क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप
मुंबई: भारतीय क्रिकेट जगत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मुंबई पुलिस ने एक महिला क्रिकेटर को सेक्सटॉर्शन रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार खिलाड़ी का नाम फारखांदा खान है, जो जम्मू-कश्मीर की राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेटर रही है और महिला टी-20 लीग में भी खेल चुकी है। इस कार्रवाई के बाद खेल जगत में हलचल मच गई है।
दिल्ली के होटल से हुई गिरफ्तारी
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फारखांदा खान को दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया। इस मामले में उसके भाई ब्राजिल अजीज खान और साथी इम्तियाज वाणी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने फारखांदा और उसके भाई को दिल्ली से, जबकि इम्तियाज को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है।
उद्योजक को जाल में फंसाकर की वसूली
प्राथमिक जांच के अनुसार, फारखांदा खान ने कुलाबा के एक 28 वर्षीय व्यवसायी को अपने जाल में फंसाया था। साल 2024 में दोनों के बीच संपर्क हुआ, जो बाद में दोस्ती और नजदीकी में बदल गया। इसी दौरान आरोपी ने व्यवसायी से पैसों की मांग शुरू कर दी और उसे मानसिक दबाव में डालकर वसूली की।
निजी चैट सार्वजनिक करने की धमकी
जब व्यवसायी ने पैसे देने से इनकार किया, तब आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। फारखांदा खान ने निजी चैट सार्वजनिक करने की धमकी दी, जबकि उसका भाई लगातार जेल भेजने की बात कहकर डराता रहा। बदनामी के डर से आखिरकार पीड़ित ने पैसे देने की सहमति दे दी।
63 लाख रुपए की उगाही का आरोप
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले 23 लाख रुपए वसूले और बाद में 40 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग कर कुल 63 लाख रुपए हासिल किए। यह रकम आरोपी ने अपने साथी, भाई और पिता के खातों में ट्रांसफर करवाई थी। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
