Author: Team Tah ki Baat
शेयर बाजार में 2 से 5 फीसदी मासिक मुनाफे का झांसा देकर निवेशकों से ठगीमुंबई : मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने Investok ऐप के जरिए शेयर बाजार में हर महीने 2 से 5 फीसदी मुनाफे का लालच देकर 30 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 42 निवेशकों से करोड़ों रुपये की अवैध जमा योजना (पोंजी स्कीम) के जरिए धोखाधड़ी की थी।42 निवेशकों से 30.26 करोड़ रुपये की ठगीपुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने Investok ऐप के माध्यम से शेयर बाजार में निश्चित मासिक मुनाफे का वादा किया।…
कैमरामैन गिरफ्तार, तीन आरोपी अब भी फरारमुंबई: शॉर्ट फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का रोल दिलाने का झांसा देकर एक 36 वर्षीय महिला को गोवा ले जाने और वहां कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शॉर्ट फिल्म का कैमरामैन रमेशचंद्र दिवाकर गुप्ता (45) है। इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।रोल दिलाने के बहाने गोवा ले गएपुलिस के अनुसार, कांदिवली निवासी पीड़िता सोशल मीडिया पर रील स्टार के रूप में सक्रिय है और…
जनजीवन बुरी तरह प्रभावितमुंबई और आसपास के जिलों में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी। कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। घरों और दुकानों में पानी घुस गया। सड़क, रेल और मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं। लोगों को ट्रैफिक जाम और जलभराव के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। (Rains lash Mumbai, waterlogging reported in several areas)मुंबई समेत चार जिलों में रेड अलर्टमौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 6 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने लोगों से बिना जरूरी काम घर…
अश्लीलता और नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाईमुंबई। मुंबई पुलिस ने शहर के 11 ऑर्केस्ट्रा बार के लाइसेंस 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार, इन बार में अश्लील नृत्य, ग्राहकों के साथ अनुचित व्यवहार और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाया गया। इसी वजह से यह सख्त कार्रवाई की गई है।लगातार मिल रही थीं शिकायतेंपुलिस को इन ऑर्केस्ट्रा बारों के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान बार बालाओं को अश्लील इशारे करते और ग्राहकों के साथ अनुचित नजदीकी बनाते हुए पाया गया। पुलिस का कहना है कि यह…
मुंबई : मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने बैंक खाते और सिम कार्ड दुबई भेजकर ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में सरगना समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।फर्जी कंपनियों के नाम पर खोले जाते थे खातेपुलिस के अनुसार आरोपी मुंबई की अलग-अलग बैंकों में फर्जी कंपनियों के नाम पर चालू खाते खुलवाते थे। इन खातों को सक्रिय करने के बाद सिम कार्ड के साथ दुबई भेजा जाता था। वहां इनका इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग और साइबर धोखाधड़ी के लिए किया जाता थागुप्त सूचना पर मारा छापापुलिस उपायुक्त…
नवी मुंबई : मानसून के दौरान पहाड़ों से गिरते झरने लोगों सहसा अपनी ओर आकर्षित करते हैं। लेकिन इन झरनों के नीचे नहाने का लाभ जानलेवा भी साबित हो सकता है। कुछ ऐसा ही नवी मुंबई के खारघर स्थित प्रसिद्ध और खतरनाक माने जाने वाले पांडवकड़ा झरने (Pandavkada waterfall) पर देखने को मिला है। यहां लगातार दो दिनों में दो अलग-अलग हादसे हुए हैं। ताजा घटना में मुंबई के सांताक्रुज क्षेत्र का निवासी 19 वर्षीय युवक शनिवार को तेज पानी के बहाव में बह गया। इससे पहले शुक्रवार को तलोजा का 20 वर्षीय युवक भी झरने के पानी में बह…
यासीन मलिक के घर समेत 8 जगह 2025 में हुई थी छापेमारीनई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर की नर्स सरला भट्ट (Kashmiri pandit Nurse Sarala Bhatt) की हत्या का मामला 36 साल बाद फिर चर्चा में है। राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने इस मामले में 737 पन्नों का आरोपपत्र विशेष अदालत में दाखिल किया है। इसके साथ ही लंबे समय से बंद पड़े इस मामले की कानूनी प्रक्रिया फिर शुरू हुई है।अपहरण के बाद की गई थी हत्यासरला भट्ट अनंतनाग की रहने वाली थीं और श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) में नर्स थीं। उन्हें नौकरी छोड़ने और कश्मीर से…
हो सकती है 3000 मौतेंWELT की रिपोर्ट में आपात तैयारियों का खुलासातेहरान : ईरान के दिवंगत पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर जर्मनी के समाचार पत्र WELT ने कई बड़े दावे किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, संभावित भारी भीड़ और भीषण गर्मी को देखते हुए ईरानी अधिकारियों ने व्यापक आपात तैयारियां की हैं। इसी वजह से अंतिम संस्कार के दौरान 1,500 से 3,000 लोगों की मौत की आशंका जताए जाने का दावा किया गया है।नई कब्रें और विशेष टीमेंरिपोर्ट के मुताबिक, एक कथित गोपनीय दस्तावेज में भीड़ के कारण भगदड़ या अन्य हादसों की आशंका…
नागपुर : पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड की चर्चा के बीच नागपुर से भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने कथित आपराधिक प्रवृत्ति वाले पति की सुपारी देकर हत्या कराने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में पत्नी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।भांडेवाड़ी में हुई थी हत्याशुक्रवार को नागपुर के भांडेवाड़ी इलाके में गणेश बोरकर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में पुलिस को गुटों की आपसी रंजिश का शक था। लेकिन जांच में मामला अलग निकला।पत्नी पर हत्या की…
आगरा : पति को नींद की गोली खिलाकर बाथरूम में दफन करने वाली रूबी शर्मा को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रूबी ने लगभग डेढ़ महीने पहले वारदात को अंजाम दिया था और वह बेखौफ होकर वहीं स्नान आदि किया करती थी। मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि रूबी ने अपने पति सुरेंद्र को जिंदा दफनाया था या फिर नींद की दवा के ओवरडोज से उसकी पहले ही मौत हो गई थी? इसका जवाब पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।जेठ के शक से खुला पूरा मामलासुरेंद्र के बड़े…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution