Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
What's Hot

मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी

June 14, 2026

नकली कॉस्मेटिक्स पर बड़ी कार्रवाई : FDA ने जब्त किए 34.61 लाख रुपए के सौंदर्य प्रसाधन सामग्री

June 14, 2026

कोडीन फॉस्फेट युक्त 4,734 बोतल नशीला सिरप जब्त : एनडीपीएस के तहत चार आरोपी गिरफ्तार

June 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
Facebook X (Twitter) Instagram
tahkibaat.com
Subscribe
Sunday, June 14
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
tahkibaat.com
Home»Featured»बोरीवली स्टेशन के पुनर्निर्माण और नई लोकल की मांग! विधायक संजय उपाध्याय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात
Featured

बोरीवली स्टेशन के पुनर्निर्माण और नई लोकल की मांग! विधायक संजय उपाध्याय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

Team Tah ki BaatBy Team Tah ki BaatJune 14, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email VKontakte Telegram
Share
Facebook Twitter Pinterest Email Copy Link

नई दिल्ली : मुंबई के बोरीवली विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय उपाध्याय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर बोरीवली रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण समेत पश्चिम रेलवे से जुड़ी विभिन्न यात्री सुविधाओं और नई लोकल सेवाओं की मांग की। उन्होंने इन प्रस्तावों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया, जिससे लाखों उपनगरीय यात्रियों को बेहतर और सुगम रेल सेवाएं मिल सकें।
विधायक संजय उपाध्याय ने रेल मंत्री को बताया कि बोरीवली रेलवे स्टेशन मुंबई के सबसे व्यस्त स्टेशनों में शामिल है, जहां प्रतिदिन लगभग 4.5 लाख यात्री सफर करते हैं। प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के आधुनिकीकरण और पुनर्निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में इस परियोजना की प्रक्रिया को तेज कर जल्द काम शुरू किया जाना चाहिए।
एसी लोकल और नई ट्रेनों की मांग
उपाध्याय ने बोरीवली से चर्चगेट के बीच एसी लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन सेवाओं का विस्तार जरूरी है। इसके अलावा दहाणू रोड, विरार और बोरीवली के बीच चल रही मेमू सेवाओं की जगह नए आधुनिक रैक वाली एसी और नॉन एसी लोकल ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा गया। उन्होंने कहा कि मौजूदा मेमू ट्रेनों में साफ-सफाई, प्रकाश और वेंटिलेशन की समस्याएं हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है।
नवी मुंबई से कल्याण के लिए सीधी कनेक्टिविटी का प्रस्ताव
विधायक ने पश्चिमी उपनगरों से नवी मुंबई जाने वाले व्यापारियों और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अंधेरी से बेलापुर तथा बोरीवली से बेलापुर के बीच एसी एवं नॉन एसी लोकल सेवाएं शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यात्रियों को कई स्थानों पर ट्रेन बदलनी पड़ती है। इसके साथ ही पश्चिमी उपनगर के यात्रियों को कल्याण पहुंचने के लिए दादर में लोकल बदलने की समस्या का उल्लेख करते हुए बोरीवली से वसई-दिवा मार्ग के जरिए कल्याण तक सीधी लोकल सेवा शुरू करने की मांग भी की।
विले पार्ले स्टेशन पर एस्केलेटर के लिए जताया आभार
संजय उपाध्याय ने बताया कि विले पार्ले रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर लगाने की मांग उन्होंने पूर्व में रेल मंत्री के समक्ष रखी थी, जिस पर कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
Team Tah ki Baat

Related Posts

Crime

मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी

June 14, 2026
Business

नकली कॉस्मेटिक्स पर बड़ी कार्रवाई : FDA ने जब्त किए 34.61 लाख रुपए के सौंदर्य प्रसाधन सामग्री

June 14, 2026
Crime

कोडीन फॉस्फेट युक्त 4,734 बोतल नशीला सिरप जब्त : एनडीपीएस के तहत चार आरोपी गिरफ्तार

June 14, 2026
Crime

अस्पताल के मेडिकल से दवा खरीदने की जबरदस्ती नहीं: एफडीए

June 13, 2026
Crime

महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 50 छापे

June 13, 2026
Featured

मानसून आपातकाल के लिए बनेगा ‘इंटीग्रेटेड प्लान’ : समन्वय बैठक में तैयारियों की समीक्षा

June 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Latest Posts

मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी

June 14, 2026

नकली कॉस्मेटिक्स पर बड़ी कार्रवाई : FDA ने जब्त किए 34.61 लाख रुपए के सौंदर्य प्रसाधन सामग्री

June 14, 2026

कोडीन फॉस्फेट युक्त 4,734 बोतल नशीला सिरप जब्त : एनडीपीएस के तहत चार आरोपी गिरफ्तार

June 14, 2026

बोरीवली स्टेशन के पुनर्निर्माण और नई लोकल की मांग! विधायक संजय उपाध्याय ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

June 14, 2026
Latest Posts

Growing Democratic Concerns Over Biden’s 2024 Re-Election Bid

January 20, 2021

Review: AI Tops World Economic Forum’s List of Top 10 Emerging Technologies of 2024

January 15, 2021

Coronavirus Latest: Japan’s Vaccination Rate Tops 75% As Cases Drop Drastically

December 27, 2024

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.