बोले, 6 साल से राजनीतिक साजिश के तहत मेरा नाम जोड़ा जा रहा
मुंबई. दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत का मामला एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में है। इस मामले में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है कि वह दिशा सालियान से कभी नहीं मिले और उन्हें जानते तक नहीं थे। आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि पिछले 6 वर्षों से राजनीतिक और व्यक्तिगत द्वेष के चलते उनका नाम इस मामले से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
‘दिशा से नहीं थी कोई पहचान’
आदित्य ठाकरे ने कहा कि वह अपने जीवन में कभी दिशा सालियान से नहीं मिले और न ही उनकी दिशा से कोई पहचान थी। उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से उनका कोई संबंध नहीं होने के बावजूद कुछ लोग जानबूझकर उनका नाम जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
‘चरित्रहनन की कोशिश’
आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि राजनीतिक मकसद और व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण उनके चरित्रहनन के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना किसी तथ्य और सत्य के लगातार झूठा अभियान चलाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
निष्पक्ष जांच की मांग
आदित्य ठाकरे ने टेलीविजन चैनलों पर होने वाली चर्चाओं और मीडिया ट्रायल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शोर-शराबे के बीच होने वाली चर्चाएं सच्चाई नहीं बदल सकतीं। उन्होंने संबंधित आधिकारिक जांच एजेंसियों से राजनीतिक हस्तक्षेप और चरित्रहनन से मुक्त होकर निष्पक्ष तरीके से मामले की दोबारा जांच करने की मांग की।
दिशा सालियान से कभी नहीं मिला : आदित्य ठाकरे
Article Top Ad
Article Inline Ad
Article Bottom Ad