मुंबई. खार पश्चिम स्थित एक होटल में लाखों रुपये की चोरी करने वाले शातिर आरोपी उर्फ मुर्गी को पुलिस ने वारदात के महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने होटल के कैश काउंटर से नकदी और मोबाइल फोन चुरा लिया था, लेकिन खार पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते वह ज्यादा देर तक कानून से बच नहीं सका।
भोर में दिया वारदात को अंजाम
20 जून 2026 को रेडियो होटल के मैनेजर यश बांदकर ने खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, सुबह करीब 5.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति होटल के कांच के दरवाजे के ऊपर से अंदर घुसा और कैश काउंटर से 6.81 लाख रुपए नकद तथा 5 हजार रुपए कीमत का मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गया। कुल 6.86 लाख रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की। जांच में पता चला कि आरोपी पवई के फिल्टर पाड़ा इलाके में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जाहिदअली रोशन अली कुरेशी उर्फ मुर्गी (29) के रूप में हुई है।
नकदी और मोबाइल बरामद
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उसकी तलाशी में 6,33,290 रुपए नकद और चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने कुल 6,38,290 रुपए का माल जब्त किया है। खार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
