Author: Team Tah ki Baat

पुलिस की सतर्कता से बची जानपुणे : 5 करोड़ रुपए की फिरौती के लिए पुणे के एक बड़े शराब कारोबारी के 17 वर्षीय बेटे के अपहरण का प्रयास पुणे ग्रामीण पुलिस की सतर्कता के कारण नाकाम हो गया। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देने का प्रयास कर रहे अपहरणकर्ताओं को फिल्मी अंदाज में हुई पुलिस की एंट्री के कारण मुंह की खानी पड़ीं मामले में पुलिस ने पीछा करके न सिर्फ नाबालिग अपहृत को सकुशल छुड़ा लिया बल्कि खेतों के बीच छिपे दो अपहरणकर्ताओं को भी दबोच लिया है। इस सनसनीखेज वारदात में अब जो खुलासा हुआ है उससे पुलिस भी…

Read More

मुंबई: विले पार्ले (पूर्व) इलाके में रविवार देर रात पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। पत्नी को बचाने आए 24 वर्षीय युवक की उसके ही जीजा ने चाकू मारकर हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान सागर गुप्ता (24) के रूप में हुई है, जो शास्त्री नगर, विले पार्ले (पूर्व) का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, सागर अपनी बहन ममता और जीजा आकाश मौर्य के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने और बहन को बचाने के लिए उसके घर पहुंचा था।शराब…

Read More

मुंबई. राज्यसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में जारी सस्पेंस अब लगभग खत्म होता नजर आ रहा है। विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) की एकमात्र सीट के लिए वरिष्ठ नेता शरद पवार के नाम पर सहमति बनती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना (ठाकरे गुट), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी—तीनों दलों के बीच शरद पवार के नाम पर लगभग एकमत हो गया है।महाराष्ट्र से 7 सीटेंराज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। 16 मार्च को मतदान होगा। महाराष्ट्र से कुल 7 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। मौजूदा गणित के मुताबिक, महायुति को 6 और महाविकास…

Read More

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी और एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल मुंबई की वैश्विक छवि धूमिल करनेवाले असामाजिक तत्वों पर मुंबई पुलिस ने जोरदार प्रहार किया है। महालक्ष्मी स्थित प्रसिद्ध धोबीघाट इलाके में एक विदेशी युवती से छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों को आगरीपाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक विदेशी युवती धोबीघाट इलाके में घूमती नजर आ रही थी, तभी दो युवक उसके साथ अशोभनीय व्यवहार करते दिखाई दिए। युवती के अनुसार, दोनों आरोपी करीब 15 मिनट तक उसका पीछा करते रहे और सेल्फी के…

Read More

मुंबई: ईरान पर किए जा रहे हालिया हमले की वजह से मुंबई सहित देश के कई हिस्सों में अमेरिका और इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ऐसे तनावपूर्ण माहौल में देश में होली का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान कोई अप्रिय घटना घटित न हो, इसका पूरा ध्यान सुरक्षा और जांच एजेंसियां रख रही हैं। इसी की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने शहर में एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इन सभी के आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।ऑनलाइन…

Read More

मुंबई: साल 2026 के पहले चंद्र ग्रहण का सूतक काल 2 मार्च 2026 मंगलवार को प्रातः 9 बजे से शुरू हो गया है। यह चंद्र ग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा, इसलिए धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसका सूतक काल भी मान्य माना गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में घटित हो रहा है।क्या होता है चंद्र ग्रहण?विज्ञान के अनुसार, ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना गया है। चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है।…

Read More

मुंबई: महानगर मुंबई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी द्वारा साथ रहने से इनकार किए जाने से नाराज पति ने सरेराह उसे मौत के घाट उतार दिया। इस खौफनाक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। पारिवारिक कलह से परेशान होकर पत्नी ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया था और अलग रह रही थी। इसी बात को लेकर आरोपी पति के मन में गुस्सा और नफरत भरती चली गई।दिनदहाड़े किया हमलायह खौफनाक घटना 28 फरवरी को दोपहर करीब 4:30…

Read More

मुंबई: भांडुप इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले तीन नाबालिग छात्रों ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक कथित तौर पर दादागिरी करता था, जिससे तंग आकर आरोपियों ने यह खौफनाक कदम उठाया।नाबालिग मृतक की पहचान 14 वर्षीय सिद्धार्थ लोंढे के रूप में सामने आई है, जो कि भांडुप के तुलशेत पाड़ा इलाके का निवासी था। सिद्धार्थ भी आरोपियों की तरह आठवीं कक्षा में पढ़ता था। तीनों आरोपी उसके करीबी दोस्त बताए जा रहे हैं।खेलने गया, फिर नहीं लौटाबताया जा…

Read More

मुंबई: बृहन्मुंबई पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत न्यायालय में लंबित मामलों में लंबे समय से सुनवाई के लिए हाजिर न होने वाले आरोपियों के खिलाफ जारी वारंटों पर मुंबई पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। परिमंडल कार्यालयों को प्राप्त स्थायी, अजमानतीय और जमानतीय वारंटों की तामील के दौरान बड़ी सफलता मिली है।59 जमानतीय और 79 अजमानतीय वारंट निष्पादितपरिमंडल–3 के अंतर्गत पुलिस थानों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 59 जमानतीय वारंट और 79 अजमानतीय वारंट सफलतापूर्वक निष्पादित किए। इस दौरान 29 वर्ष से अधिक पुराने स्थायी वारंटों में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।भायखला पुलिस…

Read More

भगरिया केमिकल्स (पूर्वी झेनिथ) कंपनी में हुई घटनापालघर : बोईसर-पालघर एमआईडीसी क्षेत्र स्थित भगरिया केमिकल्स (पूर्वी झेनिथ) कंपनी के डी-झोन में सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे ओलियम गैस रिसाव की घटना सामने आई, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया।डे टैंक से फैला जहरीला धुआंजानकारी के अनुसार, 65% भरे हुए 2,500 लीटर क्षमता के ओलियम डे टैंक से गैस रिसाव हुआ। रिसाव के चलते घना धुआं (फ्यूम्स) फैल गया, जो हवा की दिशा के कारण आसपास के क्षेत्रों तक पहुंच गया।राहत-बचाव में जुटीं कई एजेंसियांघटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कई विभागों को अलर्ट किया गया। राहत…

Read More