Hindi News / Crime / Featured

हत्या के आरोपी बेच रहे थे ड्रग्स : 3 करोड़ की एमडी के साथ पुलिस ने दबोचा

Article Top Ad

मुंबई : मुंबई (Mumbai) में हत्या के गंभीर अपराध में शामिल आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने 3 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की एमडी (MD – Mephedrone) के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की अपराध शाखा (Crime Branch) ने मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और साठा करने वालों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाते हुए बोरीवली (Borivali), बांद्रा (Bandra) और चेंबूर (Chembur) में तीन अलग-अलग कार्रवाइयों को अंजाम दिया, जिसमें भारी मात्रा में एमडी, चरस और कोडीन कफ सिरप बरामद की गई।

मादक पदार्थ विरोधी कक्ष, (anti natcotics cell) घाटकोपर युनिट (Ghatkopar Unit) की टीम ने 25 अक्टूबर 2026 को गश्त के दौरान पश्चिम द्रुतगती मार्ग (Western Express Highway), बोरीवली पूर्व (Borivali East) स्थित नेशनल पार्क (National Park) के सामने श्री कृष्णा कॉम्पलेक्स (Shree Krishna Complex Co. Hou. Soc.) के मुख्य गेट के पास कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 1 किलो 28 ग्राम (1.028 kg) वजन का ‘एमडी’ (Mephedrone) नशीला पदार्थ जब्त किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹3,08,40,000/- (तीन करोड़ आठ लाख चालीस हजार रुपये) है।
​जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी (उम्र 28 वर्ष, 28 वर्ष और 39 वर्ष) हत्या (Murder) के अपराध में शामिल पेशेवर अपराधी हैं। वे यह नशीला पदार्थ नालासोपारा (Nalasopara) से लाकर मुंबई (Mumbai) में बेचने की कोशिश कर रहे थे। इस मामले में कस्तुरबा मार्ग पुलिस ठाणे (Kasturba Marg Police Station) में एनडीपीएस अधिनियम (NDPS Act 1985) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

बांद्रा में डेढ़ करोड़ रुपये का चरस जब्त
​नशीले पदार्थों के खिलाफ अपनी दूसरी बड़ी कार्रवाई में अपराध शाखा, युनिट 9 (Crime Branch Unit 9), बांद्रा पश्चिम (Bandra West) की टीम ने 24 अक्टूबर 2026 को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर बांद्रा (Bandra) स्थित एक घर पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 1 किलो 505 ग्राम वजन का चरस (Charas) जब्त किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹1,50,00,000/- (डेढ़ करोड़ रुपये) है।
​इस मामले में 40 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि घटना में शामिल एक अन्य वांछित आरोपी की तलाश जारी है।

चेंबूर में मोनोरेल स्टेशन के पास कोडीन कफ सिरप बरामद
​तीसरी कार्रवाई में मादक पदार्थ विरोधी कक्ष, वर्ली युनिट (Worli Unit) की टीम ने 25 अक्टूबर 2026 को चेंबूर (Chembur) स्थित व्ही.एन.पी. और आर.सी. मार्ग जंक्शन (V.N.P. & R.C. Marg Junction) मोनोरेल स्टेशन के नीचे संदेहास्पद स्थिति में घूम रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।
​तलाशी लेने पर उसके पास से ₹75,000/- मूल्य की 100 मि.ली. की कुल 75 बोतलें ‘कोडीन कफ सिरफ’ (Codeine Cough Syrup) बरामद हुईं। इस मामले में चेंबुर पुलिस ठाणे (Chembur Police Station) में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act 1985) की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
​वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता
​यह सफल और उल्लेखनीय कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती (Deven Bharti), पुलिस सह आयुक्त (गुन्हे) अनिल कुंभारे (Anil Kumbhare), अपर पुलिस आयुक्त (गुन्हे) कृष्णकांत उपाध्याय (Krishnakant Upadhyay), पुलिस उप आयुक्त पोर्णिमा चौगुले-श्रींगी (Pornima Chougule-Shringi), पुलिस उप आयुक्त नवनाथ ढवले (Navnath Dhavale), सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हिरडेकर (Sudhir Hirdekar) और सहायक पुलिस आयुक्त धर्मपाल बनसोडे (Dharmpal Bansode) के मार्गदर्शन में पूरी की गई।
घाटकोपर युनिट के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीकांत आदाटे (Shrikant Adate), बांद्रा युनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक सचिन पुराणिक (Sachin Puranik) और वर्ली युनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक संतोष सालुंखे (Santosh Salunkhe) के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी अभिजीत अहिरराव (Abhijit Ahirrao), महेंद्र पाटिल (Mahendra Patil), किरण वाघ (Kiran Wagh), गणेश वाघ (Ganesh Wagh), पंकज पाटिल (Pankaj Patil), संदीप रहाणे (Sandip Rahane), कल्याण पाटिल (Kalyan Patil) और उनकी पूरी टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad