Author: Team Tah ki Baat
मुंबई: मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) क्षेत्र में हर वर्ष 1 मार्च से मानसून पूर्व नालेसफाई का कार्य शुरू करने की परंपरा रही है। लेकिन इस वर्ष लगभग आधा मार्च माह बीत चुका है लेकिन इसके बाद भी कई स्थानों पर नालेसफाई का कार्य वास्तव में शुरू होता दिखाई नहीं दे रहा है। इससे बारिश के मौसम में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका नागरिकों द्वारा व्यक्त की जा रही है।क्या है देरी की वजह?इससे पहले महानगरपालिका में प्रशासक राज चल रहा था। अब जनप्रतिनिधि चुने जा चुके हैं और महापौर, स्थायी समिति अध्यक्ष तथा नगरसेवक कार्यरत हैं। ऐसी…
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी प्रणित राष्ट्रीय एकजूट कामगार संघटना के मुख्य कार्यालय के विस्तार एवं नवीनीकरण के शुभारंभ के अवसर पर टर्मिनल–2 में आयोजित गणेश पूजन कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश के विधिवत पूजन से की गई। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेकर कार्यालय के विस्तार और नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया।इस कार्यक्रम में प्रवीण दटके (विधायक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष – राष्ट्रीय एकजूट कामगार संघटना), विधायक प्रताप अडसड, सुधाकर देशमुख (पूर्व विधायक एवं मुख्य सलाहकार – राष्ट्रीय एकजूट कामगार संघटना) तथा बलबीर सिंह (महासचिव – राष्ट्रीय एकजूट…
बांगुरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाईमुंबई: मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित ओशिवरा बस डिपो के पास स्थित बस स्टॉप पर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का बांगुरनगर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल चोरी के कुल चार मामलों का खुलासा हुआ है।बस में चढ़ते समय चोरी हुआ मोबाइलबांगुरनगर पुलिस थाने में छत्रपति वसाहत, भगतसिंह नगर नंबर-3, गोरेगांव पश्चिम निवासी और आंगनवाड़ी शिक्षिका मीनाक्षी योगेश मोरे (33) ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 28 फरवरी 2026 को सुबह करीब 8.30 से 8.45 बजे के बीच…
विधानसभा में पेश हुआ ‘महाराष्ट्र धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026’धोखाधड़ी या प्रलोभन से धर्म बदलने पर भारी जुर्माना और कारावासमुंबई: राज्य में जबरन या प्रलोभन देकर किए जाने वाले धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए तैयार किए गए ‘महाराष्ट्र धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026’ को महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में पेश करने का निर्णय लिया है। यह विधेयक, जिसे पिछले सप्ताह कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है, राज्य में अपनी तरह का सबसे कठोर कानून साबित हो सकता है।प्रस्तावित विधेयक के मसौदे के अनुसार, अवैध या जबरन धर्मांतरण के दोषी पाए जाने वालों के लिए सख्त सजा का प्रावधान किया…
मुंबई. महिला एवं बाल विकास मंत्री aditi तटकरे ने कहा है कि बच्चों के लिए सुरक्षित डिजिटल वातावरण बनाने हेतु ‘डिजिटल कवच’ खड़ा करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। तकनीक के जिम्मेदार और सुरक्षित उपयोग को सुनिश्चित करना इस दिशा में पहला कदम होगा।बच्चों की सुरक्षा और डिजिटल युग की चुनौतियों से निपटने के लिए “महा-संकल्प : सुरक्षा, शिक्षा और टिकाऊ डिजिटल भारत” विषयक नेतृत्व संवाद का आयोजन मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग, महाराष्ट्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग और चाइल्डफंड इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।…
मुंबई: महाराष्ट्र लगातार तीन वर्षों से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित करने में देश में अव्वल बना हुआ है। उद्योग मंत्री डॉ. उदय सामंत ने यह जानकारी विधानसभा में नियम 293 के तहत पेश प्रस्ताव के जवाब में दी।दावोस में 31 लाख करोड़ के समझौतेमंत्री डॉ. सामंत ने बताया कि दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच में वर्ष 2026 के दौरान महाराष्ट्र ने 31 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश समझौते (एमओयू) संपन्न किए हैं। इन समझौतों से राज्य में उद्योगों का विस्तार होगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।किस विभाग के कितने करार?उद्योग विभाग: 15…
मुंबई: राज्य के गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए महाराष्ट्र सरकार अब बड़े निजी अस्पतालों को साथ लाने की तैयारी में है। सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश आबिटकर ने मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) के प्रतिष्ठित निजी अस्पतालों से ‘आयुष्मान भारत’ और ‘महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना’ में सक्रिय रूप से शामिल होने की अपील की है।मंत्रालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान मंत्री आबिटकर ने कहा कि सामान्य और मध्यमवर्गीय परिवारों को भी महानगर के आधुनिक चिकित्सा बुनियादी ढांचे का लाभ मिलना चाहिए।स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तारबढ़ी उपचारों…
सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों पर खर्चमुंबई: महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई के बुनियादी ढांचा विकास कार्यों के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की फिक्स्ड डिपॉज़िट (एफडी) से 12,000 करोड़ रुपए का उपयोग किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह राशि शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को गति देने के लिए आवंटित की गई है।मंत्री ने बताया कि मार्च 2017 में बीएमसी की एफडी 62,195 करोड़ रुपए थी, जो 2022 तक बढ़कर 91,690 करोड़ रुपए हो गई थी। हालांकि 2026 में यह घटकर 81,134 करोड़ रुपए रह गई है। उन्होंने कहा…
मुंबई : ईरान–इज़राइल युद्ध की पृष्ठभूमि में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न उपाय शुरू किए हैं। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए और संभावित कमी की स्थिति में बेहतर समन्वय हो सके, इसके लिए राज्य सरकार ने जिला स्तर पर विशेष समितियां गठित करने का निर्णय लिया है।खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अपर मुख्य सचिव अनिल डिग्गीकर ने संबंधित सभी एजेंसियों को राज्यभर में एलपीजी आपूर्ति सुचारु रखने तथा वितरण पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम…
मुंबई: अदाणी ग्रुप की सामाजिक सेवा एवं विकास से जुड़ी इकाई अदाणी फाउंडेशन 11 अगस्त 2026 को अपने 30 वर्ष पूरे करने जा रही है। इस अवसर से पहले फाउंडेशन ने अपने प्रमुख महिला सशक्तिकरण अभियान ‘स्वाभिमान मिशन’ को बड़े स्तर पर विस्तार देने की घोषणा की है। इस पहल के तहत देशभर में 10 लाख महिला उद्यमियों को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।यह घोषणा गुरुवार को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में आयोजित ‘स्वाभिमान – द राइज़ ऑफ शी’ कार्यक्रम के दौरान की गई। कार्यक्रम में महिलाओं की आजीविका, उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution