Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि मुंबई सहित पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस दौरान मां दुर्गा के भक्त घरों में घट (कलश) स्थापित करके तो वहीं, सार्वजनिक पंडालों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की प्रतिमा स्थापित करके भक्ति भाव से शक्ति की उपासना कर रहे हैं. नवरात्र के दौरान बांद्रा पूर्व खेरवाड़ी स्थित गणेश मंदिर रोड पर मां महाकाली का दरबार सजा है. यहां युग क्रांति सार्वजनिक नवरात्र उत्सव मित्र मंडल विगत करीब 20 वर्षों से हर साल नवरात्र पर मां काली की स्थापना करता है. यहां मंडल की ओर से मां काली…
एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाई. सुपर 4 राउंड में पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया ने रविवार को खेले गए फाइनल मैच में भी पाकिस्तानी टीम को बुरी तरह रौंद डाला.दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत से पहले लगा कि सूर्या ने पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता देकर गलती किया है. क्योंकि साहिबजादा फरहान (57) और फखर जमां (46 रन) के बीच पहले विकेट के…
मुंबई. शक्ति की उपसाना का पर्व नवरात्रि मुंबई सहित पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसी उपलक्ष्य में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के विभाग अध्यक्ष संदीप हुटगी कलीना विधानसभा क्षेत्र में सम्मान नारी शक्ति का आयोजित कर रहे हैं. इस कार्यक्रम के अंतर्गत हुटगी प्रति दिन अपने क्षेत्र के एक वार्ड के अंतर्गत आनेवाले नवरात्र मंडलों की महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित करते हैं. उल्लेखनीय यह है कि महिलाओं का चुनाव लॉटरी के जरिए किया जाता है.मनसे की ओर से शनिवार को नारी शक्ति का सम्मान कार्यक्रम कालीना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले वार्ड क्रमांक 166 में…
मुंबई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में बीजेपी पूरे देश में सेवा पखवाड़ा अभियान चला रही है. इस अभियान के अंतर्गत पूर्व विधायक एवं नगरसेवक अतुल शाह तथा आरव आई केयर के सहयोग से 28 सितंबर 2025 को लाड वाड़ी, वीपी रोड पर एक नेत्र चिकित्सा एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान भारी बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी आंखों की जांच कराने पहुंचे.कार्यक्रम में 464 नागरिकों ने अपनी आंखों की जांच कराई. डॉक्टरों से 17 लोगों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई. जांच के…
मुंबई. तमिलनाडु के करूर में शनिवार को थलपति विजय की रैली में मची भगदड़ तथा 36 लोगों की दर्दनाक मौत के लिए प्रशासन और आयोजक ही पूरी तरह से जिम्मेदार हैं. ऐसा कहा जा सकता है कि ये घटना अतीत में घटित हुई इसी तरह की घटनाओं की अनदेखी के कारण घटित हुई है.दक्षिण भारतीय लोगों में फिल्मी सितारों एवं खिलाड़ियों के प्रति जबरदस्त आकर्षण देखने को मिलता है. यही वह है कि पिछले कुछ ही महीनों में इस तरह की ये तीसरी घटना घटित हुई है जबकि प्रशासन और आयोजकों ने अतीत की घटनाओं से कोई सबक नहीं सीखा.कब-कब…
मुंबई. दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता से नेता बने विजय की रैली में शनिवार की शाम भगदड़ मच गई. इस दौरान कुचले जाने की वजह से 36 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में थलपति विजय के नाम से लोकप्रिय जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने अपनी नवगठित पार्टी टीवीके (तमिलगा वेट्री कझगम) के प्रचार के लिए एक रैली का आयोजन तमिलनाडु के करूर स्थित नमक्कल इलाके में किया था. लेकिन रैली में अनुमान से ज्यादा लोगों की भीड़ जुट गई. भीड़ में धक्कामुक्की…
कुर्ला- पूर्व, कामगार नगर स्थित ‘माझे अधिकार, माझी जबाबदारी (मर्जी)’ इस सामाजिक संगठन की ओर से ‘बेअर फूट लॉयर’ नाम से चल रहे विधिक प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत सूचना अधिकार कानून 2005 विषय पर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल गलगली ने सूचना अधिकार कानून के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया.अपने विचार व्यक्त करते हुए अनिल गलगली ने कहा, “सूचना का अधिकार नागरिकों को दिया गया एक सशक्त हथियार है. प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के…
मुंबई. शक्ति की उपासना के पर्व नवरात्र उत्सव के उपलक्ष्य में इन दिनों मुंबई सहित पूरा देश मां दुर्गा की भक्ति के रंग में डूबा है. इस मौके पर खार पूर्व स्थित जन सेवा सार्वजनिक नवरात्र उत्सव मंडल क्षेत्र के श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र बना हुआ है. मंडल में स्थापित जगत जननी मां दुर्गा की पूजा अर्चना भक्तगण पूरी भक्ति भाव से करते हैं. मंडल में भक्तगण भजन-कीर्तन और आरती तथा शाम के वक्त गरबा के जरिए मां को प्रसन्न करने का प्रयास करते नजर आते हैं.
दो साल में 1 लाख से ज़्यादा कुत्तों का किया टीकाकरण163 स्वास्थ्य संस्थानों में एंटी-रेबीज टीकाकरण केंद्रमुंबई. मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने 2030 तक मुंबई को रेबीज मुक्त बनाने का संकल्प लिया है. इसके लिए बीएमसी ने मिशन रेबीज के सहयोग से एक महत्वाकांक्षी पहल ‘मुंबई रेबीज उन्मूलन अभियान’ शुरू किया है. इस के तहत जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य शिक्षा सत्र और टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं. 2023 से अब तक 1 लाख से ज़्यादा कुत्तों का टीकाकरण हो चुका है. इसके लिए जीपीएस ट्रैकिंग और डब्ल्यूवीएस ऐप जैसे डिजिटल उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है. मुंबई मनपा (बीएमसी) क्षेत्र…
मुंबई. महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्ता भरणे ने शनिवार को राज्य के बाढ़ ग्रस्त सोलापुर जिले का दौरा किया. उन्होंने बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित किसानों की समस्याओं, कठिनाइयों और पीड़ा को प्रत्यक्ष रूप से देखा. इस अवसर पर किसानों को आश्वस्त करते हुए मंत्री भरणे ने कहा कि सरकार आपके साथ मजबूती से खड़ी है. हताश और निराश न हों. मैं कृषि मंत्री होने के बावजूद स्वयं एक किसान हूं. मैं आपकी भावनाओं को समझता हूं. सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार है.भरणे की बाते सुनकर किसानों की आंखों में जहां राहत के आंसू आ गए. वहीं…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution