इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर किया आयोजन
मुंबई. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की पुण्यतिथि और देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की जयंती के अवसर पर मुंबई प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गुरुवार को आजाद मैदान स्थित मुंबई कांग्रेस कार्यालय ‘राजीव गांधी भवन’ (Rajiv Gandhi Bhavan) में आयोजित इस शिविर में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जनसेवा का संदेश दिया।
जरूरतमंद मरीजों की मदद का उद्देश्य
मुंबई प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष जयश्री रणदिवे (Jayshree Randive) के नेतृत्व में आयोजित यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग देना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संदेश दिया।

पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा
शिविर में रामसेवक यादव (Ramsevak Yadav), विनोद गुप्ता (Vinod Gupta), यास्मीन शेख (Yasmin Shaikh), बेबी राठौड़ (Baby Rathod), जकी उल्ला कुरैशी (Zaki Ullah Qureshi) और निजामुद्दीन राइन (Nizamuddin Rain) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।