Hindi News / Crime / Featured

सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला : मुठभेड़ में एक हमलावर जीशान ढेर

Article Top Ad

गाजियाबाद: एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक की गला रेतकर हत्या करने के प्रयास में शामिल एक कट्टरपंथी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। यह एनकाउंटर रविवार देर रात लोनी थाना क्षेत्र में हुआ।
एक लाख का इनामी था जीशान
पुलिस के अनुसार एनकाउंटर में मारा गया बदमाश जीशान (27 वर्ष) था, जो खोड़ा का रहने वाला था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सर्जिकल ब्लेड से हमला, CCTV से हुई पहचान
गौरतलब है कि शनिवार को सलीम वास्तिक पर सर्जिकल ब्लेड से जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से दोनों हमलावरों की पहचान कर ली थी और तभी से उनकी तलाश में दबिश दी जा रही थी।
सगे भाई के साथ रची थी साजिश
पुलिस ने बताया कि जीशान ने अपने सगे भाई गुलफाम के साथ मिलकर यह हमला किया था। दोनों भाई कथित रूप से एक कट्टरपंथी संगठन से जुड़े बताए जा रहे हैं। फिलहाल गुलफाम फरार है और उसकी तलाश में टीमें जुटी हुई हैं।
अमरोहा के रहने वाले थे दोनों भाई
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी मूल रूप से अमरोहा जिले के नंगला चौकी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। एनकाउंटर की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
हथियार और बाइक बरामद
एनकाउंटर के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल सर्जिकल ब्लेड और एक बाइक बरामद की है। जीशान को सीने और पेट में दो गोलियां लगी थीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जीशान भी चलाता था यूट्यूब चैनल
चौंकाने वाली बात यह है कि मारा गया जीशान खुद भी यूट्यूब चैनल चलाता था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाया जा रहा था।
मुख्यमंत्री योगी का सख्त संदेश
इस घटना पर शनिवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad