Author: Team Tah ki Baat
भाजपा नेता ओमप्रकाश चौहान, समाज सेवक रौनक कुकडे की विशेष पहलमुंबई. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को पूरे विश्व मे उनके समर्थकों ने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया. इसी उपलक्ष्य में मुंबई में ‘एस्पेक्ट संस्था’ के सहयोग से अलग-अलग ठिकानों पर परोपकार के कार्य किए गए. संस्था की ओर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त जानकीबाई शिक्षण संस्था संचालित दादर स्थित विकलांग बच्चों के लिए विकास विद्यालय में छात्रों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई.स्कूल के मूकबधिर दिव्यांग छात्रों को भाजपा के प्रवक्ता व माध्यम सह प्रमुख ओमप्रकाश चौहान एवं सामाजिक कार्यकर्ता रौनक कुकुड़े ने बैग…
मुंबई. दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की दिवंगत माता मीना ताई ठाकरे की प्रतिमा पर लाल रंग फेंके जाने के कारण बुधवार को मुंबई का माहौल तनावपूर्ण हो गया. बताया जा रहा है कि बुधवार को भोर के समय किसी अज्ञात शरारती तत्व ने दादर स्थित शिवाजी पार्क मैदान पर स्थापित मीना ताई ठाकरे की प्रतिमा पर रंग फेंक दिया था. सुबह में इसका खुलासा होने के बाद शिवाजी पार्क मैदान क्षेत्र में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई. सांसद अनिल देसाई, विधायक मिलिंद नार्वेकर,…
मुंबई. भारतीय जनता पार्टी का विजय संकल्प सम्मेलन मंगलवार को दक्षिण मुंबई के वर्ली डोम में आयोजित किया गया. इस सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ठाकरे बंधुओं सहित पूरे विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. सीएम देवेंद्र ने कहा कि हम ढांचागत सुधार करके मुंबई का कायाकल्प करने के लिए काम कर रहे हैं. जबकि विपक्ष को सिर्फ कुर्सी चाहिए लेकिन उन्हें कुर्सी नहीं मिलेगी.फडणवीस ने कहा किमैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि कुर्सी उस मुंबईकर को मिलेगी जो शहर की भलाई के लिए काम करेगा. जो बीएमसी को भ्रष्टाचार गर्त से बाहर निकालेगा, वही मुंबई…
देव भाऊ’ विज्ञापन पर खर्च किए करोड़ों, किसानों को दे देते : उद्धव ठाकरे का सीएम देवेंद्र पर हमला
मुंबई. पूर्व मुख्यमंत्री तथा शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके नेतृत्व वाली महायुति सरकार पर जोरदार हमला किया. महाराष्ट्र में अतिवृष्टि के कारण त्राहि त्राहि कर रहे किसानों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है. किसानों को मुआवजा देने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है. जबकि मुख्यमंत्री देवा भाऊ के एक विज्ञापन पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए. ये पैसा कहां से आया, किसने दिया? ऐसा सवाल उठाते हुए उद्धव ने आगे कहा कि जितना पैसा छत्रपति…
मुंबई. राज्य में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के मुद्दों को प्रखर रूप से उठाने वाली सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया के पति अनीश दमानिया को इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन (मित्रा) का मानद सलाहकार नियुक्त किया गया है. इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एक ऐसा संगठन है, जो महाराष्ट्र सरकार को शाश्वत विकास पर सलाह देता है और नीति निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.अनीश की इस नियुक्ति से अंजलि दमानिया खुद सवालों में घिर गई हैं. क्योंकि अंजलि को अब तक राज्य सरकार में विभिन्न भ्रष्टाचार और कदाचार को उजागर करके हड़कंप मचाने के लिए जाना जाता है तो वहीं उनके पति अनीश की…
मुंबई. निर्वाचन आयोग ने उच्चतम न्यायालय में एक आवेदन प्रस्तुत किया है, जिसमें राज्य में बहु प्रतिक्षित स्थानीय निकाय चुनाव कराने के लिए जनवरी के अंत तक समय बढ़ाने की मांग की गई है. चुनाव आयोग की उपरोक्त अर्जी पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है.राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में पिछले चार-पांच वर्षों से ओ. बी. सी. आरक्षण सहित विभिन्न कारणों से देरी हो रही थी. लेकिन मई महीने में उच्चतम न्यायालय ने चुनावों पर लगी रोक हटाकर चार महीने के भीतर (अक्टूबर तक) चुनावी प्रक्रिया पूरी करने का आदेश चुनाव आयोग को दिया था. तदनुसार, आयोग…
महाराष्ट्र राज्य की सामाजिक न्याय राज्य मंत्री माधुरी मिसाल की अध्यक्षता में हाल ही में ट्रांसजेंडर अधिकार संरक्षण एवं कल्याण बोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. ट्रांसजेंडर अधिकार संरक्षण और कल्याण बोर्ड, पुणे की सह अध्यक्ष शिवानी गजबर ने एक विज्ञप्ति के जरिए बताया कि बैठक में ट्रांसजेंडरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन तथा इससे पहले 11 जून को सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट तथा मुख्य सचिव की उपस्थिति में हुई पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा तथा भविष्य में किए जाने वाले कामों पर मंथन किया गया. बैठक में ट्रांसजेंडर अधिकार संरक्षण और…
दस्तावेज अपलोड करने की मियाद 15 सितंबर तक बढ़ाईमुंबई. त्योहारी सीजन के बीच राज्य के शिक्षकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि शिक्षा विभाग शिक्षकों दस्तावेजों की फिर से जांच कर रहा है. लेकिन पूरे राज्य में लगभग डेढ़ लाख शिक्षकों ने अभी तक अपने दस्तावेज जांच के लिए अपलोड नहीं किए है. वेतन अधीक्षक ने दस्तावेज नहीं जमा करने वाले शिक्षकों के संबंध में उन स्कूलों को पत्र लिखा है, जहां उक्त शिक्षक काम करते हैं. शिक्षा अधीक्षक ने सभी शिक्षकों को 15 सितंबर से पहले विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया…
मुंबई: महाराष्ट्र के ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ को भविष्य की नीतियों के लिए मार्गदर्शक तत्वों का स्थान देने पर जोर दिया. गीता, बाइबिल, कुरान और विकास का सविंधान की तरह, विकसित महाराष्ट्र वीजन डॉक्यूमेंट 2047 की समीक्षा हेतु सह्याद्री अतिथिगृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री फडणवीस ने की, जिसमें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मुख्य सचिव राजेश कुमार सहित कई विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव एवं सचिव उपस्थित थे. जल, ऊर्जा, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, उद्योग और सेवा, प्रौद्योगिकी व अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों पर प्रस्तुतियों का विस्तार से मूल्यांकन किया गया.मुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह…
मुंबई. दहिसर- पूर्व के शांति नगर स्थित एक 23 मंजिलों वाली अट्टालिका (इमारत) में रविवार की शाम अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई. इस दौरान धुएं में दम घुटने से एक 58 वर्षीया महिला की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार, दहिसर-पूर्व के शांति नगर स्थित न्यू जनकल्याण सोसाइटी की सातवीं मंजिल पर दोपहर करीब 3.05 बजे के करीब आग लग गई. आग लगने के बाद इमारत में धुआं फैल गया. इससे बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में भगदड़…
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution