आगरा : पति को नींद की गोली खिलाकर बाथरूम में दफन करने वाली रूबी शर्मा को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रूबी ने लगभग डेढ़ महीने पहले वारदात को अंजाम दिया था और वह बेखौफ होकर वहीं स्नान आदि किया करती थी। मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि रूबी ने अपने पति सुरेंद्र को जिंदा दफनाया था या फिर नींद की दवा के ओवरडोज से उसकी पहले ही मौत हो गई थी? इसका जवाब पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
जेठ के शक से खुला पूरा मामला
सुरेंद्र के बड़े भाई अनिल को रूबी के व्यवहार और पेंशन के पैसों के इस्तेमाल पर शक हुआ। लगातार पूछताछ के बाद रूबी ने उन्हें घर बुलाकर बाथरूम में शव दफन होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।
खीर में खिलाया मौत का डोज
पुलिस के अनुसार, रूबी ने पूछताछ में बताया कि 18 मई को उसने पति को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाईं। इसके बाद शव को बाथरूम में गड्ढा खोदकर दफना दिया। फिर मिट्टी डालकर फर्श और टाइल्स लगवा दीं। पुलिस ने फर्श खुदवाकर शव के अवशेष बरामद किए हैं।
पुलिस को बयान पर संदेह
पुलिस का कहना है कि आरोपी के बयान में कई विरोधाभास हैं। अधिकारियों को संदेह है कि इतनी बड़ी वारदात किसी एक व्यक्ति के लिए अकेले करना आसान नहीं था। इस बात की भी जांच की जा रही है कि घटना में कोई और शामिल था या नहीं। कॉल डिटेल, मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
फोरेंसिक रिपोर्ट से होगा खुलासा
पुलिस के अनुसार, मौत का वास्तविक कारण और यह कि दफनाने के समय सुरेंद्र की स्थिति क्या थी, इसका पता पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल रूबी शर्मा को गिरफ्तार कर आगे की जांच जारी है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution
