ट्रेन के आगे कूद कर की खुदकुशी
नालासोपारा की घटना से MMR में हड़कंप
मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर (Palghar) जिले के नालासोपारा (Nalasopara) में घरेलू विवाद और चरित्र पर शक के कारण एक शख्स ने अपनी 41 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। हत्या की इस घटना के कुछ ही घंटों बाद आरोपी पति मजीद हनीफ खान (Majeed Hanif Khan) (50) ने मुंबई (Mumbai) के ग्रांट रोड (Grant Road) रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर चलती लोकल ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दोहरी मौत की घटना से पूरे मुंबई एमएमआर ( Mumbai Metro Politian Region) में हड़कंप मच गया है।
घटना का विवरण और परिवार का बयान
पुलिस को दिए बयान में दंपती के 18 वर्षीय बेटे ने बताया कि शुक्रवार रात पूरे परिवार ने साथ मिलकर खाना खाया और देर रात तक टीवी देखा। 7 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे जब बेटे की नींद खुली, तो घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। बेडरूम में जाने पर उसने अपनी मां को फर्श पर बेसुध पाया, जिनके चेहरे और गर्दन पर गंभीर चोट के निशान थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि घटना के बाद आरोपी पिता घर से गायब था।
पेशे से गैरेज संचालक था आरोपी
नालासोपारा (Nalasopara) के ताकीपाड़ा (Takipada) स्थित अमन नगर (Aman Nagar) की अल्ताफीफा (Altafifa) बिल्डिंग में रहने वाला मजीद हनीफ खान (Majeed Hanif Khan) ग्रांट रोड (Grant Road) इलाके में दोपहिया वाहनों का गैरेज चलाता था। वहीं उसकी पत्नी घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थीं। पुलिस जांच के अनुसार, मजीद (Majeed) को ट्यूशन आने-जाने वाले लोगों और अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिस वजह से उनके बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी।
आगे की कार्रवाई की कार्रवाई में जुटी पुलिस
नालासोपारा (Nalasopara) पुलिस ने मृतका के पति मजीद हनीफ खान (Majeed Hanif Khan) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सरकारी रेलवे पुलिस (GRP – Government Railway Police) के सहयोग से मामले की आगे की जांच की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल के साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर दोनों मौतों से जुड़ी कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही।
शक में बना शैतान : पत्नी का गला घोंटा
Article Top Ad
Article Inline Ad
Article Bottom Ad