Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति’ को विधानसभा चुनाव 2024 में ऐतिहासिक सफलता दिलाने वाली ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण’ (लाडली बहन) योजना ने सरकार संतुलन बिगाड़ दिया है. ‘लाडली बहनों’ को हर महीने पैसों के भुगतान के लिए सरकार को दूसरे महत्वपूर्ण विभागों के बजट पर कैंची चलानी पड़ रही है. फिर भी बजट के इंतजाम में सरकार के पसीने छूट रहे हैं. लाभार्थियों में फर्जी लाडली की घुसपैठ इसकी एक बड़ी वजह है. इसलिए अब सरकार ने लाडली पर सर्जिकल स्ट्राइक किया है.’लाडली बहन’ योजना विधानसभा चुनाव में गेम चेंजर साबित हुई…
मुंबई. आम लोगों के बीच लालपरी के नाम से मशहूर राज्य सरकार की परिवहन सेवा एसटी के किराया वृद्धि का निर्णय राज्य की महायुति सरकार ने सिर्फ एक बाद ही वापस ले लिया है. माना जा रहा है कि त्योहारी सीजन में एसटी के किराया वृद्धि के निर्णय से दिवाली बाद संभावित स्थानीय निकायों के चुनावों में सत्तारूढ़ महायुति को नुकसान हो सकता था. इसलिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सलाह पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी के नेता एवं परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को फिलहाल निर्णय वापस लेने का निर्देश दिया है.महाराष्ट्र के दूरदराज के गांवों में एसटी…
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा जारी लुकआउट नोटिस पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया है. शिल्पा और राज ने 2 से 5 अक्टूबर के बीच अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए थाईलैंड जाने की अनुमति मांगी थी. लेकिन उच्च न्यायालय ने उनकी याचिका खारिज कर दी. मामले की अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी. हाईकोर्ट के फैसले के कारण शिल्पा और राज…
मुंबई. महाराष्ट्र में अब दुकानें, होटल, भोजनालय एवं अन्य प्रतिष्ठान 24 घंटे खुले रह सकते हैं. लेकिन शराब की दुकानों, बार परमिट रूम, हुक्का पार्लर, देशी बार आदि को यह छूट नहीं मिलेगी. राज्य सरकार के उद्योग विभाग ने ऐसा सरकारी आदेश जारी किया है.महाराष्ट्र सरकार ने दुकानों और प्रतिष्ठान (रोजगार एवं सेवा की शर्तों का विनियमन) अधिनियम, 2017 के तहत नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. तदनुसार, शराब बेचने और आपूर्ति करने वाले प्रतिष्ठानों पर समय प्रतिबंध बनाए रखते हुए अन्य प्रतिष्ठानों को 24 घंटे के लिए खुले रहने की अनुमति दी गई है. यह निर्णय स्थानीय प्रशासन और पुलिस…
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा गुरुवार (2 अक्टूबर 2026) को मनाया जाएगा. इस बार दशहरा बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि इस दिन सुकर्मा योग और रवि योग का संयोग बन रहा है तो वहीं गुरु बुध के संयोग से केंद्र योग का भी निर्माण हो रहा है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 2 अक्टूबर के दिन सुबह से लेकर रात 11 बजकर 29 मिनट तक सुकर्मा योग बनेगा. इसके अलावा इसी दिन धृति योग भी प्रारंभ होने वाला है तो वहीं इस पूरे दिन रवि योग विद्यमान रहेगा. इसके साथ ही श्रवण नक्षत्र सुबह 9 बजकर…
मुंबई. रसोई गैस सिलिंडर के इस्तेमाल में असावधानी के कारण मुंबई एक और घटना घटित हुई है. घाटकोपर पूर्व में 60 फीट रोड स्थित विद्यानिकेतन कॉलेज के पास निर्माणाधीन इमारत में हुए इस हादसे में 4 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं.मिली जानकारी के अनुसार, 7 मंजिलों वाली निर्माणाधीन इमारत नीलधारा में बिल्डर ने मजदूरों को रहने के लिए कच्चा मकान बनवाया था. इसी में से एक मकान में मंगलवार की रात 9.11 बजे के दौरान सिलिंडर विस्फोट की घटना घटित हुई. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि दो अन्य को कुछ चोटें आई हैं.…
मुंबई. मालवणी पुलिस स्टेशन की हद में मिली 45 वर्षीया महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने आरोपी को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है. उसका नाम चंद्रपाल राम खिलाड़ी उर्फ नेता बताया जा रहा है. आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.मिली जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर को पुलिस को मालवणी चर्च के पास स्थित सावंत कंपाउड के पास एक महिला अचेत अवस्था पड़ी होने की जानकारी मिली थी. मालवणी पुलिस की मोबाइल 5 टीम मौके पर पहुंची तो मार्वे रोड, जरीमरी माता मंदिर के पास स्थित कच्चे शेड में महिला अर्धनग्न अवस्था…
मुंबई. बॉलीवुड के ‘दबंग’ अभिनेता सलमान खान के दुश्मन लॉरेंस बिश्नोई को कनाडा में बड़ा झटका लगा है. कनाडा सरकार ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग को अपने देश में आतंकी संगठन घोषित कर दिया है. पब्लिक सेफ्टी मिनिस्टर गैरी आनंदसांगरी ने सोमवार शाम को बताया कि बिश्नोई गिरोह को कनाडाई आपराधिक संहिता के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है. इस समूह पर हत्या, जबरन वसूली और अन्य अपराध करने का आरोप है. आतंकवादी सूची में शामिल होने का मतलब है कि कनाडा में गिरोह की संपत्ति ज़ब्त की जा सकती है.कनाडा सरकार ने सोमवार को एक आधिकारिक…
मुंबई. बीते सप्ताह बुधवार को कांदिवली-पूर्व स्थित आकुर्ली विलेज इलाके में घटित हुई सिलिंडर ब्लास्ट की घटना में घायल लोगों में से एक और महिला की सोमवार को मौत हो गई. इससे पहले 7 घायलों में से 3 की रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. इस तरह से हादसे में मरने वालों की संख्या 4 हो गई है.कांदिवली पूर्व स्थित मिलिट्री रोड पर ईएसआईसी अस्पताल के पीछे राम किशन मिस्त्री चॉल की एक गली में चल रहे एक केटरिंग सर्विस किचन में सिलिंडर विस्फोट की घटना बीते बुधवार (24 सितंबर 2025) को घटित हुई थी.…
सोमैया ने साधा फेरीवालों पर निशाना : बचाव में आए कांग्रेस प्रवक्ता राकेश शेट्टी, दी मनपा को चेतावनी
मुंबईः फेरीवालों का मुद्दा अब राजनीतिक रंग लेने लगा है. बोरीवली में बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय ने फेरीवालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है तो वहीं मुलुंड में किरीट सोमैया ने फेरीवालों में बांग्लादेशियों की घुसपैठ का आरोप लगाते हुए अभियान छेड़ने का ऐलान कर दिया है. दूसरी तरफ फेरीवालों के अधिकारों की रक्षा के कांग्रेस के प्रवक्ता राकेश शेट्टी भी अब लड़ाई में कूद पड़े हैं. नतीजतन बीएमसी चुनाव की पृष्ठभूमि हॉकर्स के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच ठनने के संकेत मिल रहे हैं.मुलुंड में फेरीवालों के अधिकारों की रक्षा के लिए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution