मीडिया से की पैनिक नहीं फैलाने की अपील
मुंबई. ईरान-इजरायल, अमेरिका युद्ध के कारण देशभर में रसोई गैस और ईंधन की कमी की आशंकाओं के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जनता को भरोसा दिलाया है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया संस्थान गलत जानकारी फैलाकर लोगों में अनावश्यक दहशत पैदा कर रहे हैं, जो उचित नहीं है। भारत सरकार ने इस विषय पर अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी है।
घरेलू गैस हुए 60 रुपए प्रति सिलेंडर महंगी
लेकिन हकीकत यही है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़ा दिए गए हैं, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर 150 से 200 रुपए तक महंगे हो गए हैं। पुणे सहित कई शहरों में महिलाओं ने तीव्र नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि गैस, तेल, किराना और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन तनख्वाह जस की तस है। कई बार गैस एजेंसी से समय पर सिलेंडर भी नहीं मिलता।
होटल उद्योग संकट में
व्यावसायिक गैस की किल्लत का सबसे बड़ा असर होटल उद्योग पर पड़ा है। महाबलेश्वर और पंचगनी जैसे पर्यटन स्थलों पर कई होटलों को नाश्ते और खाने की सेवाएं सीमित करनी पड़ी हैं। कुछ जगहों पर रसोई तक बंद करने की नौबत आ गई। गैस एजेंसियां “शासन निर्देश” का हवाला देकर कमर्शियल सिलेंडर देने से मना कर रही हैं।
मोदी सरकार की ऊर्जा नीति मजबूत- फडणवीस
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के कारण पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लगीं। लेकिन केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई कमी नहीं होगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की ऊर्जा सुरक्षा पूरी तरह सक्षम और मजबूत है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
