मुंबई : अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की कार पर 18 अक्टूबर को जुहू (Juhu) इलाके में हुई गोलीबारी मामले में जांच के दौरान आरोपियों के फरार होने की योजना का खुलासा हुआ है। पुलिस (Police) को चकमा देने के लिए आरोपियों ने पहले सूरत (Surat) से बस से दिल्ली (Delhi) जाने और वहां से नेपाल (Nepal) भागने की योजना बनाई थी लेकिन दिल्ली (Delhi) जाने वाली बस छूटने की वजह से आरोपी अपना प्लान बदलने को मजबूर हुए और अंततः यही उनकी गिरफ्तारी की वजह बनी। इस बीच, मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है।
पुलिस (Police) के अनुसार, टाइगर (Tiger) की कार पर गोलीबारी के बाद फूल सिंह (Phool Singh), रेहान अंसारी (Rehan Ansari) और हृतिक कुमार (Hritik Kumar) मुंबई (Mumbai) से सूरत (Surat) पहुंचे थे। वहां से दिल्ली (Delhi) जाने वाली उनकी बस छूट गई और उनके नेपाल (Nepal) भागने के मंसूबों पर पानी फिर गया। बस छूटने के बाद कथित साजिशकर्ता अनिल पंडित (Anil Pandit) के निर्देश पर उन्होंने योजना बदली। अंकित खटक (Ankit Khatak) के जरिए इंटरनेट कॉलिंग पर नए निर्देश दिए जाने का संदेह है। तीनों ने ऑटो से सूरत रेलवे स्टेशन (Surat Railway Station) पहुंचकर रात 1.33 बजे पुणे-जयपुर एक्सप्रेस (Pune-Jaipur Express) पकड़ी। पुलिस (Police) का दावा है कि उन्होंने जांच से बचने के लिए दो पिस्तौल और गोला-बारूद सूरत बस अड्डे (Surat Bus Stand) के पास छिपा दिया था।
सुराग के लिए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की मदद
मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) ने सूरत बस अड्डे (Surat Bus Stand) और रेलवे स्टेशन (Railway Station) के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज से आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया। जयपुर (Jaipur) पहुंचने से पहले उतरकर सड़क मार्ग से दिल्ली (Delhi) जाने की योजना भी जांच के दायरे में है। आरोपियों तक समाचारों और सोशल मीडिया वीडियो के जरिए पुलिस (Police) की कार्रवाई की जानकारी पहुंचने की आशंका है। इंटरनेट कॉलिंग के इस्तेमाल की भी जांच हो रही है।
इंदौर (Indore) से इंजीनियर गिरफ्तार
इस बीच पुलिस (Police) ने मामले में हरियाणा (Haryana) के इंजीनियर प्रांजल ठाकरन (Pranjal Thakran) को इंदौर (Indore) से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 11 हो गई है। प्रांजल (Pranjal) पर आरोपियों को जरूरी संसाधन और सहायता उपलब्ध कराने का संदेह है। कोर्ट (Court) ने उसे 31 अक्टूबर तक पुलिस (Police) हिरासत में भेज दिया है।
बस छूटी तो आरोपियों ने बदला प्लान : टाइगर श्रॉफ फायरिंग में चौंकाने वाला खुलासा
Article Top Ad
Article Inline Ad
Article Bottom Ad