Author: Team Tah ki Baat
विजय वडेट्टीवार ने विधानसभा में सरकार को घेरापीड़ित को 10 लाख मुआवजे की भी मांगमुंबई: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक किसान की किडनी लूटे जाने के सनसनीखेज मामले ने राजनीति गरमा दी है। कांग्रेस विधिमंडल नेता विजय वडेट्टीवार ने बुधवार को विधानसभा में आरोप लगाया कि इस अंतरराष्ट्रीय किडनी रैकेट में दिल्ली के एक पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर का हाथ है। उन्होंने मांग की कि इस डॉक्टर समेत सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) लगाया जाए।वडेट्टीवार ने बताया कि चंद्रपुर के नागभीड तालुका के मिथूर गांव का रोशन कुडे नामक अल्पभूधारक किसान साहूकार के…
2030 तक दुर्घटनाएं आधी करने का लक्ष्यमुंबई: राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के सकारात्मक नतीजे सामने आने लगे हैं। जनवरी 2026 में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 8.05 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। जनवरी 2025 में जहां 1,427 लोगों की जान गई थी, वहीं जनवरी 2026 में यह संख्या घटकर 1,312 रह गई। यानी एक महीने में 115 जानें बची हैं। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की कुल संख्या भी 3,164 से घटकर 3,100 हो गई है, जो करीब 2 प्रतिशत की कमी दर्शाती है।सड़क सुरक्षा उपायों…
मुंबई: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों तक सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना हमारा प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार निरंतर कार्यरत है तथा इस क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रत्येक भारतीय तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना ही सच्चे अर्थों में देशसेवा है।लोक भवन के दरबार हॉल में पी. डी. हिंदुजा अस्पताल की राष्ट्रव्यापी मुहिम “जीवन बचाना और स्वस्थ भारत का निर्माण करना” के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान…
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने मंगलवार को पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की। इस कार्यकारिणी में मुख्य प्रवक्ता, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। आगामी विधानसभा, स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह टीम चुनी गई है।पत्रकार परिषद में रविंद्र चव्हाण ने कहा कि चुनाव आचार संहिता और स्थानीय निकाय चुनावों के चलते यह घोषणा लंबित थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, शिवप्रकाश और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित वरिष्ठ…
फर्जी बैंक गारंटी के जरिए महावितरण को लगाया चूनामुंबई: महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) की सौरकृषि ऊर्जा वाहिनी 2.0 निविदा प्रक्रिया में 122.85 करोड़ रुपए की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में शामिल कई कंपनियों और उनके निदेशकों के खिलाफ मुंबई की आर्थिक अपराध शाखा में आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।रबर स्टैम्प से तैयार की गई फर्जी बैंक गारंटीजानकारी के अनुसार, आरोपी कंपनियों ने फर्जी रबर स्टैम्प का उपयोग कर नकली बैंक गारंटी तैयार की और उन्हें असली बताकर महावितरण को सौंप दिया। इन गारंटियों के आधार पर कंपनियों ने विद्युत खरीद समझौते…
मुंबई: महाराष्ट्र अन्न व औषध प्रशासन द्वारा 18 फरवरी 2026 को कुंभारवाड़ा, धारावी क्षेत्र में बिना लाइसेंस दवाइयों का भंडारण किए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई। विभाग ने छापा मारकर 1,03,550.67 रुपए मूल्य का दवा स्टॉक जब्त किया।मुंबई के गुप्तवार्ता विभाग को सूचना मिली थी कि साइन स्थित मे. अपना मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स द्वारा कुंभारवाड़ा, धारावी में एक कमरे में बिना लाइसेंस सलाइन और अन्य दवाओं का भंडारण किया जा रहा है। संबंधित स्थान के लिए न तो कोई वैध लाइसेंस था और न ही लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया था। सूचना मिलते ही बृहन्मुंबई…
मुंबई: सुपर-8 मुकाबले में दो बार की चैंपियन वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराकर न सिर्फ बड़ी जीत दर्ज की, बल्कि ग्रुप का गणित भी पूरी तरह बदल दिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 254/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।शिमरॉन हेटमायर -85 (34)रोवमैन पॉवेल -59 (35)निचले क्रम का आक्रामक योगदानजवाब में जिम्बाब्वे 147 रन पर सिमट गई।गेंदबाजी में गुडाकेश मोती (4 विकेट) और अकील होसैन (3 विकेट) ने कमाल दिखाया। इस जीत के बाद वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +5.350 हो…
मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया शुभारंभमुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज विधान भवन में टीएमएस 2.0 (ट्रांजेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम) प्रणाली का शुभारंभ किया। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रणाली से राज्य में पारदर्शक, जवाबदेह और सुलभ स्वास्थ्य व्यवस्था स्थापित होगी।महाराष्ट्र में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना के तहत मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए आज टीएमएस 2.0 (ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम) प्रणाली का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान भवन में आयोजित कार्यक्रम में इस नई व्यवस्था की शुरुआत की।मरीजों को मिलेगा सीधा लाभइस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री…
बजट सत्र में 15 विधेयक पेश किए जाएंगे-दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के सुझाव और मुद्दे शामिल किए जाएंगेमुंबई : आगामी राज्य बजट में दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा अपेक्षित सभी मुद्दों और सुझावों को शामिल किया जाएगा। आम जनता को राहत देते हुए वित्तीय अनुशासन भी बनाए रखा जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर कड़े कदम भी उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता को राहत देने वाला और आर्थिक अनुशासन कायम रखने वाला बजट प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस बजट सत्र में 15 विधेयक पेश किए जाएंगे।राज्य विधानमंडल का बजट सत्र…
देश में पहली बार कृषि-एआई नीति लागूमुख्यमंत्री ने लॉन्च किए कई डिजिटल एप्लिकेशन और प्लेटफॉर्ममुंबई : कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में महाराष्ट्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज यहां जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘एआई फॉर एग्री 2026’ वैश्विक परिषद का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि कृषि क्षेत्र के लिए अलग से एआई नीति बनाने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है। इस परिषद के जरिए राज्य सरकार ने किसानों के जीवन को डिजिटल तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।किसान होंगे सशक्त,…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution