Hindi News / Business / Featured

248 करोड़ रुपए बढ़ी : डीएन नगर से मंडाले मेट्रो 2बी परियोजना की लागत

Article Top Ad

मुंबई. डीएन नगर से मंडाले के लिए निर्माणाधीन मेट्रो 2 बी परियोजना में देरी का खामियाजा सरकार की तिजोरी पर पड़ रहा है. इस परियोजना की पूर्व निर्धारित लागत में 248 करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है. मेट्रो परियोजना कार्यान्वयन शाखा ने आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को जानकारी दी है कि मेट्रो 2बी डीएन नगर से मंडाले तक की निर्माण लागत 248 करोड़ रुपए बढ़ गई है और अब लागत 3304.83 करोड़ रुपए हो गई है. प्रोजेक्ट को चार हिस्सों में बांटा गया है और देरी के लिए तीनों ठेकेदारों पर 1.92 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
गलगली ने मेट्रो परियोजना कार्यान्वयन शाखा से इस परियोजना की प्रगति के संबंध में जानकारी मांगी थी. जिसके जवाब में मेट्रो परियोजना कार्यान्वयन शाखा ने उन्हें बताया कि डीएन नगर से बीकेसी एमटीएनएल पैकेज सी 101 के तहत डीएन नगर से बीकेसी एमटीएनएल का काम जे. कुमार इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा 28 मई, 2021 को चालू किया गया था और पूरा होने की तारीख 27 नवंबर, 2023 थी. अब इसे और बढ़ा दिया गया है और नई तारीख 30 जून 2025 निर्धारित की गई है. इस कार्य की अनुमानित लागत 1307.88 करोड़ थी, जो 55.54 करोड़ बढ़ गई है. जे.कुमार इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड काम में देरी के चलते उन पर 1.36 लाख का जुर्माना लगाया गया है.

◆ बीकेसी एमटीएनएल से चेंबूर डायमंड गार्डन

इसी तरह बीकेसी एमटीएनएल से चेंबूर डायमंड गार्डन पैकेज सी 102 का काम एनसीसी लिमिटेड द्वारा 2 मई, 2022 को चालू किया गया है और पूरा होने की तारीख 1 मई, 2025 है. अभी तक इसकी डेडलाइन नहीं बढ़ाई गई है. इस कार्य की अनुमानित लागत 759.67 करोड़ है. एनसीसी लिमिटेड काम में देरी के चलते उन पर 14.99 लाख का जुर्माना लगाया गया है.

◆ अनुमानित निर्माण लागत 30,56,82,13,795
◆ वृद्धिशील व्यय 2,48,01,10,027
◆ जुर्माना राशि 1,92,49,471

◆ चेंबूर डायमंड गार्डन से मंडाले

चेंबूर डायमंड गार्डन से मांडले पैकेज CA7 का काम एनसीसी लिमिटेड ने 17 जनवरी, 2019 को चालू किया और पूरा होने की तारीख 16 जुलाई, 2021 है. वर्तमान विस्तारित डेडलाइन 30 जून 2025 है. इस कार्य की अनुमानित लागत 458.93 करोड़ है, जिसमें वृद्धिशील लागत 122.77 करोड़ है. एनसीसी लिमिटेड को काम में देरी के चलते 29.58 लाख का जुर्माना लगाया गया है.

◆ मंडाले कारशेड

मंडाले कारशेड पैकेज सीए 14 के तहत अहलूवालिया इंडिया लिमिटेड को 17 जनवरी 2019 को कार्य सौंपा गया था और पूरा होने की तारीख 16 जुलाई 2021 थी. अब इसे और बढ़ा दिया गया है और वो तारीख है 30 जून 2025 है. इस कार्य की अनुमानित लागत 530.32 करोड़ रुपए थी, जिसमें 69.68 करोड़ रुपए की वृद्धि की गई है. अहलूवालिया इंडिया लिमिटेड को काम में देरी के चलते 10.97 लाख का जुर्माना लगाया गया है. गलगली के मुताबिक सही प्लानिंग के अभाव में काम समय पर पूरा नहीं हो पाता है और उल्टे लागत बढ़ जाती है. भविष्य में आसान और तेज यात्रियों के लिए सरकार को इस पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad