मुंबई . आम मुंबईकरों के लिए टैक्सी और ऑटोरिक्शा की सुलभ सवारी अब और महंगी हो जाएगी. मुंबई महानगर क्षेत्र में ऑटोरिक्शा और टैक्सी का किराया 1 फरवरी से बढ़ने वाला है. सरकार ने रिक्शा और टैक्सी यूनियनों को किराए में 3 रुपए वृद्धि की अनुमति दे दी है. इसके परिणामस्वरूप रिक्शा का किराया 23 रुपए से बढ़कर 26 रुपए और टैक्सी का किराया 28 रुपए से बढ़कर 31 रुपए हो जाएगा.
राज्य परिवहन प्राधिकरण (एस. टी. ए.) की हाल ही में हुई बैठक में उपरोक्त किराया वृद्धि को मंजूरी दी गई. मीटर रिक्शा और टैक्सियों के साथ-साथ कूल कैब की दरों में भी 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है. कूल कैब्स के लिए पहले का प्रति व्यक्ति किराया 26.71 रुपए से घटाकर 37.02 रुपए कर दिया गया है. इसलिए, एक कूल कैब के लिए डेढ़ किलोमीटर तक की सवारी के लिए अब कम से कम किराया 40 रुपए के बजाय 48 रुपए होगा. इसके बाद आपको प्रत्येक किलो मीटर के लिए 37 रुपए देने होंगे.

30 अप्रैल तक मीटर रिकेलीब्रेशन की मोहलत
टैक्सी, ऑटोरिक्शा के लिए आखिरी बार किराया वृद्धि अक्टूबर 2022 में की गई थी. अब नए शुल्क पत्रक के अनुसार किराया वसूलने के लिए ऑटो रिक्शा, टैक्सी चालकों को 30 अप्रैल से पहले अपने वाहनों के मीटर का पुनर्निर्धारण (रिकेलीब्रेशन) कराना होगा. अर्थात ऑटो और टैक्सी चालकों को नए शुल्क पत्रक के अनुसार अपने किराया मीटर में संशोधन कराना होगा. इसके लिए उन्हें 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version