नागपुर : पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड की चर्चा के बीच नागपुर से भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने कथित आपराधिक प्रवृत्ति वाले पति की सुपारी देकर हत्या कराने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में पत्नी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
भांडेवाड़ी में हुई थी हत्या
शुक्रवार को नागपुर के भांडेवाड़ी इलाके में गणेश बोरकर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। शुरुआत में पुलिस को गुटों की आपसी रंजिश का शक था। लेकिन जांच में मामला अलग निकला।
पत्नी पर हत्या की साजिश का आरोप
पुलिस जांच के अनुसार, गणेश बोरकर आपराधिक प्रवृत्ति का था। उसकी पत्नी निशा लंबे समय से उसके कथित उत्पीड़न से परेशान थी और मायके में रह रही थी। आरोप है कि पति की लगातार धमकियों और परेशानियों से तंग आकर उसने उसकी हत्या की साजिश रची और सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलाया।
दो गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में निशा और एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस ने क्या कहा
पुलिस निरीक्षक विनायक गोल्हे ने बताया कि जांच में पत्नी की भूमिका सामने आई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
