मुंबई. महाराष्ट्र की प्रशासनिक सेवा में सोमवार को एक नया अध्याय जुड़ गया. केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने एक अधिसूचना जारी की. जिसमें महाराष्ट्र राजस्व सेवा के 12 अधिकारियों को संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत किया गया है. राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने पदोन्नत हुए सभी अधिकारियों को हार्दिक बधाई देता हुए कहा कि महाराष्ट्र में प्रशासनिक सेवा को और अधिक जनोन्मुखी बनाने के लिए, इन सभी अधिकारियों को सेवा का एक नया और महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया गया है.
महाराष्ट्र राजस्व सेवा के अधिकारी विजयसिंह शंकरराव देशमुख, विजय सहदेवराव भाकरे, त्रिगुण शामराव कुलकर्णी, गजानन धोंडीराम पाटिल, महेश भास्करराव पाटिल, पंकज संतोष देवरे, मंजीरी मधुसूदन मनोलकर, आशा अफजल खान पठान, राजलक्ष्मी शफीक शाह, सोनाली नीलकंठ मुले, गजेंद्र चिंतामनराव बावणे और प्रतिभा समाधान इंगले को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पद पर पदोन्नति मिली है. राज्य के अधिकारियों को मिली पदोन्नति का श्रेय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन देते हुए बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री होने के नाते, मैं महाराष्ट्र राजस्व सेवा के अधिकारियों को सदैव प्रोत्साहित करता हूं. मैं न केवल सार्वजनिक रूप से, बल्कि विधानमंडल में भी उनकी प्रशंसा करता हूं. उद्देश्य एक ही है, जन कल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचें. राजस्व विभाग महाराष्ट्र की प्रशासनिक रीढ़ है. इसलिए, मैं अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं कि ये अधिकारी अब महाराष्ट्र के विकास के लिए अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करें.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version