Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
What's Hot

“अब नहीं मारूंगा” कहकर घर बुलाया : टीवी और पानी भरे हंडे से किया हमला

May 24, 2026

ड्रग तस्कर 1 साल के लिए येरवडा जेल में स्थानबद्ध : 8 मामलों में शामिल था धारावी का कुख्यात इकबाल शेख

May 24, 2026

महाराष्ट्र के पांच सांसद बने संसद रत्न: मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी बधाई

May 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
Facebook X (Twitter) Instagram
tahkibaat.com
Subscribe
Sunday, May 24
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
tahkibaat.com
Home»Featured»महाराष्ट्र के पांच सांसद बने संसद रत्न: मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी बधाई
Featured

महाराष्ट्र के पांच सांसद बने संसद रत्न: मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी बधाई

Team Tah ki BaatBy Team Tah ki BaatMay 24, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email VKontakte Telegram
Share
Facebook Twitter Pinterest Email Copy Link

मुंबई. संसदीय लोकतंत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले देश के चुनिंदा जनप्रतिनिधियों के लिए घोषित प्रतिष्ठित “संसद रत्न पुरस्कार 2026” में इस बार महाराष्ट्र का दबदबा देखने को मिला है. इस वर्ष राज्य के पांच सांसदों को इस गौरवशाली सम्मान से नवाजा जा रहा है, जिस पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सभी विजेता सांसदों को मनःपूर्वक बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के प्रश्नों पर प्रभावी मांडणी और संसदीय कामकाजात इन सांसदों का उल्लेखनीय योगदान निश्चित रूप से सभी के लिए प्रेरणादायी है.
महायुती के सांसदों ने लहराया परचम
इस वर्ष के पुरस्कारों में भारतीय जनता पार्टी और महायुती के पांच सांसदों ने अपनी विशेष कार्यशैली से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है. पुरस्कार पाने वाले गौरवशाली सांसदों में भाजपा सांसद डॉ. हेमंत सवरा, सांसद मेधाताई कुलकर्णी, सांसद स्मिताताई वाघ के साथ-साथ शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और सांसद नरेश म्हस्के शामिल हैं. इन सभी जनप्रतिनिधियों ने सदन में जनता की आवाज को मजबूती से बुलंद किया है. इस वर्ष देशभर से 10 लोकसभा, 2 राज्यसभा सांसद और 4 संसदीय समितियों के सदस्यों का चयन किया गया है, जिसमें उपस्थिति, चर्चाओं में सहभागिता और प्रश्नों की गुणवत्ता का व्यापक मूल्यांकन किया गया.
श्रीकांत शिंदे को दूसरी बार मिला सम्मान
पुरस्कार विजेताओं में शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे का लगातार बेहतर संसदीय प्रदर्शन अब राष्ट्रीय स्तर पर दूसरी बार सम्मानित होने जा रहा है. उन्हें प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है और यह उनका दूसरा अवसर है, जो उनकी प्रभावशाली कार्यशैली, जनहित के मुद्दों पर अध्ययन पूर्ण प्रस्तुति और संसद में सक्रिय भूमिका की स्पष्ट पुष्टि करता है. इससे पहले वर्ष 2024 में भी वे इस पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं. डॉ. शिंदे द्वारा पिछले एक वर्ष में प्रस्तुत किए गए छह महत्वपूर्ण निजी विधेयकों को इस चयन का मुख्य आधार माना गया है.
छह निजी विधेयक बने मुख्य आधार
डॉ. शिंदे द्वारा प्रस्तुत छह महत्वपूर्ण निजी विधेयकों में डीपफेक रेगुलेशन बिल, राष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा नियंत्रण एवं पीड़ित कल्याण बोर्ड विधेयक, गौ संरक्षण एवं संवर्धन विधेयक, अनाथ बाल कल्याण एवं विकास विधेयक, निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार संशोधन विधेयक तथा एडवोकेट्स संशोधन विधेयक शामिल हैं. इनके माध्यम से उन्होंने आधुनिक तकनीकी चुनौतियों से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक के मुद्दे प्रभावी ढंग से उठाए.
वैश्विक मंच पर भी किया देश का प्रतिनिधित्व
संसदीय कार्यों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी डॉ. शिंदे ने देश का मान बढ़ाया है. गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भेजे गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी डॉ. शिंदे ने किया था. उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात, साइबेरिया, सिएरा लियोन और कांगो की यात्रा के दौरान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखा. इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2010 में प्राइम पॉइंट फाउंडेशन द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के सुझाव पर की गई थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
Team Tah ki Baat

Related Posts

Crime

“अब नहीं मारूंगा” कहकर घर बुलाया : टीवी और पानी भरे हंडे से किया हमला

May 24, 2026
Crime

ड्रग तस्कर 1 साल के लिए येरवडा जेल में स्थानबद्ध : 8 मामलों में शामिल था धारावी का कुख्यात इकबाल शेख

May 24, 2026
Business

कांदा उत्पादक किसान बर्बाद : चार महीने में 400 करोड़ का नुकसान

May 24, 2026
Featured

वानखेड़े में राजस्थान का राज : मुंबई 30 रन से हारी

May 24, 2026
Featured

गंगा दशहरा 2026 आज : 10 पापों से मुक्ति दिलाती है मां गंगा!

May 24, 2026
Crime

हत्या मामले में वांछित बने हथियारों के तस्कर : मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने दबोचा

May 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Latest Posts

“अब नहीं मारूंगा” कहकर घर बुलाया : टीवी और पानी भरे हंडे से किया हमला

May 24, 2026

ड्रग तस्कर 1 साल के लिए येरवडा जेल में स्थानबद्ध : 8 मामलों में शामिल था धारावी का कुख्यात इकबाल शेख

May 24, 2026

महाराष्ट्र के पांच सांसद बने संसद रत्न: मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी बधाई

May 24, 2026

कांदा उत्पादक किसान बर्बाद : चार महीने में 400 करोड़ का नुकसान

May 24, 2026
Latest Posts

Growing Democratic Concerns Over Biden’s 2024 Re-Election Bid

January 20, 2021

Review: AI Tops World Economic Forum’s List of Top 10 Emerging Technologies of 2024

January 15, 2021

Coronavirus Latest: Japan’s Vaccination Rate Tops 75% As Cases Drop Drastically

December 27, 2024

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.