Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. दिल्ली के लालकिला परिसर में सोमवार को हुए बम धमाके के बाद मुंबई सहित पूरे देश की पुलिस एवं अन्य जांच एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई है. महाराष्ट्र में आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) राज्य में लगातार कार्रवाई कर रहा है. कुछ दिन पहले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को हिरासत में लेने के बाद, अब एटीएस ने ठाणे के मुंब्रा इलाके से एक शिक्षक को हिरासत में लिया है. बताया जा रह है कि शिक्षक के खिलाफ यह कार्रवाई ‘जमात-ए-इस्लामिया’ नामक संगठन से कथित संबंध के संदेह में की गई है.जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले पुणे में महाराष्ट्र एटीएस…
मुंबई. महाराष्ट्र सूचना एवं जनसंपर्क महासंचालनालय के प्रधान सचिव तथा महानिदेशक ब्रिजेश सिंह ने मंगलवार को कहा कि एआई जनरेटेड कंटेंट की सत्यता की जांच आज जरूरत बन गई है. उन्होंने कहा कि डीपफेक की पहचान के लिए 15–20 पैरामीटर्स पर आधारित विशेष टूल्स विकसित किए गए हैं. लेकिन सभी फैक्ट-चेकिंग संस्थाएं हर तथ्य की जांच नहीं करतीं, जिससे पूर्वाग्रह की संभावना रहती है. कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में निहित “बायस” आज एक वैश्विक समस्या बन चुका है.महानिदेशक ब्रिजेश सिंह, रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय तथा मंत्रालय एवं विधानमंडल वार्ताहर संघ के संयुक्त तत्वावधान में मंत्रालय में आयोजित प्रिंट व…
टिकट कटने से मचा सियासी गलियारे में हड़कंप!मुंबई. बीएमसी(मुंबई महानगरपालिका) के आगामी चुनावों के लिए मंगलवार को आरक्षण की लॉटरी निकाली गई. लॉटरी के परिणामों की घोषणा के साथ ही मुंबई के सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया. क्योंकि लॉटरी में कई दिग्गजों पर आरक्षण की गाज गिरी है. इस आरक्षण प्रक्रिया के कारण कई राजनीतिक दलों के दिग्गज और अनुभवी नेता अपने पिछले चुनाव क्षेत्र से इस बार चुनाव नहीं लड़ सकेंगे.बीएमसी के 227 वार्डों के लिए घोषित इस आरक्षण के बाद, कई वर्तमान और पूर्व नगरसेवकों के वार्ड महिलाओं या आरक्षित श्रेणियों के लिए आरक्षित हो गए हैं.…
मुंबई. युवा शिवबा प्रतिष्ठान की ओर से गोरगांव – पश्चिम में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक भव्य डे-नाइट बॉक्स क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन करने जा रहा है. प्रतिष्ठान इस वर्ष “भव्य दिव्य डे-नाइट बॉक्स क्रिकेट स्पर्धा – पर्व दुसरे 2025” का आयोजन कर रहा है. यह प्रतियोगिता 14 दिसंबर 2025 (रविवार) को राम मंदिर रोड, गोरगांव (प.) स्थित एमएमआरडीए मैदान (आर 4–आर 6 के पास) में आयोजित की जाएगी. गोरगांव एवं आसपास क्षेत्रों में इस डे-नाइट बॉक्स क्रिकेट स्पर्धा को लेकर खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों में भारी उत्साह का माहौल है. आयोजक इसे एक यादगार और भव्य खेल उत्सव बनाने…
मुंबई। बहुप्रतीक्षित मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण की लॉटरी मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को जारी कर दी गई. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद बीएमसी चुनावों की तैयारी शुरू हो गई है, जिसका कार्यकाल 7 मार्च, 2022 को समाप्त हो गया था। आरक्षण लॉटरी के मुख्य बिंदु: श्रेणीआरक्षित सीटें (कुल 227 में से)महिलाओं के लिए आरक्षित सीटेंकुल सीटें227114 (50%)अनुसूचित जाति (SC)158अनुसूचित जनजाति (ST)21अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)6131खुला वर्ग14974 इस बार कुल 227 सीटों में से 50% यानी 114 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई हैं, जिससे इस चुनाव में पालिका में महिलाओं का वर्चस्व देखने को मिलेगा। आरक्षण लॉटरी का…
