कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सपकाल के विवादित बयान के खिलाफ दादर में प्रदर्शन, तत्काल सार्वजनिक माफी की मांग
मुंबई: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), मुंबई की ओर से आज दादर (पूर्व) स्थित स्वामी नारायण मंदिर के सामने “छत्रपती सन्मान मोर्चा” निकाला गया। यह विरोध मोर्चा महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से किए जाने वाले आपत्तिजनक बयान के विरोध में निकाला गया।
भाजयुमो, मुंबई के अध्यक्ष एवं नगरसेवक तेजिंदर सिंह तिवाना के नेतृत्व में आयोजित इस मोर्चे में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शिवप्रेमी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेता के बयान पर तीव्र नाराजगी जताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने एकमत से कहा कि महाराष्ट्र की अस्मिता और हिंदवी स्वराज्य के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि हर्षवर्धन सपकाळ तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। इस अवसर पर बोलते हुए तेजिंदर सिंह तिवाना ने कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के आराध्य दैवत, स्वराज्य के संस्थापक और हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की। उनकी तुलना टीपू सुल्तान से करना ऐतिहासिक रूप से अत्यंत असंगत और शिवाजी महाराज का घोर अपमान है।” उन्होंने आरोप लगाया कि यह बयान महाराष्ट्र की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है और हिंदू समाज की आस्था पर सीधा प्रहार है।
महाराज प्रत्येक भारतीय के आदर्श हैं
भाजयुमो नेतृत्व ने साफ किया कि यह बयान सिर्फ एक राजनीतिक दल का विचार नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्रगौरव का अपमान है। तिवाना ने कहा, “यह विधान ऐतिहासिक वास्तविकताओं की अनदेखी करने वाला है और महज मतपेढ़ी के राजनीति के लिए महापुरुषों को निशाना बनाने की सोच है। छत्रपति शिवाजी महाराज प्रत्येक भारतीय के आदर्श हैं, उनका इस तरह अपमान समाज में विभाजन पैदा करने के समान है।”
मोर्चे में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और शिवप्रेमियों ने भविष्य में ऐसी किसी भी टिप्पणी का कड़ा विरोध करने और छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प लिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version