मुंबई : डेंगू की रोकथाम के लिए मुंबई शहर चल रही जांच के दौरान बीएमसी के एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। भोईवाड़ा स्थित बीडीडी चॉल नंबर 6-ए में डेंगू के प्रजनन स्थल की जांच करने पहुंचे 47 वर्षीय बीएमसी कर्मचारी पांडुरंग तोडकर (Pandurang Todkar) अचानक गिर पड़े। उन्हें तत्काल केईएम अस्पताल (KEM Hospital) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
साइट निरीक्षण के दौरान हादसा
जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2.55 बजे इस हादसे की सूचना मिली। बीएमसी के पीसीओ विभाग (PCO Department) में कार्यरत पांडुरंग तोडकर ड्यूटी पर थे और बीडीडी चॉल नंबर 6-ए में डेंगू के प्रजनन स्थल की जांच कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़े।
अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
हादसे के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए केईएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के ऑन-ड्यूटी एएमओ (AMO) से मिली जानकारी के मुताबिक, पांडुरंग तोडकर को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। उनकी उम्र 47 वर्ष बताई गई है।
कंट्रोल रूम को मिली सूचना
इस घटना की सूचना सीपी कंट्रोल रूम (C.P. Control Room) के माध्यम से मिली। दोपहर 2.55 बजे घटना रिपोर्ट की गई, जबकि 3.15 बजे इसका अपडेट दर्ज किया गया। डेंगू प्रजनन स्थलों की जांच के दौरान हुई इस मौत से बीएमसी कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version