मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एच पूर्व विभाग के निवासियों को जल कटौती की सूचना दी है। आवश्यक रखरखाव कार्यों के कारण, विभाग के कुछ हिस्सों में शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 की सुबह 9 बजे से शनिवार, 13 दिसंबर 2025 की सुबह 9 बजे तक जल आपूर्ति बंद रहेगी।
12 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को जल आपूर्ति बंद रहने वाले क्षेत्र:
संपूर्ण बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) विभाग
मोतीलाल नगर
13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को जल आपूर्ति बंद रहने वाले क्षेत्र:
प्रभात वसाहत, टीस-3, आग्रीपाड़ा, कलिना, सीएसटी मार्ग, हंसबुर्गा मार्ग, वीआईपी मार्ग, सीएसटी मार्ग की दक्षिण बाजू, यशवंत नगर, सुंदर नगर, कोलीवरी गांव, तीन बंगला, शांतीलाल कंपाऊंड, पटेल कंपाऊंड, गोलीबार मार्ग, खार भूमिगत मार्ग (सबवे) से खेरवाडी
खेरवाडी, नवपाड़ा, बेहराम नगर, ए. के. मार्ग, गवर्नमेंट कॉलोनी- बांद्रा (पूर्व)
नागरिकों के लिए आवश्यक निर्देश
बीएमसी ने इन 24 घंटों की जल कटौती के दौरान निवासियों से एहतियाती उपाय अपनाने की अपील की है।
पानी का इस्तेमाल संभल कर करें।
एहतियात के तौर पर नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारी पहले से ही कर लें।
जल कटौती के दौरान सहयोग करें और पानी का आवश्यक स्टॉक बनाकर रखें और कुछ दिनों तक पानी को उबालकर और छानकर पीएं।
