Author: Team Tah ki Baat

मुंबई. महाराष्ट्र में वर्तमान में चल रही हिंदी की अनिवार्यता की चर्चाएं अतार्किक, अनुचित और अवास्तविक हैं. राज्य में केवल मराठी ही अनिवार्य है और पहली से तीसरी भाषा के रूप में हिंदी को अनिवार्य नहीं किया गया है. बल्कि हमारी सरकार ने पांचवीं से आठवीं तक की हिंदी की अनिवार्य को भी हटाकर वैकल्पिक बना दिया है. हम मराठी और छात्रों के हितों के कट्टर समर्थक हैं.मुंबई भाजपा अध्यक्ष और राज्य सांस्कृतिक मामलों के मंत्री और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम हिंदी के मुद्दे पर राज्य में चल रही चर्चाओं…

Read More

मुंबई. संसद और विभिन्न राज्यों की प्राक्कलन समितियों का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सोमवार को सुबह महाराष्ट्र विधान भवन सभागार में शुरू हुआ. सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि विकास के लिए खर्च किया जानेवाला पूरा पैसा सामान्य जनता तक पहुंचना चाहिए और संसद की प्राक्कलन समिति (अंदाज समिति) इस दिशा में बहुत ही प्रभावी काम कर रही है. इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सिंह, विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट राहुल नार्वेकर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे, विधानसभा…

Read More

मुंबई. मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला बुद्धिजीवियों के शहर के रूप में विख्यात मुंबई में सामने आया है. यहां एक 60 वर्षीय वृद्धा को उसका जवान पोता कचरे की तरह कूड़े के ढेर के पास छोड़कर चला गया. वृद्धा त्वचा के कैंसर से ग्रस्त बताई जा रही है तथा उसकी बीमारी आखिरी स्टेज में पहुंच गई है.रिश्तों को रौंदने वाले इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, आरे कॉलोनी स्थित कूड़े के एक ढेर के पास पुलिस को 60 वर्षीय वृद्धा पड़ी मिली. पूछताछ करने पर वृद्धा ने बताया कि उसे उसका पोता वहां छोड़कर गया है.8 घंटे…

Read More

मुंबई. गोरेगांव -पूर्व के संतोष नगर स्थित फ़िल्मसिटी में सोमवार को सुबह आग लगने से अफरातफरी मच गई. बताया जा रहा है कि आग के कारण लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘अनुपमा’ के सेट का बड़ा हिस्सा खाक हो गया.यह घटना तड़के लगभग 5 बजे हुई, जब सेट पर मौजूद कुछ लोगों ने धुआं उठते देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी कलाकार एवं क्रू मेंबर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे. सही समय पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और दमकल…

Read More

‘नागपुर. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों की पार्श्वभूमी में नासिक में नौ प्रमुख राजमार्गों और सड़कों के विकास पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया है. इसमें घोटी से जव्हार फाटा, द्वारका सर्कल से कोल्हार, नासिक से कसारा, सावली विहीर से शनिशिंगणापुर फाटा (राहुरी खुर्द), नासिक से धुले, त्र्यंबकेश्वर से जव्हार – मनोर, सावली विहीर से मालेगांव, घोटी से शिर्डी, और शनिशिंगणापुर फाटा से अहिल्यानगर (खरवंडी फाटा) तक के मार्ग शामिल हैं. इन 9 परियोजनाओं में वर्तमान में लगभग 2,500 करोड़ रुपए की लागत से कार्य प्रस्तावित हैं.आगामी…

Read More

मुंबई. भारतीय संसद की प्राक्कलन (अनुमान) समिति के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं. इस अमृत जयंती वर्ष के अवसर पर मुंबई में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है. यह दो दिवसीय सम्मेलन 23 और 24 जून, 2025 को महाराष्ट्र विधान भवन में आयोजित किया गया है. इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिर्ला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सिंह का रविवार को मुंबई में आगमन हुआ. रात 11 बजे एयर इंडिया की उड़ान से मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष का महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष एड. राहुल नार्वेकर ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत…

Read More

मुंबई. कारगिल युद्ध के दौरान द्रास सेक्टर स्थित युद्ध क्षेत्र में दिखाए गए भारतीय सेना के शौर्य की जानकारी भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सरहद संस्था एक ‘लेजर शो’ का निर्माण कर रही है. इस शो के लिए महाराष्ट्र की ओर से 3 करोड़ रुपए देने का आश्वासन उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गत वर्ष तब किया था, जब वह राज्य के मुख्यमंत्री थे. डीसीएम शिंदे ने रविवार को कारगिल विजय समारोह में भाग लेने के दौरान अपना वादा निभाया. उन्होंने भारतीय सेना कोर के लेफ्टिनेंट कमांडर हितेश भल्ला को तीन करोड़ की निधि का चेक सौंपा. कारगिल युद्ध…

Read More

मुंबई. मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इन दिनों तस्करों ने अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया है. यहां ड्रग्स, सोना, हीरा, विदेशी मुद्रा, संरक्षित वन्यजीव से लेकर इंसानों की तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है. कस्टम, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) आदि जांच एजेंसियों की कारवाई में लगभग रोज ही करोड़ों रुपयों की तस्करी का माल बरामद होना और खासकर एयरपोर्ट कर्मचारियों की तस्करी मामले में संलिप्तता का खुलासा एयरपोर्ट तस्करों के साम्राज्य को प्रमाणित करता है. मुंबई कस्टम जोन-III के अधिकारियों ने रविवार को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दो एयरपोर्ट कर्मचारियों को…

Read More

शिवप्रकाश, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन -भाजपा ऑपरेशन सिंदूर के बाद मिशन “पाक बेनकाब” के लिए इंडोनेशिया गए संजय झा के नेतृत्व वाले डेलीगेशन में सम्मिलित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि “कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना मोदी सरकार का सही कदम था. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि आई है.” 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को हटाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्णय ऐतिहासिक, साहसिक, देश की एकात्मता को पुष्ट करने वाला एवं कश्मीर के विकास में मील का पत्थर सिद्ध हो रहा है.प्राचीन…

Read More

मुंबई. ठाणे जिले के अंबरनाथ में मिली सर कटी लाश की गुत्थी ठाणे ग्रामीण पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सुलझा लिया है. मृतक की पहचान 29 वर्षीय फैसल मोहम्मद गौरी अंसारी के रूप में सामने आई है, जो कि ठाणे जिले के कल्याण क्षेत्र का निवासी था. पुलिस ने इस मामले में फैसल के सौतेले भाई को गिरफ्तार किया है.29 मई को अंबरनाथ के नालंबी गांव स्थित तीन झाड़ी इलाके में एक सर कटी लाश मिली थी. बेरहमी से कत्ल करने के बाद सर रहित शव को झाड़ियों में फेंका गया था. स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद मौके…

Read More