रुपहले पर्दे की चकाचौंध भरी दुनिया में अपनी जगह बनाए रखने के लिए कलाकारों को काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं, खासकर अभिनेत्रियों को यहां बहुत कुछ सहना पड़ता. ऐसा ही कुछ करने का आरोप बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर के मामले में देखने को मिल रहा है. खुशी फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी तथा ऐक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की छोटी बहन हैं. खुद पर लग रहे आरोपों को बेबाकी से स्वीकार करते हुए खुशी ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि मैने कोई गलत काम नहीं किया है. अब इस पर आप पाठकों के मन में ये जिज्ञासा जरूर उठ रही होगी कि आखिर ये मामला क्या है और क्या सच में खुशी ने कुछ गलत किया है?

तो हम आपको बता देते हैं कि ये मामला प्लास्टिक सर्जरी से जुडा है, जो कि आजकल फिल्म इंडस्ट्री में आम हो चुका है. यहां खूबसूरत और जवान दिखने के ज्यादा तर बालाएं अपने नाक, होंठ आदि की सर्जरी का सहारा ले रही हैं. ऐसे में अब खुशी ने कुछ गलत किया है कि नहीं इसका फैसला हम आप पर छोड़ते हैं. फिलहाल बात फिल्मों की करें तो खुशी, जल्द ही फिल्म ‘लवयापा’ के जरिए बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान नजर आएंगे.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version