Author: Team Tah ki Baat
मुंबई: आर्थिक राजधानी मुंबई और आसपास के इलाकों में धोखाधड़ी के चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। ठगों ने बड़े अधिकारियों और राजनेताओं के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है।गैस डीलर से 1 करोड़ की ठगीमुंबई के दिंडोशी इलाके में एक गैस डीलर से 1 करोड़ रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को मुंबई पुलिस का ‘जॉइंट पुलिस कमिश्नर’ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बताकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया।किडनैपिंग का डर और रिकवरीमालाड निवासी पीड़ित राहुल गुप्ता ठगी का शिकार होने के बाद लापता हो गए थे,…
मुंबई: सोशल मीडिया पर ‘पायल गेमिंग’ के नाम से लोकप्रिय यूट्यूबर पायल धारे से जुड़े एक डीपफेक वीडियो के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने प्राथमिकी दर्ज की है। पायल धारे एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं और गेमप्ले वीडियो तथा लाइव स्ट्रीम्स के लिए जानी जाती हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 4.5 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।अधिकारियों के अनुसार, पायल धारे ने शिकायत दर्ज कराई कि ऑनलाइन प्रसारित एक वीडियो में गलत तरीके से उन्हें दिखाया गया है। इस वीडियो के कारण उन्हें गंभीर मानसिक आघात, प्रतिष्ठा को नुकसान और भावनात्मक संकट का सामना करना पड़ा है। प्रारंभिक…
मुंबई: घाटकोपर (पूर्व) के असल्फा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक 21 वर्षीय युवक ने 25 वर्षीय व्यक्ति की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने मृतक पर 25 से ज्यादा वार किए और वारदात को नृशंसता पूर्वक अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था। लेकिन साकीनाका पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात के महज 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अंकुश सिंह (21) के रूप में हुई है, जो असल्फा की शिवप्रभात बिल्डिंग का निवासी है। मृतक विशाल कोकणे (25) भी उसी इलाके में रहता…
नवी मुंबई: शादी के नाम पर लोगों को ठगने और महिलाओं का शोषण करने वाले ‘शातिर शिकारियों’ का जाल मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला नवी मुंबई से सामने आया है, जहाँ एक शख्स ने खुद को तलाकशुदा बताकर एक महिला से न केवल शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि उसे लाखों का चूना भी लगा दिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान 38 वर्षीय रोहन चिंतामण शिंदे के रूप में सामने आई है। रोहन पनवेल का निवासी है। उसने एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए अलीबाग की रहने वाली पीड़िता से संपर्क किया था।…
मुंबई: बीएमसी (मुंबई महानगर पालिका) के एक अधिकारी वसंतकुमार देवेंद्र की हत्या के सनसनीखेज मामले में मुंबई की एक विशेष एससी/ एसटी कोर्ट ने दो भाइयों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह पूरा विवाद एक प्रेम विवाह से शुरू हुआ था। हत्या मई 2021 में मृतक के साले (पत्नी के भाई) के अंतरजातीय विवाह से उपजी रंजिश का बदला लेने के लिए की गई थी।अभियोजन पक्ष के अनुसार, बालकृष्ण नाडर की भांजी संध्या ने विघ्नेश नाम के युवक से शादी की थी। विघ्नेश, मृतक वसंतकुमार देवेंद्र की पत्नी प्रियंका का भाई था। संध्या का परिवार इस…
मुंबई: आर्थिक राजधानी मुंबई के मालाड इलाके में रेप पीड़िता की हिम्मत और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। यहाँ एक 34 वर्षीय मूक-बधिर महिला ने अपने साथ 16 साल पहले हुए यौन उत्पीड़न के खिलाफ अब मामला दर्ज कराया है। लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 45 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।यह घटना साल 2009 की है जब पीड़िता नाबालिग थी। वह अपनी एक सहेली की जन्मदिन की पार्टी में गई थी, जहाँ से एक सहेली उसे आरोपी के घर ले गई। आरोप है कि वहाँ आरोपी ने महिला की कोल्ड ड्रिंक…
मुंबई: कफ परेड पुलिस ने चंद रुपयों के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और डिग्री सर्टिफिकेट जैसे महत्वपूर्ण सरकारी और निजी दस्तावेजों का बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में गणेशमूर्ति नगर स्थित एक साइबर कैफे के मालिक को गिरफ्तार किया है।संदिग्ध नागरिकता वाले बंगाली नागरिकों की आबादी मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में गंभीर चुनौती बन रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश से गरीब, बेरोजगार और अपराधी प्रवृत्ति वाले लोगों की योजनाबद्ध ढंग से मुंबई, महाराष्ट्र सहित पूरे भारत देश में घुसपैठ कराई जा रही है। जानकार इसे गजवा…
मुंबई: रंगदारी देने से इनकार करने वाले बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला करने और उन्हें लूटने वाले दो शातिर अपराधियों को मुंबई की एक विशेष अदालत ने कड़ी सजा सुनाई है। महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत दर्ज इस मामले में कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10 साल के कठोर कारावास और 17 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।घटना जनवरी 2020 की है। दहिसर-पश्चिम के लिंक रोड इलाके में एक बुजुर्ग दंपति रिक्शा पार्किंग चलाकर अपना गुजर-बसर करते थे। मुख्य आरोपी मारू यल्लाप्पा कुंचिकर्वे, जो कि एक आदतन अपराधी है, ने इस दंपति…
मुंबई। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा जल वाहिनी के महत्वपूर्ण काम के चलते मुंबई के ‘एच पूर्व’ (एच पूर्व) विभाग सहित जी उत्तर और के पूर्व वार्ड के निवासियों को आगामी सप्ताह पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार, 22 दिसंबर से शुक्रवार, 26 दिसंबर के बीच कुल 99 घंटों तक इन क्षेत्रों में कम दबाव से जलापूर्ति होगी और पानी की सप्लाई के समय में भी बदलाव किया गया है।एच पूर्व विभाग पर पड़ेगा सीधा असर बीएमसी प्रशासन के अनुसार, एच पूर्व विभाग के अंतर्गत आने वाले बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) और मोतीलाल नगर में सोमवार से…
नवी मुंबई से भ्रष्टाचार का एक और बड़ा मामला सामने आया है। सिडको (CIDCO) के उप-अधीक्षक (भूमि अभिलेख) दिलीप बागुले को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 6 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।ये है मामलाआरोपी अधिकारियों ने नैना (एनएआईएनए) क्षेत्र में जमीन की नीलामी के बाद रिपोर्ट तैयार करने के बदले शिकायतकर्ता से 9 लाख रुपए की मांग की थी।सौदेबाजी के बाद 6 लाख रुपए की पहली किस्त लेते समय ACB की टीम ने बागुले और उनके एक साथी को दबोच लिया। इस कार्रवाई से सिडको विभाग में हड़कंप मच गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution