (38) और उसकी बहन दिवाली सोनी (37) ने पड़ोसियों की मदद से 36 वर्षीय कल्पना सोनी को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि मंदिर जाने की तैयारी के दौरान कल्पना बाथरूम में फिसल गई थी। अस्पताल पहुंचने पर कल्पना को मृत घोषित कर दिया गया। बताई अलग-अलग कहानीपड़ोसियों ने पुलिस…
मुंबई: भांडुप रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की रात 10 बजे के करीब हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। स्टेशन पास स्थित बस स्टॉप के पास हुए उक्त हादसे से समय लोग स्टेशन से घर की तरफ जा रहे थे और बस का चालक बस को बैक (पीछे) कर रहा था। उसी दौरान बस के चालक ने गलती से गाड़ी लोगों की भीड़ पर चढ़ा दी। शाम के व्यस्त समय में हुए इस हादसे से लोगों में अफरातफरी मच गई।मुंबई पुलिस के डीसीपी हेमराज सिंह…
मुंबई: आगामी मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों के लिए लंबे समय से चला आ रहा शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीटों के बंटवारे का पेच आखिरकार सुलझ गया है। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि से कुछ ही घंटा पहले, सोमवार देर रात दोनों पार्टियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन के आधिकारिक फॉर्मूले की घोषणा की। मुंबई की कुल 227 सीटों के लिए हुए इस समझौते के तहत भारतीय जनता पार्टी (BJP) 137 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। जबकि शिवसेना 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शुरुआती चर्चाओं में शिवसेना ने 125 सीटों की मांग रखी थी, लेकिन…
नवी मुंबई: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। सीएसएमटी-पनवेल लोकल ट्रेन में वाशी स्टेशन के पास एक 24 वर्षीय युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है। पीड़ित की पहचान सिराज अब्दुल्ला शेख के रूप में हुई है, जो घनसोली में एक कॉल सेंटर में काम करता है। सिराज अपने दोस्त मुबारक खान के साथ मानखुर्द से ट्रेन में चढ़ा था। जैसे ही ट्रेन वाशी स्टेशन के पास पहुंची, उसी डिब्बे में सवार 25 आरोपी राजेश राजगाम अरुणविहारी…
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस ने मामले के 27वें आरोपी अमोल गायकवाड़ के खिलाफ लगभग 200 पन्नों की सप्लीमेंट्री (पूरक) चार्जशीट दाखिल की है। इसमें लगभग 30 गवाहों के बयान दर्ज हैं।डब्बा कॉलिंग और सिग्नल ऐप का इस्तेमालजांच में खुलासा हुआ है कि गायकवाड़ इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड और फरार आरोपी शुभम लोनकर के सीधे संपर्क में था। पुलिस से बचने के लिए दोनों ‘डब्बा कॉलिंग’ और ‘सिग्नल’ जैसे एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते थे ताकि उनकी…
मुंबई: मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने गोरेगांव के एक कंस्ट्रक्शन बिजनेसमैन से 10.5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं में से एक छोटे पर्दे की मराठी अभिनेत्री बताई जा रही है। आरोपियों ने बिजनेसमैन के बेटे को छेड़छाड़ के झूठे मामले में फंसाने और परिवार को बदनाम करने की धमकी दी थी।सगाई की पार्टी में ‘लेजर लाइट’ पर झगड़ापुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला अंधेरी वेस्ट के एक होटल में हुई सगाई की पार्टी से शुरू हुआ। बिजनेसमैन के बेटे की सगाई 5 नवंबर को हुई थी, जिसकी…
पालघर : मुंबई से सटे पालघर जिले की पुलिस ने जिले में अपराध के खिलाफ अभियान चलाते हुए हत्या के दो मामलों में सफलता पाई है। इनमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।पानी की टंकी में मिला शवपहले मामले में वसई के एक औद्योगिक क्षेत्र में 27 वर्षीय आसाराम राकेश को अपने सहकर्मी राकेश सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामूली विवाद के बाद आसाराम ने राकेश के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया और पहचान छिपाने के लिए शव को कंपनी की पानी की टंकी में फेंक दिया। पुलिस ने…
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले की पुलिस को हत्या के एक 16 साल पुराने मामले अपेक्षा से कहीं ज्यादा बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उक्त हत्यारोपी को पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने ने अपने अतीत का एक ऐसा खौफनाक राज पुलिस के सामने खोला जिसके बारे में जानकार पुलिस अधिकारी सकते में आ गए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पहले एक हत्या कर चुका है। लेकिन 26 साल पहले की गई उस हत्या के बारे में इससे पहले कोई कुछ भी जान नहीं पाया था।मामला 2009 का है, जब नालासोपारा में दलाली…
मुंबई: ठाकरे बंधुओं (उद्धव और राज ठाकरे) के मिलन और उनकी चुनावी युति की घोषणा के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में घमासान मच गया है। महायुती (भाजपा-शिंदे गुट) के नेताओं ने इस गठबंधन को ‘स्वार्थ का मिलन’ करार देते हुए तीखे हमले किए हैं।महायुती के नेताओं का तीखा पलटवारमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे अस्तित्व बचाने की लड़ाई कहा है।” मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस युति को प्रभावहीन बताते हुए हिंदुत्व के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि “यह युति केवल अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए की गई है। इससे मुंबई की राजनीति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।”मराठी कार्ड पर तंजसीएम…
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में बुधवार को एक बार फिर से एक ऐतिहासिक मोड़ आया है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने आगामी मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए गठबंधन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। वरली स्थित ‘होटल ब्लू सी’ में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों भाइयों ने हाथ मिलाते हुए चुनावी बिगुल फूंका।”फूटोगे तो मिट जाओगे”– उद्धव ठाकरेप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उद्धव ठाकरे ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution