Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
What's Hot

मुंबई की महिला का गोरखपुर में मिला वस्त्रहीन शव : लव ट्रायंगल में लिव इन पार्टनर ने किया मर्डर

February 3, 2026

म्हाडा के सस्ते घर का झांसा : 66 लोगों से 3 करोड़ की ठगी

February 1, 2026

ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 : पाक को पीटकर भारत ने किया सेमीफाइनल का टिकट पक्का!

February 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
Facebook X (Twitter) Instagram
tahkibaat.com
Subscribe
Friday, February 6
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
tahkibaat.com
Home»Uncategorized»Kolkata : बृंदा ग्रोवर ने आरजी कर बलात्कार और हत्या मामले में पीड़िता के परिवार की कानूनी जिम्मेदारी छोड़ी
Uncategorized

Kolkata : बृंदा ग्रोवर ने आरजी कर बलात्कार और हत्या मामले में पीड़िता के परिवार की कानूनी जिम्मेदारी छोड़ी

99sushmagupta@gmail.comBy 99sushmagupta@gmail.comDecember 12, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email VKontakte Telegram
Share
Facebook Twitter Pinterest Email Copy Link

कोलकाता : (Kolkata) आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College) की एक महिला चिकित्सक के बलात्कार और हत्या मामले में पीड़िता के परिवार की ओर से कानूनी लड़ाई लड़ रही वरिष्ठ अधिवक्ता बृंदा ग्रोवर (Senior advocate Brinda Grover) ने बुधवार को इस मामले से अपने आप को अलग कर लिया। बृंदा के दफ्तर ने देर शाम एक बयान जारी कर इस निर्णय के पीछे की वजहों को स्पष्ट किया है।

बृंदा ने कहा कि कुछ विशिष्ट कारणों और परिस्थितियों के चलते मुझे यह कदम उठाना पड़ा। पिछले तीन महीने से हम नियमित रूप से कानूनी सहायता प्रदान कर रहे थे और सीबीआई के साथ भी सहयोग किया है। बृंदा ने बताया कि उन्होंने इस निर्णय के बारे में निचली अदालत को सूचित कर दिया है।

उन्होंने यह भी बताया कि सियालदह अदालत में आर.जी. कर के बलात्कार और हत्या के मामले की सुनवाई जारी है और अब तक 51 गवाहों में से 43 के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि सीबीआई अगले सप्ताह तक चार्जशीट दाखिल करेगी और यदि कोई और संदिग्ध है तो सीबीआई उसे भी पकड़ने की कोशिश करेगी।”

बृंदा के दफ्तर ने यह भी बताया कि बृंदा ने पिछले तीन महीनों में बिना किसी शुल्क के इस मामले में कानूनी सहायता प्रदान की थी। बृंदा खुद सियालदह अदालत में पहले दिन उपस्थित हुई थीं, उसके बाद उनके दफ्तर के अधिवक्ता अदालत में नियमित रूप से उपस्थित रहते थे।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान पीड़िता के परिवार ने सीबीआई की कार्यशैली को लेकर अपनी निराशा व्यक्त की थी। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि सीबीआई अदालत में ‘झूठ’ बोल रही है और उन्होंने कहा, “सीबीआई कह रही है कि वे हमसे नियमित संपर्क में हैं, लेकिन हमें कुछ भी नहीं पता चलता।” इसके बाद, सीबीआई के खिलाफ उनके आरोपों के बावजूद बृंदा ने किसी तरह की निराशा का इज़हार नहीं किया था।

बृंदा ने इस मामले से अपनी जिम्मेदारी छोड़ने के बाद यह स्पष्ट किया कि वह और उनका दफ्तर हमेशा पीड़िता के परिवार के लिए कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार रहेगा, लेकिन अब वे इस मामले से बाहर हो गए हैं।

बृंदा ने सितंबर में इस मामले में हस्तक्षेप किया था और इससे पहले इस मामले में विकाश भट्टाचार्य ने पीड़िता के परिवार की ओर से कानूनी लड़ाई लड़ी थी। अगली सुनवाई की तारीख 17 मार्च 2025 को तय की गई है, जिस पर पीड़िता के परिवार ने असंतोष व्यक्त किया है।

ground india report ground report ground report india india ground report indiagroudreport indiaground murder case of a female doctor of RG Kar Medical College Senior advocate Brinda Grover
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
99sushmagupta@gmail.com
  • Website

Related Posts

Uncategorized

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के लिए युद्ध स्तर पर करें काम : मंत्री प्रकाश आबिटकर ने दिए निर्देश

October 16, 2025
Uncategorized

मनसे स्टाइल से डरा जेएनपीटी प्रशासन : गुजरात में नौकरी भर्ती साक्षात्कार रद्द

June 27, 2025
Uncategorized

गोरेगांव में बनेगा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नॉलॉजी : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी जानकारी

April 11, 2025
Uncategorized

पश्मीना का जलवा बरकरार

March 3, 2025
Uncategorized

समाज में न्याय की आवश्यकता

January 19, 2025
Entertainment

Mumbai : तलाक के बारे में बात करते हुए ईशा कोप्पिकर की आंखों में आ गए आंसू

January 29, 2025
Add A Comment

Comments are closed.

Demo
Latest Posts

मुंबई की महिला का गोरखपुर में मिला वस्त्रहीन शव : लव ट्रायंगल में लिव इन पार्टनर ने किया मर्डर

February 3, 2026

म्हाडा के सस्ते घर का झांसा : 66 लोगों से 3 करोड़ की ठगी

February 1, 2026

ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 : पाक को पीटकर भारत ने किया सेमीफाइनल का टिकट पक्का!

February 1, 2026

पैकर्स एंड मूवर्स के नाम ले उड़े सामान : अभिनेत्री को लगा 5 लाख रुपए का चूना!

February 1, 2026
Latest Posts

Growing Democratic Concerns Over Biden’s 2024 Re-Election Bid

January 20, 2021

Review: AI Tops World Economic Forum’s List of Top 10 Emerging Technologies of 2024

January 15, 2021

Coronavirus Latest: Japan’s Vaccination Rate Tops 75% As Cases Drop Drastically

December 27, 2024

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.