नवी मुंबई : मानसून के दौरान पहाड़ों से गिरते झरने लोगों सहसा अपनी ओर आकर्षित करते हैं। लेकिन इन झरनों के नीचे नहाने का लाभ जानलेवा भी साबित हो सकता है। कुछ ऐसा ही नवी मुंबई के खारघर स्थित प्रसिद्ध और खतरनाक माने जाने वाले पांडवकड़ा झरने (Pandavkada waterfall) पर देखने को मिला है। यहां लगातार दो दिनों में दो अलग-अलग हादसे हुए हैं। ताजा घटना में मुंबई के सांताक्रुज क्षेत्र का निवासी 19 वर्षीय युवक शनिवार को तेज पानी के बहाव में बह गया। इससे पहले शुक्रवार को तलोजा का 20 वर्षीय युवक भी झरने के पानी में बह गया था। दोनों की तलाश जारी है। (Pandavkada waterfall: Two accidents in two days)
जानकारी के अनुसार, मुंबई के सांताक्रुज के कालिना कोलाबीरी विलेज निवासी 19 वर्षीय शेण्णोन गैस्पर किनी पांडवकड़ा झरने पर पर्यटन के लिए गया था। इस दौरान वह झरने के तेज पानी के बहाव में बह गया। (Youth from Santacruz washed away in Pandavkada waterfall)
पहले दिन तलोजा का युवक डूबा
इससे पहले तलोजा फेज-1 के सागरविहार बिल्डिंग क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद मोबशीर मोहम्मद शाहिद पांडवकड़ा क्षेत्र में पानी के तेज प्रवाह में बह गया था।
सर्च ऑपरेशन जारी
दोनों घटनाओं के बाद दमकल विभाग की टीम युद्ध स्तर पर खोज अभियान चला रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों युवकों का पता नहीं चल सका था और सर्च ऑपरेशन जारी था।
बारिश में बढ़ रही पर्यटकों की भीड़
मानसून के दौरान पांडवकड़ा झरना बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। झरने की प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए रोज बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। लगातार दो दिनों में हुए हादसों के बाद प्रशासन ने पर्यटकों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
