फिल्म सिटी में भटकता मिला
मुंबई: मशहूर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में काम करने की चाह में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले का एक 16 वर्षीय किशोर घर से भागकर मुंबई पहुंच गया। वह अकेले दो दिन तक ट्रेन में सफर करते हुए मुंबई तक पहुंचा और फिल्म सिटी (Film City) परिसर के पास बेवारस हालत में घूमता मिला, जिसे आरे पुलिस (Aare Police) ने सुरक्षित बरामद कर लिया।
आरे नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली थी कि फिल्म सिटी परिसर में एक अज्ञात लड़का बेवारस हालत में घूम रहा है। सूचना पर आरे मोबाइल वैन नंबर तीन (Aare 3 Mobile) की टीम मौके पर पहुंची और लड़के को थाने ले आई। पूछताछ में उसने अपना नाम पारस रतिराम वर्मा (Paras Ratiram Verma), उम्र 16 वर्ष और पता हिवरखेड़ी, ब्लॉक चौराई, जिला छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश (Hivarkhedi, Chaurai, Chhindwara, Madhya Pradesh) बताया। किशोर ने बताया कि वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में काम करना चाहता है, इसी वजह से उसने घर छोड़ने का फैसला किया।
पुलिस ने सुरक्षित बचाया
आरे पुलिस स्टेशन (Aarey Police Station) की ‘आरे 3’ मोबाइल टीम नाबालिग को थाने लेकर आई। किशोर की उम्र को देखते हुए पुलिस ने उससे संवेदनशील तरीके से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम पारस रतिराम वर्मा (Paras Ratiram Verma), उम्र 16 वर्ष, निवासी हिवरखेड़ी, ब्लॉक चौरई, जिला छिंदवाड़ा, राज्य मध्य प्रदेश (Hivarkhedi, Block Chaurai, District Chhindwara, Madhya Pradesh) बताया।
ऐसे पहुंचा मुंबई
और उसके पिता का मोबाइल नंबर लेकर उनसे संपर्क किया। उसने पुलिस को बताया कि 6 अगस्त 2026 को दोपहर करीब दो बजे वह छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से सुपरफास्ट ट्रेन में सवार हुआ और शाम करीब छह बजे नागपुर (Nagpur) स्टेशन पहुंचा। वहां से उसने शाम 6:50 बजे मुंबई के लिए दूसरी ट्रेन पकड़ी और 7 अगस्त 2026 की सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुंबई पहुंचा। मुंबई पहुंचने के बाद वह लोकल ट्रेन से गोरेगांव (Goregaon) स्टेशन गया और वहां से पैदल चलते हुए फिल्म सिटी परिसर तक पहुंच गया। पुलिस ने बालक की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए तुरंत उसके परिवार से संपर्क साधा।
स्कूल का बहाना बनाकर निकला था घर से
पुलिस द्वारा पिता से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि पारस 6 अगस्त को घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र पाटिल (Senior Police Inspector Ravindra Patil) के अनुसार बालक के पिता उसे लेने के लिए मुंबई रवाना हो चुके हैं। परिजनों के पहुंचने तक बालक को पुलिस थाने में पूरी सुरक्षा के साथ रखा गया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
