Author: Team Tah ki Baat
मुंबई. मालाड, कांदिवली, बोरीवली और दिंडोसी इलाकों में शातिराना अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक बड़े चोर को मालाड पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए महिला का वेश बदल कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. उसने चोरी के पैसों से लाखों रुपए की जमीन खरीद ली है.17 मार्च 2025 को मालाड पुलिस की हद में स्थित एक इमारत में हुई चोरी के मामले में मालाड पुलिस ने रंजीत सिंह नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. 44 वर्षीय रंजीत मूलरूप से बिहार का निवासी है और वह मालाड पश्चिम…
मुंबई. मुंबई महानगर क्षेत्र में मीठी नदी समेत बड़े और छोटे नालों से गाद हटाने का काम जोरों पर चल रहा है. हालांकि नाला सफाई के लिए पूर्व में 31 मई की मियाद तय की गई थी लेकिन 4 जून तक नालों की सफाई 82.31 फीसदी ही हो पाई. अर्थात 17.69 प्रतिशत काम अभी भी शेष रह गया है.बता दें कि हर साल मानसून से पहले सालाना लक्ष्य का 80 प्रतिशत गाद हटा दिया जाता है. इस साल मानसून से पहले कुल 9 लाख 68 हजार 008 मीट्रिक टन गाद हटाने का लक्ष्य रखा गया है. इस लक्ष्य के अनुसार,…
जलवायु परिवर्तन जनजागृति अभियान का शुभारंभमुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुकसान को पर्यावरण संरक्षण के जरिए निश्चित रूप से टाला जा सकता है. उन्होंने कहा प्लास्टिक पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन है और ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ को नकारना ही असल में पर्यावरण को स्वीकारना है. उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस वर्ष सरकार की 10 करोड़ वृक्षारोपण अभियान में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें.बांद्रा के एम्फी थिएटर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भामला फाउंडेशन और मुंबई महानगरपालिका द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम…
मुंबई. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र अब केवल भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के लिए भी एक अहम केंद्र बन गया है और यह भविष्य के उद्योगों और नवाचार के लिए तैयार है. वह बैंक ऑफ अमेरिका के मुंबई स्थित होटल ताज पैलेस में आयोजित ‘2025 इंडिया कॉन्फ्रेंस: एक्सेलेरेटिंग ग्रोथ – महाराष्ट्र @ वन ट्रिलियन’ कार्यक्रम में बोल रहे थे. मेक इन इंडिया का महाराष्ट्र को सबसे अधिक लाभमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मेक इन इंडिया” नीति का सबसे अधिक लाभ महाराष्ट्र को हुआ है. हाल ही में सफल ‘ऑपरेशन…
मुंबई. महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार मनोधैर्य योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रही है. महिलाओं के खिलाफ हिंसा को कम करने के लिए पुरुषों की काउंसलिंग पर भी जोर देने की जरूरत है. ऐसा कहते हुए उन्होंने आयोग की गतिविधियों में पुरुषों और खासकर युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की अपील की.महाराष्ट्र विधानमंडल उपाध्यक्ष कार्यालय और राज्य महिला आयोग ने संयुक्त रूप से महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की कार्यप्रणाली और दक्षता पर एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने राज्य महिला…
मुंबई. लगभग 70 दिनों तक चले आईपीएल के 18 वें सीजन का धमाकेदार समापन मंगलवार की रात हुआ. इस सीजन में कुल 74 मैच खेले गया. इसमें निर्णायक मुकाबला टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली की अगुआई वाली आरसीबी और पंजाब किंग के बीच खेला गया. कांटों की टक्कर वाले इस मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग को 6 रनों से हरा दिया.मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और टीम के अन्य बल्लेबाजों के योगदान की बदौलत 190 रन बनाए. आरसीबी ने 9 विकेट खोकर पंजाब को 191 रनों का लक्ष्य दिया. इसके बाद क्रुणाल…
डी गुकेश ने नॉर्वे शतरंज 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने के छठे राउंड में विश्व नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को हरा दिया. क्लासिकल शतरंज में कार्लसन के खिलाफ गुकेश की यह पहली जीत है. गुकेश ने इससे पहले इसी टूर्नामेंट टूर्नामेंट में शानदार वापसी करते हुए अपने हम वतन अर्जुन एरिगैसी को हराया था, जो कि क्लासिकल चेस में एरिगैसी के खिलाफ भी गुकेश की पहली जीत थी. जबकि कार्लसन ने नाकामुरा के खिलाफ आर्मगेडन गेम जीता.नवीनतम अपडेट के अनुसार, गुकेश ने पहले एरिगैसी को फिर कार्लसन को हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है.…
मुंबई. प्रतिबंधित कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े साकिब नाचन के करीब 15 ठिकानों पर छापेमारी करके महाराष्ट्र पुलिस की एटीएस ने यूक्रेन के ‘ऑपरेशन स्पाइडर’ को मुंबई से सटे ठाणे जिले में अंजाम देने की साजिश को नाकाम कर दिया. आतंकवाद रोधी दस्ते और महाराष्ट्र पुलिस ने सोमवार सुबह पडघा के बोरीवली गांव में एक बड़ी छापेमारी की. इस दौरान अतीत में एमएमआर में घटित हुई आतंकी घटनाओं और प्रतिबंधित कट्टरपंथी संगठन सिमी के मुख्य कर्ताधर्ताओं में शामिल रहे कुख्यात साकिब नाचन के घर पर भी छापा मारा गया. सुरक्षा कारणों से 200 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया…
मुंबई. नई मुंबई में एक साल की बीमार बच्ची के कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हैरानी की बात यह है कि मासूम की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके बाप ने ही की, क्योंकि वह रो रही थी. घटना नवी मुंबई के पेण तालुका अंतर्गत आने वाले जर्नल देवमाला क्षेत्र की बताई जा रही है.1 जून को शाम करीब 5 बजे के करीब घटित हुई उक्त हत्याकांड को अंजाम देने वाले 40 वर्षीय आरोपी सुरेश डोरे को वड़खल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि सुरेश ने अपनी एक साल की बेटी विजया उर्फ बेबी को…
मुंबई. घाटकोपर-पूर्व स्थित आर. सीटी मॉल में सोमवार को सुबह घटित हुई खुदकुशी के एक घटना ने पूरी मुंबई को झकझोर दिया. मॉल में मौजूद दुकानदार एवं अन्य लोग उस वक्त अवाक रह गए, जब मॉल में घूम रहा एक 38 वर्षीय शख्स अचानक तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया.मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे के करीब अन्य आगंतुकों एवं ग्राहकों की तरह मॉल में घूम रहा एक शख्स टहलते हुए तीसरी मंजिल पर पहुंचा था. वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले वह तीसरी मंजिल के पैसेज से नीचे कूद गया. मॉल के सुरक्षा रक्षकों ने घटना…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution