मुंबई. बांद्रा पश्चिम में कार हादसे में 8 वर्षीय अंश गुप्ता की मौत के बाद कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड (Varsha Gaikwad) ने आरोपी कार चालक महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है। इसी मांग को लेकर उन्होंने शुक्रवार को अंश के माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
वर्षा गायकवाड ने कहा कि यह हादसा बेहद गंभीर और मन को झकझोर देने वाला है। अंश अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच कर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हादसे के लिए जिम्मेदार कार चालक को कानून की किसी खामी का लाभ न मिले और दोष सिद्ध होने पर कड़ी सजा हो।
मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील
गायकवाड ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से मामले में व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने और गुप्ता परिवार को न्याय दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और पुलिस को लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसे मामलों में कानून का डर कायम करना जरूरी है, ताकि लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाओं पर रोक लग सके।
बांद्रा हादसे में कार चालक महिला पर कड़ी कार्रवाई की मांग : गुप्ता परिवार से मिलीं वर्षा गायकवाड
Article Top Ad
Article Inline Ad
Article Bottom Ad