मुंबई. ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुकून की सांस ले रहे हिंदुस्तानियों को पाकिस्तान ने एक बार फिर से जोरदार झटका दिया. पाकिस्तान सुधार जाएगा ऐसा हिंदुस्तानियों का भ्रम राजधानी दिल्ली के लाल किला परिसर में सोमवार की शाम हुए जोरदार बम धमाके के बाद टूट गया है. लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट क्रमांक 1 पास खड़ी कार में हुए बम धमाके में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. तो वहीं दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं.लाल किला क्षेत्र स्थित सुभाष मार्ग के पास के सिग्नल के पास एक बड़ा बम धमाका होने से सोमवार…
मुंबई. स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची शनिवार को जारी की गई. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, भास्कर जाधव, सुषमा अंधारे, वरुण सरदेसाई और संजय राउत सहित 40 नेताओं का नाम शामिल है. ठाकरे के ये स्टार प्रचारक आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में राज्यभर में प्रचार अभियान का नेतृत्व संभालेंगे. ये सभी नेता अधिकतम शिवसेना उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जिलेवार बैठकें, रैलियां और सार्वजनिक प्रचार अभियान चलाएंगे.लोकसभा और विधान सभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद स्थानीय निकाय चुनाव यूबीटी के लिए आखिरी उम्मीद…
मुंबई. राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव के बिगुल बजते ही राज्य सरकार ने मतदाताओं को रिझाने के प्रयास शुरू हो गए हैं. गरीबों के लिए शुरू गई पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की महत्वाकांक्षी ‘शिव भोजन थाली’ योजना को देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महायुति सरकार फिर से शुरू करने जा रही है. इसके लिए राज्य सरकार ने 28 करोड़ का फंड उपलब्ध कराया है. अर्थात गरीब एक बार फिर शिव भोजन थाली का स्वाद ले सकेंगे.’शिव भोजन थाली योजना’ महा विकास अघाड़ी सरकार के दौरान शुरू की गई थी. मात्र 10 रुपए में गरीब और जरूरतमंद लोगों को दो रोटी, सब्ज़ी,…
मुंबई. महाराष्ट्र की 246 नगर पालिकाओं और 18 नगर पंचायतों के लिए 2 दिसंबर को मतदान होने हैं लेकिन राज्य की सत्तारूढ़ महायुति में गठबंधन को लेकर अभी भी भ्रम की स्थिति है. सातारा जिले में युति की चर्चा के संबंध में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता तथा महायुति सरकार में मंत्री शंभुराज देसाई ने बड़ा बयान दिया है. देसाई ने शनिवार को कहा कि हम राज्य में निकाय चुनाव की पृष्ठभूमि में युति के लिए सकारात्मक हैं लेकिन अभी तक बीजेपी की ओर से इस संदर्भ में कोई प्रस्ताव नहीं मिला है.स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि…
मुंबई. राज्य चुनाव आयोग ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए राजनीतिक दलों द्वारा घोषित स्टार प्रचारकों की सीमा अब 20 से बढ़ाकर 40 कर दी है. विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने 14 अक्टूबर 2025 को आयोग कार्यालय में हुई एक बैठक में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सीमा बढ़ाकर 40 करने की मांग की थी. स्टार प्रचारकों का विवरण ‘महाराष्ट्र राज्य राजनीतिक दल पंजीकरण, विनियमन और चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश, 2025’ के पैराग्राफ 26 में उल्लिखित है. इसके प्रावधानों के आधार पर और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा की गई मांग को ध्यान में…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution