Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
What's Hot

डिजिटल अरेस्ट में 71 वर्षीय महिला से 4.50 लाख की ठगी!

August 8, 2026

रसोईये ने पकाई साजिशों की खिचड़ी : गार्ड को मारकर व्यापारी परिवार को लूटने का प्रयास

August 8, 2026

‘तारक मेहता…’ में काम करने की चाह : मुंबई पहुंचा छिंदवाडा का किशोर

August 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
Facebook X (Twitter) Instagram
tahkibaat.com
Subscribe
Sunday, August 9
  • होम
  • देश-विदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राजनीति
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • समाज-संस्कृति
  • खेल समाचार
  • आलेख
  • वीडियो
  • More
    • बिजनेस
    • टेक
    • लाइफस्‍टाइल
    • धर्म विशेष
tahkibaat.com
Home»Crime»रसोईये ने पकाई साजिशों की खिचड़ी : गार्ड को मारकर व्यापारी परिवार को लूटने का प्रयास
Crime

रसोईये ने पकाई साजिशों की खिचड़ी : गार्ड को मारकर व्यापारी परिवार को लूटने का प्रयास

Team Tah ki BaatBy Team Tah ki BaatAugust 8, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link LinkedIn Tumblr Email VKontakte Telegram
Share
Facebook Twitter Pinterest Email Copy Link

मुंबई : जुहू इलाके में एक व्यापारी परिवार के घर में काम करने वाले रसोइये ने खौफनाक साजिशों की खिचड़ी पकाई. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मालिक परिवार को लूटने और उनकी हत्या करने की साजिश रची. इस साजिश को अंजाम देने के प्रयास के दौरान उसने इमारत के सुरक्षा रक्षक की गला घोंटकर हत्या भी कर दी. लेकिन व्यापारी परिवार की हत्या और लूट की उसकी योजना सफल नहीं हो पाई. बल्कि पुलिस ने रसोइये को साजिश में शामिल उसके 4 अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है.
जुहू पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 310(3) और 238 के तहत दर्ज मामले के अनुसार, 2 अगस्त, 2026 की रात करीब 12:40 बजे से 4 बजे के बीच एक व्यावसायिक व्यक्ति के फ्लैट को लूटने के इरादे से आए आरोपियों ने इमारत के सुरक्षा रक्षक मनोजकुमार अयोध्या यादव (38) को पहले अपने साथ बैठाकर शराब पिलाई. इसके बाद कपड़े की रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई. शव को छिपाने के लिए उसे बिल्डिंग की पानी की टंकी में फेंक दिया गया.
रसोइये ने बनवाई थी फर्जी चाबी
घटना सामने आते ही पश्चिम परिक्षेत्र-2 के पुलिस उपायुक्त के नेतृत्व में कई पुलिस टीमें बनाकर जांच शुरू की गई. जांच में सामने आया कि व्यापारी परिवार में रसोइये के तौर पर काम करने वाले जोगेश्वर उदन मल्लिक उर्फ किशन और उसके मित्र विजय गोंजारी की इस साजिश में भूमिका थी. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें खुलासा हुआ कि जोगेश्वर उदन मल्लिक ने फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी बनवाई थी और जिस व्यापारी के यहां वह काम करता था, उसकी, उसकी पत्नी व बेटी की हत्या कर घर से नकदी और गहने लूटने की साजिश रची थी.
2 साल से चल रही थी साजिश की तैयारी
पुलिस जांच में सामने आया कि रसोइया पिछले 2 साल से यह साजिश रच रहा था. मुख्य साजिशकर्ता जोगेश्वर उदन मल्लिक ने अपनी योजना को अंजाम देने के लिए विजय गोंजारी की मदद से 3 और साथियों शरद येरूडकर (41), उसके भाई महादेव येरूडकर (35) और अनिकेत बोरनाक (30) को इस साजिश में शामिल किया.
छठी मंजिल के फ्लैट में घुसने की कोशिश नाकाम
जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य साजिशकर्ता जोगेश्वर मल्लिक ने अपने साथियों की पहचान मृतक सुरक्षा रक्षक मनोजकुमार यादव से करवाई थी. 1 और 2 अगस्त की दरमियानी रात आरोपी इमारत के पास इकट्ठा हुए और सुरक्षा रक्षक के साथ शराब पीने बैठ गए. इसके बाद उन्होंने सुरक्षा रक्षक का गला घोंटा, हाथ बांधे और शव पानी की टंकी में फेंक दिया. इसके बाद तड़के करीब 4 बजे आरोपी छठी मंजिल पर गए और डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट का दरवाजा खोलकर व्यापारी के घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा न खुलने पर वे कोशिश छोड़कर वहां से भाग गए. गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया है.
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई
इस पूरे मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पश्चिम प्रादेशिक विभाग, अभिनव देशमुख (Abhinav Deshmukh) और पुलिस उपायुक्त, पश्चिम परिमंडळ-2, मोहित कुमार गर्ग (Mohit Kumar Garg) के मार्गदर्शन में की गई. सहायक पुलिस आयुक्त विनोद गावकर (Vinod Gawkar), वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बापुराव गावडे (Bapurao Gawde), पुलिस निरीक्षक अतुल माली (Atul Mali) और संतोष जाधव (Santosh Jadhav) के नेतृत्व वाली टीमों ने इस मामले को उजागर करने में अहम भूमिका निभाई. इसके अलावा गुन्हे प्रकटीकरण अधिकारी एपीआई रणजित चव्हाण (Ranjit Chavan), पीसीआई बालासाहेब पोटे (Balasaheb Pote), एपीआई यश पालवे (Yash Palve), एपीआई हनमंत कुंभार (Hanmant Kumbhar) और पीएसआई सूर्यकांत ओमासे (Suryakant Omase) भी जांच टीम में शामिल रहे.
हाईलाइट्स
व्यापारी परिवार के घर काम करने वाले रसोइये ने ही रची लूट व हत्या की साजिश.
साजिश के रास्ते में आए इमारत के सुरक्षा रक्षक की गला घोंटकर हत्या.
फर्जी चाबी से फ्लैट में घुसने की कोशिश नाकाम, 5 आरोपी गिरफ्तार.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
Team Tah ki Baat

Related Posts

Crime

डिजिटल अरेस्ट में 71 वर्षीय महिला से 4.50 लाख की ठगी!

August 8, 2026
Crime

‘तारक मेहता…’ में काम करने की चाह : मुंबई पहुंचा छिंदवाडा का किशोर

August 8, 2026
Business

मुंबई सहकार का नया पावर सेंटर : अमित शाह की पहल से महाराष्ट्र बनेगा शहरी सहकारी बैंकिंग का प्रमुख केंद्र

August 8, 2026
Featured

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए अब वार्ड स्तर पर सुविधा : सीएफसी में आवेदन और स्टेटस की जानकारी मिलेगी

August 8, 2026
Featured

बीडीडी चॉल में जांच के दौरान बीएमसी कर्मचारी की मौत : डेंगू प्रजनन स्थल की जांच करने पहुंचे थे पांडुरंग तोडकर

August 8, 2026
Featured

11-12 को मुंबई के कई इलाकों में जलसंकट : पाइपलाइन मरम्मत से सांताक्रुज-बांद्रा पूर्व में पानी पूरी तरह बंद!

August 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Demo
Latest Posts

डिजिटल अरेस्ट में 71 वर्षीय महिला से 4.50 लाख की ठगी!

August 8, 2026

रसोईये ने पकाई साजिशों की खिचड़ी : गार्ड को मारकर व्यापारी परिवार को लूटने का प्रयास

August 8, 2026

‘तारक मेहता…’ में काम करने की चाह : मुंबई पहुंचा छिंदवाडा का किशोर

August 8, 2026

मुंबई सहकार का नया पावर सेंटर : अमित शाह की पहल से महाराष्ट्र बनेगा शहरी सहकारी बैंकिंग का प्रमुख केंद्र

August 8, 2026
Latest Posts

Growing Democratic Concerns Over Biden’s 2024 Re-Election Bid

January 20, 2021

Review: AI Tops World Economic Forum’s List of Top 10 Emerging Technologies of 2024

January 15, 2021

Coronavirus Latest: Japan’s Vaccination Rate Tops 75% As Cases Drop Drastically

December 27, 2024

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2024 Tah Ki Baat. All Rights Reserved. Created and Maintained by Creative web Solution

  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.