मुंबई: कुर्ला पूर्व (Kurla East) के कुरैशी नगर हिल (Qureshi Nagar Hill) इलाके में लघुशंका को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद एक युवक की मौत का कारण बन गया। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर कथित रूप से हमला किया गया, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
समझाने पहुंचे युवक पर किया हमला
चुनाभट्टी (Chunabhatti) पुलिस के अनुसार 3 अगस्त 2026 की शाम शिकायतकर्ता शहजाद इरशाद खान (Shahzad Irshad Khan) के घर के पास एक व्यक्ति द्वारा दीवार पर लघुशंका करने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान शिकायतकर्ता के भाई फरहान खान (Farhan Khan) ने बीच-बचाव करते हुए आरोपी को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी ने गुस्से में फरहान खान के साथ मारपीट की, उन्हें धक्का दिया और वह सीमेंट की सीढ़ी पर गिर पड़े। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने 4 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है।
जुहू में रसोइये पर चाकू से हमला
जुहू (Juhu) में रसोई के भीतर नाश्ता बनाने को लेकर हुए विवाद में एक रसोइये पर चाकू से हमला कर दिया गया। शिकायतकर्ता अमरकुमार भोगी पासवान (Amarkumar Bhogi Paswan) गंभीर रूप से घायल हो गए। जुहू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version