Author: Team Tah ki Baat
मूल्यवर्धन कार्यक्रम 2.0 को राज्यभर में व्यापक रूप से लागू करने के निर्देशमुंबई : विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए मूल्य आधारित शिक्षा को समय की जरूरत बताते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadanvis) ने राज्य में मूल्यवर्धन कार्यक्रम के दूसरे चरण (2.0) को व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को सजग, संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी शिक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण उद्देश्य होना चाहिए।शिक्षकों की भूमिका को बताया महत्वपूर्णसह्याद्री अतिथिगृह में आयोजित समीक्षा बैठक में…
मुंबई : एमएमआर (मुंबई ठाणे और पालघर) में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मेडिकल डिवाइस नियम 2017 और औषधि कानूनों के उल्लंघन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए 2.17 करोड़ रुपए मूल्य के मेडिकल डिवाइस और दवाओं के भंडार पर कार्रवाई की है। जांच में गैर-स्टरल (Non-Sterile) ग्लव्स को स्टरल (Sterile) बताकर सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को आपूर्ति किए जाने की आशंका भी सामने आई है।साकीनाका में 74.85 लाख रुपए के सर्जिकल ग्लव्स जब्तएफडीए की जांच टीम ने मुंबई के साकीनाका स्थित साची मेडिकल नामक संस्था पर छापा मारकर 74.85 लाख रुपए मूल्य के सर्जिकल ग्लव्स का भंडार…
बोले, स्थानीय निकाय चुनावों पर भी हो पुनर्विचारचंद्रपुर: महाराष्ट्र में बार-बार होने वाले चुनावों के लिए लागू होने वाली आचार संहिता के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसी मुद्दे को उठाते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने मौजूदा चुनावी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आचार संहिता को समाप्त करने की मांग करने के साथ ही स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के चुनावों की उपयोगिता पर भी पुनर्विचार की आवश्यकता जताई है।बार-बार चुनावों से विकास कार्यों पर असरमीडिया से बातचीत के दौरान सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि राज्य में सालभर किसी न किसी स्तर…
मुंबई : जुहू चौपाटी स्थित जेडब्ल्यू मैरियट होटल के निकट समुद्र में डूबने से एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की फायर ब्रिगेड और लाइफगार्ड टीम ने किशोर को समुद्र से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।समुद्र में डूबने की घटनाप्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 7:31 बजे जुहू चौपाटी, जेडब्ल्यू मैरियट होटल के पास एक किशोर के समुद्र में डूबने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही बीएमसी की मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस तथा 108 एम्बुलेंस सेवा को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।बचाव दल ने…
मुंबई. मानसून से पहले मुंबई में नाला सफाई की डेडलाइन रविवार को खत्म हो गई. लेकिन बांद्रा-पूर्व स्थित चमड़ावाड़ी नाले की सफाई का काम अभी भी पूरा नहीं हुआ है. इससे नाले के आसपास क्षेत्र की बस्तियों में डर का माहौल है.बांद्रा पूर्व स्थित शांतिलाल कंपाउंड से शुरू होनेवाला चमड़ावाड़ी नाला, खेरवाड़ी, संजय गांधी नगर, बांद्रा-पूर्व रेलवे कॉलोनी, बेहराम पाड़ा होते हुए माहिम क्षेत्र से गुजरनेवाली मीठी नदी में मिलता है. इस नाले में बांद्रा-पूर्व की नाले के आस पास स्थित बस्तियों के छोटे नालों के अलावां बांद्रा टर्मिनस बामी रेलवे यार्ड एवं बांद्रा-खार पश्चिम क्षेत्र के भी कई नालों…
मुंबई : विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने के लिए कुशल एवं तकनीकी रूप से सक्षम मानव संसाधन का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), सेमीकंडक्टर तथा क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी नई तकनीकों के कारण रोजगार का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। इन परिवर्तनों का सामना करने के लिए युवाओं को आधुनिक कौशल प्रदान करना समय की आवश्यकता है, ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा।मुख्यमंत्री फडणवीस, होटल ताज प्रेसिडेंट में आयोजित वाय4डी (यूथ फॉर डेवलपमेंट) के ‘इंडिया @ 2047 – पावर ऑफ स्किल एंड एजुकेशन’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री…
मुंबई : महाराष्ट्र विधान परिषद की स्थानीय स्वराज संस्था निर्वाचन क्षेत्र की 17 सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होने है। गुरुवार को नाम वापस लेने का आखिरी दिन था। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि तक 6 सीटों पर विरोधी उम्मीदवारों के पीछे हटने से सत्तारूढ़ महायुति के उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत तय हो गई है। इन सीटों पर भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस के 6 उम्मीदवारों ने बिना मुकाबले विजय हासिल की है। अब शेष 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबला होगा, जहां महायुति और महाविकास आघाड़ी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी।नामांकन वापसी के बाद…
भुसावल: महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रावेर तालुका स्थित बोरखेड़ा में हुए दिल दहला देने वाले सामूहिक हत्याकांड मामले में अदालत ने अपना ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है। भुसावल के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय यादव ने गुरुवार (4 जून) को मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपी महेंद्र बारेला (26 वर्ष) को दोहरी फांसी की सजा सुनाई। यह फैसला उस दरिंदगी का न्याय है, जिसने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया था, जहां एक 13 वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद अपनी हैवानियत को छिपाने के लिए आरोपी ने कुल्हाड़ी से पांच मासूमों के…
मुंबई में संयुक्त बैठकमुंबई. आंबेडकरवादी और चर्मकार समाज ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों में प्रस्तावित उपवर्गीकरण के खिलाफ मुंबई में एकजुट होकर तीव्र विरोध दर्ज कराया है। पपाणी फाउंडेशन के तत्वावधान में गठित आरक्षण उपवर्गीकरण पुनर्विलोकन समिति, महाराष्ट्र राज्य द्वारा मुंबई प्रेस क्लब में आयोजित संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को अस्वीकार किया गया.सुप्रीम कोर्ट के फैसले का गलत अर्थबैठक में बोलते हुए नेताओं ने स्पष्ट कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने उपवर्गीकरण लागू करने का कोई आदेश नहीं दिया. सरकार जानबूझकर उस फैसले का गलत अर्थ निकालकर दलित समाज में फूट डालने की कोशिश कर रही है.…
मुंबई : पुणे में हाल ही में हुई जहरीली शराब त्रासदी के बाद राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने अवैध हाथभट्टी शराब के निर्माण और बिक्री केंद्रों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है। इस विशेष कार्रवाई के तहत कोकण विभाग के ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में 313 मामले दर्ज किए गए, 213 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 1.58 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का माल जब्त किया गया।तीन जिलों में बड़ी कार्रवाईराज्य उत्पाद शुल्क विभाग द्वारा 29 मई से 2 जून 2026 के बीच चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में अवैध शराब कारोबार…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution