Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
What's Hot

चेंबूर में 3.88 करोड़ की चरस बरामद : वर्ली एएनसी ने एक को दबोचा

May 22, 2026

उधार के पैसों के विवाद में युवक की हत्या : एक आरोपी गिरफ्तार

May 22, 2026

महाराष्ट्र में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू, 2002 की सूची से मिलान जरूरी

May 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
Facebook X (Twitter) Instagram
tahkibaat.com
Subscribe
Saturday, May 23
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
tahkibaat.com
Home»Featured»महाराष्ट्र में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू, 2002 की सूची से मिलान जरूरी
Featured

महाराष्ट्र में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू, 2002 की सूची से मिलान जरूरी

Team Tah ki BaatBy Team Tah ki BaatMay 22, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email VKontakte Telegram
Share
Facebook Twitter Pinterest Email Copy Link

कोई पात्र मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष सघन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम की घोषणा की है. इस मोहिम के तहत राज्य के लगभग 9 करोड़ 86 लाख 44 हजार 413 मतदाताओं के विवरण की घर-घर जाकर प्रत्यक्ष पड़ताल की जाएगी. महाविकास आघाडी (MVA) द्वारा इस प्रक्रिया पर आपत्ति जताए जाने के बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोकलिंगम ने पत्रकार परिषद बुलाकर निर्वाचन आयोग की भूमिका स्पष्ट की है.

पारदर्शी प्रक्रिया का आश्वासन
एस. चोकलिंगम ने स्पष्ट किया कि राज्य में एसआईआर प्रक्रिया अत्यंत पारदर्शी तरीके से लागू की जाएगी और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से बिना कारण नहीं हटाया जाएगा. उन्होंने कहा कि 2002 साल की मतदाता सूची को सामने रखकर मैपिंग की जाएगी, जिसमें मतदाताओं को यह देखना है कि उनका या उनके माता-पिता का नाम उस सूची से मिलता है या नहीं. राज्य में एसआईआर प्रक्रिया 29 जुलाई तक जारी रहेगी और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) मतदाताओं के घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे. अगर बीएलओ के आने पर कोई घर पर उपस्थित नहीं होगा, तो भी 29 जुलाई के बाद उसका नाम दर्ज कराया जा सकेगा.

एक लाख से अधिक बीएलओ होंगे तैनात
इस कार्य के लिए राज्य में कुल 1 लाख 253 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं. ये कर्मचारी घर-घर जाकर डुप्लिकेट नामों की पहचान, स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी अपडेट करने और पुरानी सूचियों से मैपिंग का काम करेंगे. मुंबई में कई स्थानों पर पुनर्विकास चल रहा है, जिसके कारण जो नागरिक दूसरी जगह रहने चले गए हैं, उन्हें स्थानीय बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म भरने की अपील की गई है. चोकलिंगम ने यह भी बताया कि राज्य के 72 प्रतिशत मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा हो चुका है.

ऑनलाइन सेल्फ-मैपिंग की सुविधा
नागरिकों को घर बैठे ही अपनी जानकारी डिजिटल तरीके से अपडेट करने के लिए निर्वाचन आयोग ने ‘ऑनलाइन सेल्फ-मैपिंग’ का विकल्प उपलब्ध कराया है. इसके अलावा, बीएलओ की पड़ताल प्रक्रिया के दौरान नागरिक अपने आधिकारिक दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे, जिससे किसी के साथ अन्याय नहीं होगा.

मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी समयसारणी
20 से 29 जून 2026 तक गणना आवेदनों की छपाई और बीएलओ कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर आवेदन वितरित करेंगे और भरे हुए आवेदन वापस लेंगे. 5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची अधिकृत रूप से प्रकाशित की जाएगी. 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक मतदाता प्रारूप सूची पर अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे. 3 अक्टूबर 2026 तक सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा कर दिया जाएगा. अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
Team Tah ki Baat

Related Posts

Crime

चेंबूर में 3.88 करोड़ की चरस बरामद : वर्ली एएनसी ने एक को दबोचा

May 22, 2026
Crime

उधार के पैसों के विवाद में युवक की हत्या : एक आरोपी गिरफ्तार

May 22, 2026
Business

मुंबई और एमएमआर को ग्लोबल इकोनॉमिक हब बनाने पर सरकार का फोकस : एकनाथ शिंदे

May 22, 2026
Business

महाराष्ट्र एआई नवाचार का बनेगा केंद्र : मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया ‘मुंबई टेक वीक 2026’ का ऐलान

May 22, 2026
Business

महाराष्ट्र बना देश की स्टार्टअप और यूनिकॉर्न राजधानी : मुख्यमंत्री फडणवीस का बड़ा दावा

May 22, 2026
Crime

बांद्रा के गरीब नगर में 85% तोड़क कार्रवाई पूरी : 400 से ज्यादा अवैध निर्माण ध्वस्त

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Latest Posts

चेंबूर में 3.88 करोड़ की चरस बरामद : वर्ली एएनसी ने एक को दबोचा

May 22, 2026

उधार के पैसों के विवाद में युवक की हत्या : एक आरोपी गिरफ्तार

May 22, 2026

महाराष्ट्र में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू, 2002 की सूची से मिलान जरूरी

May 22, 2026

मुंबई और एमएमआर को ग्लोबल इकोनॉमिक हब बनाने पर सरकार का फोकस : एकनाथ शिंदे

May 22, 2026
Latest Posts

Growing Democratic Concerns Over Biden’s 2024 Re-Election Bid

January 20, 2021

Review: AI Tops World Economic Forum’s List of Top 10 Emerging Technologies of 2024

January 15, 2021

Coronavirus Latest: Japan’s Vaccination Rate Tops 75% As Cases Drop Drastically

December 27, 2024

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.