मुंबई : पालघर जिले के वसई इलाके में शुक्रवार को हुई एक दर्दनाक दुर्घटना ने एक एक साल की मासूम की मौत हो गई। बच्ची तेज रफ्तार से चलती स्कूटी पर बैठी अपनी मां की गोद से सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उसे मुंबई के केईएम (KEM) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
तिवारी रोड पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, नायगांव पूर्व के पवित्रधाम सोसायटी स्थित शरण बिल्डिंग में रहने वाले योगेश भावसार (Yogesh Bhavsar), शुक्रवार दोपहर करीब 1.15 बजे अपनी पत्नी और एक साल की बेटी कृषा के साथ स्कूटी नंबर MH 04 HE 7470 से तिवारी रोड से गुजर रहे थे। योगेश स्कूटी चला रहे थे, जबकि उनकी पत्नी पीछे कृषा को गोद में लिए हुए बैठी थीं।
बाल बांधते समय छूटी पकड़
स्कूटी चलने के दौरान तेज हवा के कारण पत्नी के बाल खुलकर उसके चेहरे पर आने लगे। उसने एक हाथ से बच्ची को पकड़े हुए दूसरे हाथ से बाल बांधने की कोशिश की। इसी दौरान बच्ची पर उसकी पकड़ ढीली हो गई और कृषा चलती स्कूटी से सड़क पर गिर गई।
KEM में नहीं बच सकी जान
बच्ची को सड़क पर गिरा देखकर माता-पिता ने तुरंत स्कूटी रोकी और कृषा को उठाया। उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। उसे तत्काल मुंबई के केईएम (KEM) अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन शुक्रवार रात इलाज के दौरान कृषा ने दम तोड़ दिया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इस हादसे के बाद भावसार परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महज एक साल की मासूम की दर्दनाक मौत से नायगांव और वसई इलाके में भी शोक की लहर है। घटना ने दोपहिया वाहन पर छोटे बच्चों को गोद में लेकर सफर करने की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
