Author: Team Tah ki Baat

मुंबई : दहिसर और जुहू में स्थित हाई फ्रीक्वेंसी रडार केंद्रों की वजह से उत्पन्न ऊंचाई सीमा की बाधा को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने रडार केंद्रों को स्थानांतरित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नागपुर में चल रहे महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को विधानसभा में निवेदन के माध्यम से यह जानकारी दी।मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि दहिसर और जुहू में स्थित हाई फ्रीक्वेंसी रडार केंद्रों के आसपास के क्षेत्र में इमारतों की ऊंचाई पर प्रतिबंध होने के कारण इस क्षेत्र में पुनर्विकास रुका हुआ था। इस समस्या को दूर…

Read More

मुंबई: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस बार उन्होंने बीजेपी के साथ-साथ अपनी सहयोगी दल कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। दरअसल, विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने अलग विदर्भ की मांग की थी। तो वहीं बीजेपी नेता व राजस्वमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अलग विदर्भ के लिए काम कर रहे हैं।MP राउत ने कहा कि राज्य के अहम कैबिनेट मिनिस्टर चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि अलग विदर्भ के लिए कोशिशें चल रही हैं। सीएम देवेंद्र फडणवीस…

Read More

मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एच पूर्व विभाग के निवासियों को जल कटौती की सूचना दी है। आवश्यक रखरखाव कार्यों के कारण, विभाग के कुछ हिस्सों में शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 की सुबह 9 बजे से शनिवार, 13 दिसंबर 2025 की सुबह 9 बजे तक जल आपूर्ति बंद रहेगी।12 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को जल आपूर्ति बंद रहने वाले क्षेत्र:संपूर्ण बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) विभागमोतीलाल नगर13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को जल आपूर्ति बंद रहने वाले क्षेत्र:प्रभात वसाहत, टीस-3, आग्रीपाड़ा, कलिना, सीएसटी मार्ग, हंसबुर्गा मार्ग, वीआईपी मार्ग, सीएसटी मार्ग की दक्षिण बाजू, यशवंत नगर, सुंदर नगर, कोलीवरी गांव, तीन बंगला, शांतीलाल कंपाऊंड, पटेल…

Read More

गणपत कोठारी के नेतृत्व में राजस्थान फाउंडेशन (मुंबई) ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंपा प्रस्ताव जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा 10 दिसंबर को जयपुर में आयोजित प्रवासी दिवस सम्मेलन में देश-दुनिया के प्रवासी दिग्गजों की जोरदार उपस्थिति रही। इसी दौरान, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान फाउंडेशन के मुंबई चैप्टर अध्यक्ष गणपत कोठारी के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एक मैराथन बैठक की। विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में लगभग सवा घंटे तक चली इस बैठक में कारोबारी, निवेश, सामाजिक और सांस्कृतिक समेत तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के विकास…

Read More

मुंबई. नागपुर में सोमवार से शुरू हो रहे महाराष्ट्र विधानमंडल की शीतकालीन सत्र से पहले दोनों सदनों (विधान सभा और विधान परिषद) में नेता प्रतिपक्ष न होने के कारण राजनीतिक पारा चढ़ गया है। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के पक्ष प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा उनकी पार्टी से विधान सभा में विपक्ष के नेता पद के उम्मीदवार विधायक भास्कर जाधव ने ने रविवार को महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोला था। इसे मुद्दा बना कर पूरे विपक्ष ने सरकार के चाय पान के न्यौते को ठुकरा दिया था. जिसका मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंहतोड़ जवाब दिया।नेता प्रतिपक्ष…

Read More

नागपुर: सोमवार से नागपुर में शुरू हो रहे महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया है कि लोककल्याणकारी योजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और विश्वास व्यक्त किया कि महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन अधिवेशन जनता की अपेक्षाओं को पूरा करेगा। शीतकालीन अधिवेशन से पहले हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने रामगिरी सरकारी निवास पर पत्रकारों से संवाद साधा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत मंत्रिमंडल के कई सदस्य उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था देश के बड़े राज्यों में सभी मानकों पर अग्रणी…

Read More

महाराष्ट्र ने ‘मांगने वालों को सौर कृषी पंप’ योजना में बनाया विश्व रिकॉर्डमुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को घोषणा की है कि महाराष्ट्र ने सौर ऊर्जा के उपयोग में देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग करने के कारण अब राज्य अन्य उपयोगों के लिए बिजली के दरों में प्रतिवर्ष 3% की कटौती करेगा, जिससे उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मिल सकेगी. राज्य के ‘मांगने वालों को सौर कृषी पंप’ योजना के तहत, महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी (महावितरण) ने केवल एक महीने में 45,911 सौर कृषि पंप…

Read More

मुंबई: एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री रहने के दौरान खुद को सीएमओ (मुख्यमंत्री) कार्यालय में अधिकारी बताकर एक ठग और सहयोगियों के ने एक व्यापारी को लगभग 2.5 करोड़ रुपए का चूना लगाया था। यह चौंकाने वाला मामला अब सामने आया है। इस सनसनीखेज मामले में पता चला है कि आरोपी विश्वास जितने के लिए पीली बत्ती कार में बैठकर व्यापारी को मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास ‘वर्षा’ बंगले पर भी ले गया था।एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में वैभव ठाकर नामक आरोपी, उसकी पत्नी, सास और एक दलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जवेरी बाजार के व्यापारी शैलेश जैन इस…

Read More

मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच की डिटेक्शन ब्रांच (कक्षा-1) और भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के तहत आने वाले प्रॉटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स, बांद्रा, मुंबई ने नागपाड़ा इलाके में सक्रिय अवैध ‘टूर एंड ट्रेवल्स’ एजेंसियों पर संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। ये एजेंसियां विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर भारतीय नागरिकों के साथ धोखाधड़ी कर रही थीं।दक्षिण मुंबई स्थित नागपाड़ा क्षेत्र में कई टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसियां बिना किसी वैध पंजीकरण या विदेश मंत्रालय, दिल्ली से आवश्यक लाइसेंस के ही भारतीय नागरिकों को विदेश में नौकरी भेजने का झांसा देकर उनसे अवैध रूप से पैसे वसूल रही थीं। क्राइम…

Read More

मुंबई. विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अब अपना पूरा ध्यान स्थानीय निकाय चुनावों पर केंद्रित कर दिया है. राज्य में नंबर एक पार्टी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए बीजेपी ने एक अत्यंत आक्रामक चुनावी रणनीति बनाई है. कई स्थानों पर बीजेपी सहयोगी दलों के खिलाफ भी चुनाव लड़ रही है, जिसे ‘मिशन 2029’ की तैयारी के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले महीने ही यह स्पष्ट कर दिया था कि बीजेपी को अब राज्य में ‘बैसाखियों’ (दूसरे दलों के…

Read More