Hindi News / Crime / Featured

फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट से हत्या की साजिश : केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

Article Top Ad

मुंबई. पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस की चार्जशीट से साजिश को लेकर कई अहम खुलासे हुए हैं। चार्जशीट के अनुसार, हत्या की कथित साजिश की शुरुआत एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट से हुई थी। इसी अकाउंट के जरिए केतन का विश्वास जीतकर उसे लोहगढ़ किले तक ले जाने की योजना बनाई गई थी।
दोस्त के नाम पर बनाया फर्जी अकाउंट
पुलिस के अनुसार, सिया गोयल ने अपनी एक सहेली के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। इसमें सहेली की अनुमति के बिना उसकी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया। इसी अकाउंट से सिया केतन से चैट करती थी। चार्जशीट में दावा किया गया है कि सिया ने इस अकाउंट के जरिए केतन से संपर्क बढ़ाया और उसे लोहगढ़ ले जाने की योजना बनाई। फर्जी अकाउंट तैयार करने में उसके चचेरे भाई के पुराने अकाउंट का इस्तेमाल किए जाने का भी उल्लेख चार्जशीट में है।
हत्या की योजना में रितेश का नाम
चार्जशीट के अनुसार, सिया ने केतन की हत्या की कथित योजना को लेकर रितेश हिंगे से सलाह ली थी। पुलिस ने जांच के दौरान सिया और चेतन चौधरी के साथ रितेश हिंगे को भी आरोपी बनाया है। रितेश, सिया और चेतन का सहपाठी बताया गया है। पुलिस को चेतन और रितेश के बीच हुए व्हाट्सऐप संवाद से भी मामले में अहम जानकारी मिलने का दावा किया गया है।
18 जून को लोहगढ़ में हत्या
केतन अग्रवाल की 18 जून को पुणे के लोनावला स्थित लोहगढ़ किले पर हत्या हुई थी। मामले की जांच के दौरान पुणे ग्रामीण पुलिस ने पहले केतन की होने वाली पत्नी सिया गोयल और उसके मित्र चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया था। दोनों फिलहाल जेल में हैं। बाद में जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने रितेश हिंगे को भी गिरफ्तार किया। चार्जशीट में पुलिस ने आरोपियों की भूमिका और कथित साजिश से जुड़े घटनाक्रम का विवरण दिया है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad