Author: Team Tah ki Baat
मुंबई: कांदिवली-पश्चिम स्थित चारकोप इलाके में एक 42 वर्षीय रियल एस्टेट एजेंट पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बुधवार को दोपहर के समय बाइक पर आए तीन हमलावर एस्टेट एजेंट को गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए।पुलिस ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 2 बजे घटित हुई। पीड़ित फ्रेडी डी’लिमा गणेश नगर स्थित एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में किसी से मिलने आया था। वह जब स्कूल से बाहर निकला तो बाहर पहले से घात लगा कर उसका इंतजार कर रहे हमलावरों ने फ्रेडी पर फायरिंग शुरू कर दीं। अधिकारी ने कहा कि फ्रेडी के पेट…
मुंबई. मानसून के दौरान भारी बारिश से परेशान होने के बाद अब मुंबईकरों के ठंड से ठिठुरने की बारी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में गिरते तापमान का असर अब मुंबई महानगरीय क्षेत्र में भी दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों को बेहद अहम बताते हुए मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में तापमान में भारी गिरावट की चेतावनी जारी की है। यह गिरावट लगभग शीत लहर जैसी स्थिति पैदा कर सकती है, जिसके चलते नागरिकों को अत्याधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तापमान का अनुमान: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मुंबई, ठाणे, कल्याण और…
मुंबई: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बड़ा झटका लगा है। उसके भाई अनमोल बिश्नोई को अगले कुछ घंटों या दिनों में अमेरिका से भारत लाया जाएगा। मुंबई पुलिस का कहना है कि अनमोल बिश्नोई, 12 अक्टूबर 2024 को बांद्रा पूर्व में हुई एनसीपी (अजीत पवार) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है।एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से आई रिपोर्टों में बताया कि अनमोल को अमेरिका से भारत को प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अनमोल पर देश भर में कई मामले दर्ज हैं और उसे किसकी हिरासत में सौंपा जाएगा, इसका फैसला केंद्र सरकार करेगी। भारतीय…
मुंबई: पूर्व उपनगरों के गोवंडी शिवाजी नगर इलाके में नवजात बच्चे बेचने वाले गिरोह का शिवाजी नगर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।इस चौंकाने वाली घटना में सामने आया है कि इस गिरोह में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर और एक नर्स शामिल थे।शिवाजी नगर पुलिस ने डॉक्टर सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में एक डॉक्टर और एक नर्स शामिल हैं।गोवंडी के शिवाजी नगर स्थित रॉयल नामक एक निजी अस्पताल में 15 नवंबर को एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया…
मुंबई: सरकारी सेवाओं में विभिन्न पदों की परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद कम से कम चार दिनों के भीतर संबंधित सफल उम्मीदवार को नियुक्ति पत्र देने का आदेश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को दिया।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक विभाग हर साल समय-समय पर समीक्षा करे और जनवरी माह के अंत तक उपलब्ध पदोन्नति की सीटों के अनुसार 75 प्रतिशत पदोन्नति दे।मुख्यमंत्री फडणवीस सुशासन के लिए प्रशासनिक सुधारों पर एक बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नागरिक-केंद्रित, जवाबदेह और सुशासन के लिए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने विभागों से…
मुंबई. महाराष्ट्र के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. राज्य सरकार ने इस उद्देश्य से एक महत्त्वाकांक्षी पहल ‘महा-देवा’ फुटबॉल प्रतिभा विकास उपक्रम की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भरोसा जताया कि यह मिशन राज्य के युवाओं को विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर प्रदान करेगा.मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ का समर्थन मिला है, जो अगले 5 वर्षों के लिए इसके ब्रांड एम्बेसडर होंगे. यह उपक्रम राज्य के शालेय शिक्षा और क्रीड़ा…
नागपुर अधिवेशन के दौरान निकालेंगे भव्य मोर्चा: विश्वास उटगीमुंबई. सस्ते और वहन योग्य आवास (अफर्डेबल हाउसिंग) के अधिकार के लिए अब ‘घर हक्क परिषद’ ने सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है. परिषद के बैनर तले लगभग 31 संगठन एक साथ आए हैं, जो मुंबई के भूमिपुत्रों को उनके हक के घर मुंबई में ही देने की मांग कर रहे हैं. परिषद ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे शेलू या वांगणी जैसी मुंबई से दूर की जगहों पर घर नहीं लेंगे. उनकी प्रमुख मांग है कि बंद पड़ी मिलों और कारखानों की केवल 33% नहीं, बल्कि पूरी…
मुंबई. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और तेलंगाना के सह-प्रभारी सचिन सावंत ने स्पष्ट किया है कि आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव में पार्टी विकास को सर्वोपरि मानते हुए समविचारी दलों के साथ स्वतंत्र रूप से गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि मुंबई के भविष्य के लिए समझौते के बजाय विकास और नफरत के बजाय सर्वसमावेशी सहकार आवश्यक है, जिसे मानवीय चेहरे के साथ लागू किया जाएगा.राजीव गांधी भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सावंत ने बीजेपी और मनसे की विभाजनकारी राजनीति को मुंबई के लिए घातक बताया और स्पष्ट किया कि कांग्रेस अपनी संविधानवादी, लोकतंत्र और…
42 भारतीय उमराह यात्रियों की मौत की आशंका!नई दिल्ली. उमराह यात्रा के लिए सऊदी अरब गए तीन दर्जन से अधिक भारतीय हज यात्रियों की एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत की एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है.मक्का से मदीना जा रही एक बस की सोमवार (17 नवंबर 2025) तड़के डीजल टैंकर से भीषण टक्कर हो गई. यह हादसा मदीना और बद्र के बीच मुफरीहत नामक क्षेत्र में हाईवे पर देर रात 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार) हुआ. बस और टैंकर की टक्कर होते ही बस में आग लग गई, जिसके कारण बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है.भयंकर दुर्घटना…
मुंबई. रोटी, कपड़ा और मकान के बाद आज मोबाइल फोन भी लोगों की जरूरतों में शामिल हो गया. मोबाइल फोन के बिना लोग आज कितनी देर रह सकते हैं, सभी के लिए सबसे बड़ा सवाल बन गया है. इसके साथ-साथ मोबाइल फोन आज लोगों के चरित्र को भी परिभाषित करने लगा है.हम जिस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते हैं, लोगों से संपर्क अर्थात कॉल करने या आने वाली कॉल प्राप्त करने, बैंकों के लेनदेन यानी ओटीपी प्राप्त करने के साथ साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, वाट्सएप आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के इस्तेमाल के लिए भी एक मोबाइल नंबर की जरूरत होती…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution