Author: Team Tah ki Baat

मुंबई : मध्य प्रदेश में खांसी का जहरीला सिरप पीने से 23 बच्चों की मौत हो गई. इनमें से अधिकांश बच्चों को सिरप लिखने वाले डॉक्टर को कंपनी से प्रति बोतल 10% कमीशन मिलता था. श्रीसन फार्मास्युटिकल्स द्वारा बनाई गई कोल्ड्रिफ कफ सिरप की एक बोतल 24.54 रुपए में बेची गई थी. एक प्रमुख मीडिया आउटलेट ने पुलिस सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि केवल ढाई रुपए कमीशन के लिए 23 मासूम बच्चों की बलि चढ़ा दी गई.पुलिस सूत्रों के हवाले से मीडिया हाउस ने दावा किया है कि आरोपी डॉक्टर प्रवीण सोनी की श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स के साथ…

Read More

मुंबई. चुनाव में अतीत वोट चोरी के मुद्दे महाराष्ट्र के विपक्षी दल लगातार आक्रामक भूमिका अपना रहे हैं. मंगलवार को विपक्षी दलों ने महाराष्ट्र में चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग पर जोरदार हमला बोला. मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे, पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना उद्धव बालासाहेब पार्टी (यूबीटी) के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, संजय राऊत, अनिल देसाई, एनसीपी के वरिष्ठ नेता शरद पवार, जयंत पाटिल, जितेंद्र आव्हाड, शशिकांत शिंदे, अनिल देशमुख, कांग्रेस के बालासाहेब थोरात, वर्षा गायकवाड़ सहित मनसे के बाला नांदगांवकर, संदीप देशपांडे आदि के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी…

Read More

15 बांबू कलस्टर लगाने को मंजूरी50 हजार करोड़ का निवेश आनेलाखों रोजगार सृजन का विश्वासमुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली राज्य मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को संपन्न हुई. बैठक में द्योग विभाग, सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग एवं विधि एवं न्याय विभाग से संबंधित तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में उद्योग विभाग के ‘महाराष्ट्र बांबू (बांस) उद्योग नीति 2025’ के तहत राज्य में 50,000 करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दी गई. इस नीति के तहत राज्य में 15 समर्पित बांस क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे और दूरदराज के इलाकों में बांस कारीगरों के लिए सूक्ष्म…

Read More

मुंबई. बांद्रा पश्चिम स्थित एक शौचालय में रख-रखाव करने वाले बुजुर्ग की शनिवार की रात नृशंसता पूर्वक हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय आरोपी ने अपने मोबाइल का सिम कार्ड चुराने के शक में बुजुर्ग को नृशंसता पूर्वक मौत के घाट उतार दिया.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 64 वर्षीय शिवाजी बनारसिंह, महबूब स्टूडियो के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय में केयरटेकर के रूप में काम करते थे. आरोपी संजीव यादव (28), जो उसी शौचालय के ऊपर एक कमरे में शिवाजी के साथ रहता था. आरोपी रोगियों की देखभाल करने का काम करता था. जाँच से…

Read More

मुंबई. अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने आज अदाणी फाउंडेशन के साथ मिलकर अपनी ‘स्वतेजा मार्ट आउटरीच मॉडल महा मेला’ की जबरदस्त सफलता की घोषणा की. इसका आयोजन 21 सितंबर से 28 सितंबर, 2025 तक किया गया था. यह पहल ‘स्वाभिमान’ प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जोकि अदाणी इलेक्ट्रिसिटी, अदाणी फाउंडेशन, एमएवीआईएम (महिला आर्थिक विकास महामंडल) और बीएमसी के संयुक्‍त प्रयास में शुरू की गई थी और इसका उद्देश्य महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना है. इस महा मेला ने उद्यमी स्वयं सहायता समूहों (ईएसएचजी) की महिलाओं को एक मजबूत मंच प्रदान किया, जहां उन्होंने अपने हस्तनिर्मित और घरेलू उत्पादों को अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के कार्यालयों…

Read More

मुंबई. युवा पीढ़ी को नशे की लत लगा कर देश के के साथ घात करनेवाले देशद्रोही ड्रग्स तस्करों के खिलाफ शनिवार को मुंबई पुलिस का डंडा जाम कर चला. पुलिस की विभिन्न इकाइयों ने अलग- अलग कार्रवाइयों में करोड़ों रुपए का मादक पदार्थ बरामद किया तो वहीं कई तस्कर एवं विक्रेताओं को सलाखों के पीछे भी पहुंचाया.मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल की बांद्रा यूनिट ने सांताक्रूज-पूर्व स्थित वाकोला इलाके से एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया. उसके पास से 5.23 करोड़ मूल्य की 523 ग्राम कोकीन ड्रग्स जब्त की है. बताया जा रहा है कि वाकोला इलाके…

Read More

मुंबई. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर राष्ट्रीय हवाई अड्डा इन दिनों तस्करों का अड्डा बन गया है. यहां भारी मात्रा में ड्रग्स, सोना एवं दुर्लभ वन्य जीवों के साथ तस्करों का पकड़ा जाना अब आम बात हो गई. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पिछले तीन दिनों (8 से 11 अक्टूबर) के दौरान लगातार कार्रवाई करते हुए ड्रग्स और वाइल्डलाइफ तस्करी के 8 बड़े मामले पकड़े हैं.मुंबई कस्टम जोन-III के अधिकारियों ने इन ऑपरेशनों में कुल 44 किलो से ज्‍यादा हाइड्रोपोनिक वीड (मारिजुआना) बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 44 करोड़ रुपए से…

Read More

फिल्म निर्माण पर खर्च किया पैसा मुंबई. महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के युवाओं से केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठने के आरोप में एक 33 वर्षीय ठग को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने गिरफ्तार किया है. आरोपी सीआईएसएफ का अधिकारी रह चुका है. उसे वर्ष 2022 में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था. पुलिस को जांच में पता चला है कि ठगी से प्राप्त पैसा आरोपी अपनी शानो शौकत भरी जिंदगी जीने पर खर्च करता था. इसके अलावा उसने दो मराठी फिल्मों के निर्माण…

Read More

मुंबई : एचपी और इंटेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘एचपी ड्रीम्स अनलॉक्ड’ उत्सव का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का युग एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) का है. इस तकनीक के माध्यम से समाज में साक्षरता और समानता स्थापित की जा सकती है. तकनीक, डिजिटलीकरण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी साधन सीमाओं से परे हैं. इन्हें न भाषा की दीवारें रोक सकती हैं, न ही जाति या आर्थिक स्थिति का भेदभाव. यही कारण है कि यह तकनीक प्रत्येक भारतीय की कल्पनाओं को आकार देने की क्षमता रखती है,” ऐसा प्रतिपादन मुख्यमंत्री देवेंद्र…

Read More

मुंबई. मुंबई उपनगरीय पालक मंत्री आशीष शेलार ने शनिवार को मुंबई महानगरपालिका के के. पूर्व संभाग में जनता दरबार लगाया और मुंबईकरों की समस्याएं सुनीं. इस जनता दरबार में लगभग 250 नागरिक उपस्थित थे.पालक मंत्री आशीष शेलार ने इससे पहले, माहिम संभाग में दरबार लगाया था और लोगों से मुलाकात की थी. शुक्रवार को उनके समक्ष अंधेरी संभाग के नागरिकों ने हाउसिंग सोसाइटियों, एसआरए संगठनों और विभिन्न सामाजिक समूहों, बीएमसी, सरकार, पुलिस जैसे विभिन्न विभागों में अपनी समस्याएं उठाईं. इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए मंत्री शेलार ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और…

Read More